न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्नैक्स में ट्राई करें चटपटे स्वाद वाली दही आलू टिक्की, बनाना है बहुत आसान #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको दही आलू टिक्की बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका काम आसान बनाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 9:32:05

स्नैक्स में ट्राई करें चटपटे स्वाद वाली दही आलू टिक्की, बनाना है बहुत आसान #Recipe

आप सभी ने छोले-टिक्की का स्वाद तो बहुत लिया होगा लेकिन क्या आपने कभी दही आलू टिक्की का स्वाद चखा हैं। इसका चटपटा स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को अपना दीवाना बना देता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही आलू टिक्की बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका काम आसान बनाएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

आलू - 1/2 किलो
दही - 1/2 किलो
चावल का आटा - 1/2 किलो
प्याज कटा - 2
शिमला मिर्च कटी - 2
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
सूखा धनिया - 1 टी स्पून
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
अमचूर - 1 टी स्पून
हरा धनिया - चटनी के लिए
पुदीना - चटनी के लिए
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

dahi aloo tikki recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

दही आलू की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। जब आलू ठंडे हो जाएं तो उनके छिलके उतारकर सभी को एक बड़े बर्तन में डालकर मैश कर लें। अब मैश किए आलुओं में काली मिर्च, हरी मिर्च, चाट मसाला, अमचूर, अजवाइन, सूखा धनिया, कटी हुई बारीक प्याज, कटी हुई शिमला मिर्च, हरा धनिया पत्ती, पुदीना और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण में चावल का आटा डाल दें और सभी को अच्छी तरह से मिलाकर गूंद लें। अब तैयार हुए इस मिश्रण से पहले गोल-गोल बॉल्स तैयार कर लें। इसके बाद इन बॉल्स को हथेलियों के बीच में रखकर दबाएं और टिक्की तैयार कर लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। अब इसमें तैयार की गई टिक्की को फ्राई करने के लिए डाल दें। टिक्कियों को शेलो फ्राइंग करें। टिक्की को तब तक सेकें जब तक कि उसका रंग दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

अब एक बर्तन में दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद प्याज को लंबे-लंबे आकार में काट लें और इमली की चटनी और धनिया पुदीना की चटनी तैयार कर लें। अब एक प्लेट में पहले दो टिक्की रखें, इसके बाद उन पर ऊपर से फेंटा हुआ दही और फिर पुदीना चटनी और इमली की चटनी डाल दें। इसके बाद ऊपर से प्याज का लच्छा डालकर चाट मसाला छिड़क दें। खाने के लिए आपकी स्वादिष्ट दही आलू टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है। इसे गर्मागर्म ही सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!