न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत में भी ले सकते हैं चटपटे दही भल्ले का स्वाद, जानें बनाने का तरीका #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं समा और साबूदाना से तैयार दही भल्ले बनाने की रेसिपी। इसका सेवन व्रत के दौरान किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Sep 2022 8:16:37

व्रत में भी ले सकते हैं चटपटे दही भल्ले का स्वाद, जानें बनाने का तरीका #Recipe

शारदीय नवरात्रि का पर्व जारी हैं जिसमें कई भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान सादा भोजन किया जाता हैं। लेकिन कई बार यह बोरियत ला देता हैं। ऐसे में अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो दही भल्ले का स्वाद ले सकते हैं। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं समा और साबूदाना से तैयार दही भल्ले बनाने की रेसिपी। इसका सेवन व्रत के दौरान किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

समा के चावल - 2 कप
साबूदाना - 2 कप
आलू - 3-4 (उबले हुए)
अदरक का टुकड़ा - 1
हरी मिर्च - 2
सेंधा नमक - स्वाद अनुसार
दही - 2 कप
चीनी - 3 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
काली मिर्च - 2 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप

dahi bhalla recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप समा के चावल और साबूदाने को अच्छे से बारीक-बारीक मात्रा में पीस लें।
- मिश्रण को एक बर्तन में डालकर धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर हरी मिर्च काटें और अदरक कद्दूकस कर लें। दोनों चीजों को साबूदाने के मिश्रण में डालें।
- एक बर्तन में घी डालकर मिश्रण मिलाएं । मिश्रण में थोड़ा सा नमक भी मिला दें।
- इसके बाद मिश्रण में पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें। मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गांठे न पड़ें।
- सारी चीजों को मिलाने के बाद गैस धीमी कर दें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो किसी बर्तन में निकाल लें।
- उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करके मिश्रण में मिलाएं।
- इसके बाद मिश्रण से गोलाकार में गोल-गोल गोलियां बना लें।
- एक कढ़ाई में घी डालकर गोलियों को डालकर डीप फ्राई करें।
- डीप फ्राई करने के बाद इन्हें किसी प्लेट में निकाल लें।
- दही को एक बर्तन में अच्छे से डालकर फेंटे । इस दही में सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं।
- सारी चीजों को मिक्स करके इसमें भल्ले 5 मिनट के लिए भिगो दें।
- आपके दही भल्ले बनकर तैयार हैं। इमली की मीठी चटनी के साथ इनका स्वाद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम