Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेड पोटैटो बॉल्स के साथ करें दिन की शुरुआत, मिनटों में हो जाएंगे तैयार #Recipe

आप ब्रेड पोटैटो बॉल्स के साथ दिन की शुरुआत कर सकती हैं जो ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 9:15:42

ब्रेड पोटैटो बॉल्स के साथ करें दिन की शुरुआत, मिनटों में हो जाएंगे तैयार #Recipe

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए यह सोचकर ही गृहणियां परेशान हो जाती है। आप ब्रेड पोटैटो बॉल्स के साथ दिन की शुरुआत कर सकती हैं जो ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। बच्चे हो या बड़े सभी ब्रेड पोटैटो बॉल्स का मजे से स्वाद लेना चाहेंगे। इसे ब्रेकफास्ट के अलावा स्नैक्स के तौर पर दिन में या शाम की चाय के साथ भी बनाया जा सकता हैं जो मिनटों में तैयार हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

ब्रेड - 4 स्लाइस
आलू - 7
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
सौंफ - 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती - 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी - 1
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार bread potato balls recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

ब्रेड पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लें और उन्हें उबाल लें। जब आलू उबल जाएं तो उन्हें कुकर में से बाहर निकालकर छील लें। इसके बाद एक गहरे तले वाले बर्तन में सभी आलूओं को डालकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद ब्रेड लें और उसके चारों किनारों को छुरी की मदद से काट लें। इसके बाद ब्रेड का चूरा तैयार कर लें। इस चूरे को मैश किए आलू में डालकर अच्छी तरह से हाथों से मिक्स कर दें। इसके बाद इस मिश्रण में जीरा, सौंफ और स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।

अब मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ब्रेड पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए आपका मिश्रण तैयार हो चुका है। अब मिश्रण को हथेलियों में लेकर उसकी बॉल्स तैयार कर लें और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।

सारे मिश्रण की बॉल्स तैयार होने के बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गैस पर रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बॉल्स को डालकर फ्राई करें। 2 से 3 मिनट में बॉल्स अच्छी तरह से फ्राई हो जाएंगी। उन्हें सभी तरह से सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी बॉल्स को तल लें। आपके नाश्ते के लिए स्वादिष्ट ब्रेड पोटैटो बॉल्स तैयार हो चुकी हैं। इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology