Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छोले कुलचे खाने का कर रहा है मन, तो बाहर नहीं घर पर ही ऐसे लीजिए इसका शानदार जायका #Recipe

खाने-पीने के शौकीन हमेशा कोई नया स्वाद ढूंढते रहते हैं। वे एक ही एक चीज बार-बार खाने के बजाय अलग डिश का मजा लेना चाहते हैं। मीठा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 3:46:10

छोले कुलचे खाने का कर रहा है मन, तो बाहर नहीं घर पर ही ऐसे लीजिए इसका शानदार जायका #Recipe

खाने-पीने के शौकीन हमेशा कोई नया स्वाद ढूंढते रहते हैं। वे एक ही एक चीज बार-बार खाने के बजाय अलग डिश का मजा लेना चाहते हैं। मीठा हो या नमकीन दोनों में ही वेराइटी भरी पड़ी है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं मसालेदार और चटपटे खाने की। इस मामले में छोले-कुलचे शानदार चीज है, जिसे खाने के बाद आप का दिल खुश हो जाएगा। वैसे तो ठेले पर बिकने वाले छोले कुलचे का जायका भी लाजवाब होता है। दिल्ली और पंजाब में तो इसके लिए ठेलों के सामने लाइन लग जाती है। खैर अब हम आपको घर में ही स्वादिष्ट छोले-कुलचे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप लंच में इसका मजा लूट सकते हैं।
chole kulche,chole kulche recipe,chole kulche ingredients,chole kulche thela,chole kulche home,chole kulche delhi छोले बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

1 कटोरी भीगे हुए छोले
3 प्याज का पेस्ट
1 चम्मच चाट मसाला
आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
काला नमक स्वादानुसार
1 कटा हुआ नींबू

कुलचे बनाने की सामग्री (Ingredients)

400 ग्राम मैदा
1/3 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
आधी छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
1 छोटी चम्मच चीनी
1 चम्मच तेल
2 चम्मच दही
नमक स्वादानुसार chole kulche,chole kulche recipe,chole kulche ingredients,chole kulche thela,chole kulche home,chole kulche delhi छोले बनाने की विधि (Recipe)

- छोले को रात में 8-10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। सुबह कुकर में छोले, पानी व नमक डालकर उबाल लें।
- उबले हुए छोलों को पैन में चढ़ाकर उन पर चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, नींबू डालकर मिला लें। ऊपर से प्याज डालकर हल्का भून लें। छोले तैयार हैं।
- जब तक छोले उबले तब तक कुल्चे को तैयार कर लें ताकि दोनों साथ में गरमा-गरम परोस सकें।

कुलचे बनाने की रेसिपी (Recipe)

- सबसे पहले छलनी से मैदा को अच्छे से छान लें।
- अब मैदा में बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर ठीक से मिला लें।
- मैदा को दही, नमक, चीनी व तेल डालकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें।
- आटे को अच्छी तरह से 5 मिनट तक गूंथिये जिससे वह एकदम चिकना हो जाए।
- गूंथे हुए आटे में चारों ओर तेल लगाकर एक बड़े बर्तन में किसी मोटे व नरम कपड़े से ढंककर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें।
- अब आटे की लोई बनाकर बेल लें। उस पर थोड़ा सा जीरा व अजवायन डालकर दबा लें।
- गैस पर तवा चढ़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- कुलचे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सेंक लें।
- जब कुलचे के दोनों तरफ भूरी चित्ती आ जाए तो समझ लें कि वह पक गया है।
- अब कुलचे पर बटर या घी लगाकर छोले के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology