न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते है घर पर ही दिल्ली वाले छोले भटूरे का स्वाद, बनाएं इस तरह #Recipe

छोले भटूरे एक ऐसी फूड डिश है जिसे बच्चे हों या बड़े सभी काफी पसंद करते हैं और चाव से खाते हैं। अगर आपने इनका स्वाद नहीं लिया हैं तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आपके लिए दिल्ली वाले छोले भटूरे बनाने की रेसिपी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 6:57:56

लेना चाहते है घर पर ही दिल्ली वाले छोले भटूरे का स्वाद, बनाएं इस तरह #Recipe

स्ट्रीट फूड में कई व्यंजनों को पसंद किया जाता हैं जिसमें से एक हैं छोले भटूरे। ऐसे में दिल्ली वाले छोले-भटूरों को सभी पसंद करते हैं। छोले भटूरे एक ऐसी फूड डिश है जिसे बच्चे हों या बड़े सभी काफी पसंद करते हैं और चाव से खाते हैं। अगर आपने इनका स्वाद नहीं लिया हैं तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आपके लिए दिल्ली वाले छोले भटूरे बनाने की रेसिपी। इसमें कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

भटूरे के लिए सामग्री

मैदा - 4 कप
सूजी (रवा) - 1/2 कप
दही - 3/4 कप
चीनी - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 3/4 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

छोले के लिए सामग्री

काबुली चना - सवा कप
टमाटर - 4-5
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - डेढ़ टी स्पून|
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हींग - 2 चुटकी
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
अनारदाना पाउडर - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
हरा धनिया - 3-4 टेबलस्पून
टी बैग - 2
तेल - 2-3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

chole bhature recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

छोले भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले हम भटूरे की तैयारी करते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और सूजी छानकर डाल दें। इसके बाद दोनों को मिक्स कर दें। अब इसमें 2 टेबलस्पून तेल, बेकिंग सोडा, दही, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। अब गूंथे हुए आटे को 2 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर ढककर रख दें।

अब बीच के समय में छोले बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए काबुली चने को पहले ही रातभर पानी में भिगोकर रखना होगा, जिससे वे अच्छी तरह से फूलकर नरम हो जाएं। अब छोले कुकर में डालें और उसमें पानी, नमक, बेकिंग सोडा और टी बैग डालकर ढक्कन लगाकर उबलने के लिए रख दें। 2-3 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।

अब टमाटर और मिर्ची के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। मिक्सर की मदद से टमाटर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट को पीसकर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद धनिया पाउडर डालकर चम्मच से चलाए हुए भुनने दें। इसकके बाद टमाटर का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को कुछ देर भूनें।

जब मसाला ऊपर तैरने लगे तो इसमें एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच से चलाते हुए मिक्स करें। जब इस ग्रेवी में उबाल आ जाए तो कुकर खोलकर उसमें से टी बैग हटाकर उबले चने और उसकी तरी को इसमें डालकर पकाएं। इसे चलाते हुए पकने दें। छोले में उबाल आने के बाद 2-3 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर ऊपर से गरम मसाला और हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर दें। आपके स्वादिष्ट छोले बनकर तैयार हो चुके हैं।

छोले बनने के बाद अब भटूरे के लिए तैयार किया मैदे का आटा लें और उसे एक बार और गूंथें। अब आटे की लोइयां बनाएं और एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। एक लोई लेकर उसे बेलें और तेल गर्म होने पर उसे डीप फ्राई करें। इसे तब तक तलना है जब तक कि दोनों ओर से इसका रंग गोल्डन न हो जाए। इसके बाद एक प्लेट में भटूरा उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से भटूरे तैयार कर लें। अब स्वादिष्ट मसालेदार छोले के साथ गर्मागर्म भटूरे सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम