न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में दिखाए अपना हुनर, मदर्स डे पर मां को बनाकर खिलाएं 'चॉकलेट केक' #Recipe

मां का आभार व्यक्त करने के लिए जीवन भी कम है लेकिन फिर भी उनके लिए के ऐसा दिन निर्धारित किया गया है। जिस दिन उन्हें स्पेशल फ़ील कराया जा सके, उन्हें इस दिन खास महसूस कराने के साथ ही उनकी इच्छाओं का भी खास ख्याल रखना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 May 2022 9:12:36

रसोई में दिखाए अपना हुनर, मदर्स डे पर मां को बनाकर खिलाएं 'चॉकलेट केक' #Recipe

मां एक सुखद अनुभूति है। वह एक शीतल आवरण है जो हमारे दुःख, तकलीफ की तपिश को ढँक देती है। उसका होना, हमें जीवन की हर लड़ाई को लड़ने की शक्ति देता रहता है। सच में, शब्दों से परे है मां की परिभाषा। माँ अनंत शक्तियों की धारणी होती है। इसीलिए उसे ईश्वरीय शक्ति का प्रतिरूप मानकर ईश्वर के सदृश्य माना गया है। माँ के समीप रहकर उसकी सेवा करके, उसके शुभवचनों, शुभाशीष से जो आनंद प्राप्त किया जा सकता है वह अवर्णनीय है।

मां का आभार व्यक्त करने के लिए जीवन भी कम है लेकिन फिर भी उनके लिए के ऐसा दिन निर्धारित किया गया है। जिस दिन उन्हें स्पेशल फ़ील कराया जा सके, उन्हें इस दिन खास महसूस कराने के साथ ही उनकी इच्छाओं का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इस बात का अहसास दिलाने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल मदर्स डे आज 8 मई को मनाया जा रहा है। मदर्स डे (Mother’s Day 2022) के मौके पर आप अपनी मां को स्पेशल फील करा सकते हैं। आज के दिन आप अपनी मां के लिए दिन कुछ स्पेशल बनाकर खिला सकते हैं। स्वीट डिश के तौर पर चॉकलेट केक बनाकर आप अपनी मां को एक सरप्राइज गिफ्ट दे सकते है। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम चॉकलेट केक बनाने की आसान रेसिपी आपके लिए लेकर आए है...

chocolate cake recipe,simple way to make chocolate cake,mothers day special recipe,chocolate cake for mother,recipe in hindi

सामग्री

मैदा - 1 कप
चीनी पाउडर -1/2 कप
दूध - 1/2 कप
कोको पाउडर - 1/4 कप
वनीला एसेंस - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा -1 टी स्पून
व्हीपिंग क्रीम - 1 कप
डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम
बटर - 2 टी स्पून
तेल - 1/4 कप
हार्ट शेप चॉकलेट स्प्रिंकल्स

chocolate cake recipe,simple way to make chocolate cake,mothers day special recipe,chocolate cake for mother,recipe in hindi

चॉकलेट केक बनाने की विधि

- चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालकर उसमें चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सो़डा, कोको पाउडर और चुटकीभर नमक डालकर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को छान लें। अब एक अलग बाउल में चीनी और तेल को डालकर उसे अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद उसमें मैदे का मिश्रण और वनीला एसेसं डालकर मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा कर दूध डालते हुए बैटर तैयार कर लें।
- अब केक मोल्ड को लें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। उसके बाद उस पर हल्का सा मैदा छिड़क दें। अब इसमें तैयार बैटर डालें और मोल्ड को तीन-चार बार डैब करें।
- अब ओवन को गर्म करें। जब ओवन गर्म हो जाए तो उसमें केक मोल्ड को रख दें और ओवन को 180 डिग्री पर सेट करते हुए 25 मिनट तक केक को बेक होने दें।
- तय समय के बाद ओवन से केक को निकाल लें और उसे लगभग आधा घंटे तक ठंडा होने दें।
- अब व्हीपिंग क्रीम को फेंट लें। इसके बाद एक कटोरी में डार्क चॉकलेट लें और उसमें 2 चम्मच गरम दूध और मक्खन डालकर फेंटते हुए चॉकलेट पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद एक बाउल में आधा कप पानी और 3 टी स्पून चीनी डालकर शुगर सिरप तैयार करें।
- इसके बाद केक की तीन लेयर काट लें। एक लेयर शुगर सिरप डालकर उसे चारों ओर अच्छे से फैला दें। इस पर दूसरी लेयर रख दें और उस पर शुगर सिरप और क्रीम लगा दें। अब इस पर तीसरी लेयर रख दें और उस पर भी शुगर कोट और क्रीम लगाकर केक को सेट होने के लिए लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद केक को फ्रिज में से निकाल लें और उस पर चॉकलेट पेस्ट डालकर पूरी तरह केक को कोट कर दें।
- इसके बाद दोबारा केक को फ्रिज में आधा घंटे के लिए रख दें।
- अब पाइपिंग बैग में व्हीपिंग क्रीम डालकर कोन बनाएं और केक के आधे भाग पर डिजाइन बना लें। केक के निचले हिस्से पर भी बॉर्डर बना दें।
- केक के आधे भाग पर चॉकलेट स्प्रिंकल्स लगा लें।
- आपका चॉकलेट केक तैयार है। अब इसे सेट होने के लिए फ्रिज में 1 घंटे और रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती