न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टी के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है स्वादिष्ट चिकन नूडल्स कटलेट #Recipe

आज हम आपको चिकन नूडल्स कटलेट बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें नूडल्स को चिकन कीमा के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 7:36:38

पार्टी के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है स्वादिष्ट चिकन नूडल्स कटलेट #Recipe

नूडल्स बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आते हैं और इससे बने कटलेट का स्वाद सभी लेना पसंद करते हैं। लेकिन इन कटलेट में चिकन का स्वाद और शामिल हो जाए तो यह किसी भी पार्टी के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है। आज हम आपको चिकन नूडल्स कटलेट बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें नूडल्स को चिकन कीमा के साथ मिलाकर बनाया जाता है। मानसून के इस मौसम में गर्मागर्म चिकन नूडल्स कटलेट आपका दिन बना देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 4 कप कटा हुआ प्याज
- 1 कप कटा हुआ गाजर
- 250 ग्राम उबला हुआ चाइनीज नूडल्स
- 1 - पत्ता गोभी
- 200 ग्राम उबला हुआ चिकन/मुर्गा
- 1 कप हरी शिमला मिर्च
- सेंधा नमक जरूरत के अनुसार
- 1 बड़ी चम्मच अदरक का पेस्ट
- लहसून का पेस्ट जरूरत के अनुसार
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 छोटी चम्मच मक्के का आटा
- 1 छोटी चम्मच लाइट सोया सॉस
- 1 छोटी चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 1 अंडा
- 4 छोटी चम्मच सूरजमुखी का तेल

chicken noodles cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर इसे गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर, प्याज को दो से 3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें आधा चम्मच अदरक का पेस्ट और एक चम्मच लहसुन का पेस्ट डालें। इसे भी चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और इसके बाद ऊपर से उबले हुए चिकन के टुकड़े डालकर 3 से 4 मिनट तक इसे अच्छी तरह से पका लें। चिकन को 3 से 4 मिनट तक पकाने के बाद इसमें ऊपर से हरी मिर्च सॉस और एक चम्मच सोया सॉस डालें। और अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें सेंधा नमक डालें और इन सारी सामग्रियों को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं।

अब इसमें बारीक कटे हुए गोभी, कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां डालें और इन सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद उसने स्प्रिंग अनियन भी डालें, यह स्प्रिंग अनियन इस कटलेट को एक खास फ्लेवर देता है। सभी सामग्रियों को डालने के बाद इन सभी को तब तक पकाएं, जब तक कि सारी सामग्रियां पककर सॉफ्ट ना हो जाएं। पकाते समय इसमें पानी ना डालें। पानी डालने से सब्जियां सूख जाएंगी और मिक्सचर क्रिस्पी हो जाएगा।

अब गैस की फ्लेम बंद कर दें और इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें अंडा, उबले हुए नूडल्स और दो से तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और इन सभी को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर तेल को अच्छी तरह से गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तो कटलेट बनाकर कटलेट को तेल में डीप फ्राई करें। आपको इसे तब तक फ्राई करना है, जब तक यह हल्का भूरा और ना हो जाए। आपका नूडल्स चिकन कटलेट तैयार है, इसे अपने पसंद के सॉस या चटनी के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान