न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्यौहारी सीजन में घर पर ही बनाए बंगाली मिठाई चमचम, कराएं सभी का मुंह मीठा #Recipe

त्यौहार में आप घर पर ही मीठा बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चमचम मिठाई बनाने की रेसिपी। चमचम की रेसिपी ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे रसमलाई और रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है। इसे बनाने में करीब 45 मिनट का समय लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 5:54:32

त्यौहारी सीजन में घर पर ही बनाए बंगाली मिठाई चमचम, कराएं सभी का मुंह मीठा #Recipe

त्यौहार का सीजन जारी हैं जहां इन दिनों में गणेश उत्सव बहुत धूमधाम और जोश के साथ मनाया जा रहा हैं। इसके बाद नवरात्रि और फिर दिवाली भी आने वाली हैं। त्यौहार में आप घर पर ही मीठा बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चमचम मिठाई बनाने की रेसिपी। चमचम की रेसिपी ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे रसमलाई और रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है। इसे बनाने में करीब 45 मिनट का समय लगता हैं। बाजार से मिलावटी मिठाई लाने की बजाय घर पर चमचम बनाना बेस्ट ऑप्शन हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

दूध - 1 लीटर
चीनी - 2 कप
अरारोट - 1 टेबलस्पून
नींबू - 2

स्टफिंग के लिए सामग्री

मावा - 1/4 कप
चीनी पाउडर - 3 टेबलस्पून
पिस्ता - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून|
केवड़ा एसेंस - 2-3 बूंदें
मीठा पीला रंग - 1 चुटकी

chamcham recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

बंगाली मिठाई चमचम बनाने के लिए सबसे पहले छैना तैयार करना होगा। इसके लिए पहले एक बर्तन में दूध डालकर उसे उबालने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। इसके बाद 2 नींबू का रस निकालकर थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध में डाल दें। कुछ देर बाद दूध फट जाएगा। दूध फटने के बाद उसे मलमल के कपड़े से छानकर पानी निकाल दें। इसके बाद कपड़े में सिर्फ छैना बचेगा। इसके बाद छैना को ठंडे पानी के नीचे रखकर कुछ देर तक पानी डालें, जिससे छैना में नींबू का खट्टा स्वाद पूरी तरह से चला जाएगा। छैना का पूरा पानी निकालने के बाद उसे एक प्लेट में डाल दें और 5-6 मिनट तक हाथों से मसल-मसल कर चिकना कर लें। इसके बाद छैना में अरारोट डालकर दोनों को मिक्स कर लें। इसके बाद आधा छैना अलग कर लें और उसमें मीठा पीला रंग मिला दें। इस तरह चमचम बनाने के लिए छैना तैयार हो चुका है।

अब एक कुकर में 2 कप चीनी और 4 कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तक पानी में उबाल आ रहा है उस दौरान छैना से चमचम तैयार कर लें। इसके बाद बिना कलर मिलाए छैना को चार बराबर भागों में बांट लें और इसी तरह मीठा पीला रंग मिले छैना को भी चार भागों में कर लें। इसके बाद एक-एक भाग को उठाएं और लड्डू की तरह दबाते हुए छैना को बाइंड करें। इसके बाद छैना को ओवल आकार दें। इसी तरह सारे छैना से चमचम तैयार कर लें। जब कुकर में चीनी का पानी उबल जाए तो उसमें तैयार की गई चमचम एक-एक कर डालते जाएं और फिर कुकर का ढक्कन बंद कर चमचम को 7-8 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें। कुकर खोलकर चममच को चाशनी सहित एक बड़ी बाउल में निकाल लें।

जब चमचम पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो उसमें स्टफिंग भरें। इसके लिए मावा, इलायची पाउडर और चीनी पाउडर का मिश्रण तैयार कर लें। जब चमचम थोड़े सख्त हो जाएं तो एक चम्मच से चमचम को पूरी तरह से लंबाई में काट लें। अब कटे भाग में स्टफिंग भर दें और ऊपर से पिस्ता की गार्निश कर दें। इसी तरह सारी चमचम में स्टफिंग भर दें। आपकी टेस्टी बंगाली मिठाई चमचम तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम