न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर भी बना सकते हैं गुजराती स्ट्रीट फूड दाबेली, जानें इसका तरीका #Recipe

अगर आप भी अपने घर पर कुछ गुजराती स्ट्रीट फूड बनाने पर विचार कर रहे है, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए दाबेली बनाने की रेसिपी। महाराष्ट्रीयन वड़ा पाव की तरह दिखने वाली दाबेली का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं इसमें पड़ने वाले विभिन्न मसाले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 9:26:34

घर पर भी बना सकते हैं गुजराती स्ट्रीट फूड दाबेली, जानें इसका तरीका #Recipe

जब भी कभी स्ट्रीट फूड या स्नैक्स की बात आती हैं तो सभी के जहन में गुजरात का नाम जरूर आता हैं। देशभर में गुजराती फूड ने धमाल मचा रखी हैं और सभी इसे खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने घर पर कुछ गुजराती स्ट्रीट फूड बनाने पर विचार कर रहे है, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए दाबेली बनाने की रेसिपी। महाराष्ट्रीयन वड़ा पाव की तरह दिखने वाली दाबेली का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं इसमें पड़ने वाले विभिन्न मसाले। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पाव - 5-6
आलू उबले - 3-4
प्याज - 1
जीरा - 1/2 टी स्पून
सौंफ - 1/2 टी स्पून
तिल - 1 टी स्पून
दालचीनी - 1/2 इंच
लौंग - 5-6
चक्र फूल - 1
तेजपत्ता - 1
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
सूखा नारियल - 2 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2-3
साबुत धनिया - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
अमचूर - 1 टी स्पून
नारियल कद्दूकस - 1 टेबलस्पून
इमली चटनी - 5-6 टी स्पून
हरी चटनी - 5-6 टी स्पून
मसालेदार मूंगफली - 2 टेबलस्पून
अनार - 2 टेबलस्पून
सेव - 2 टेबलस्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
तेल - 2-3 टेबलस्पून
मक्खन - टोस्टिंग के लिए
नमक - स्वादानुसार

dabeli recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

गुजराती स्ट्रीट फूड दाबेली बनाने के लिए सबसे पहले मसाला बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके लिए एक कड़ाही में धनिया के बीज, सौंफ, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी डालें। इसके बाद तेजपत्ता, तिल, सूखा नारियल और सूखी लाल मिर्च भी मिला दें। अब इसमें लौंग डालकर धीमी आंच पर सभी मसालों को भूनें। जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें और मसाले ठंडे होने दें। अब सभी मसालों को मिक्सी में डालें और ऊपर से अमचूर, चीनी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर पीस लें। मसाला बारीक पीसने के बाद एक बर्तन में निकाल लें। दाबेली के लिए मसाला बनकर तैयार है।

अब आलू मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर एक बड़ी बाउल में मैश कर दें। इसके बाद एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें। इसी बीच एक छोटी कटोरी में 3 टी स्पून दाबेली मसाला डालें और ऊपर से 2 टेबलस्पून इमली की चटनी और एक चौथाई कप पानी मिला दें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं जिससे कोई गांठ न रह जाए। अब इस मसाले के मिश्रण को गर्म तेल में डाल दें। तेल में डालने के बाद मसाले को कम से कम 2 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें मैश किया आलू और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। 1 मिनट तक और भूनने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद मिश्रण को कद्दूकस नारियल, धनिया पत्ती, अनार, सेव और मसालेदार मूंगफली के साथ टॉप करें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इस दौरान पाव को बीच में से काट लें और उसकी एक साइड पर 1 चम्मच हरी चटनी ओर दूसरी तरफ 1 चम्मच इमली की चटनी फैला दें। इसके बाद दाबेली मिश्रण को पाव में भर दें और 1 टी स्पून बारीक प्याज को इसमें स्टफ करें। इसके बाद तवे पर मक्खन डालें और तैयार दाबेली को उसमें रोस्ट करें। इस दोनों ओर से सुनहरा भूरा होने तक रोस्ट करना है। इसके बाद इसे सेव में रोल कर दें और गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम