न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : व्रत में बेहतर विकल्प हो सकता है फलाहारी थालीपीठ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए फलाहारी थालीपीठ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका व्रत में सेवन किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 8:38:58

Mahashivratri 2022 : व्रत में बेहतर विकल्प हो सकता है फलाहारी थालीपीठ #Recipe

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्त आस्था दिखाते हुए पूजा-अर्चना के साथ व्रत भी रखते हैं। व्रत में खानपान से जुड़े कुछ नियम होते हैं उसी अनुसार आहार ग्रहण किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए फलाहारी थालीपीठ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका व्रत में सेवन किया जा सकता हैं। यह व्रत के आहार में बेहतर विकल्प हो सकता है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

साबूदाना - 1/2 कप
आलू उबले - 2
सिंघाड़े का आटा - 1/3 कप
मूंगफली दाने भुने - 1/2 कप
हरी मिर्च कटी - 5
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
नींबू रस - 2 टी स्पून
तेल - जरूरत अनुसार

falahari thalipeeth recipe,recipe,recipe in hindi,mahashivratri special recipe

बनाने की विधि

फलाहारी थालीपीठ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने साफ कर उन्हें पानी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब साबूदाने फूलकर मुलायम हो जाएं तो उन्हें पहले छान लें जिससे उनमें मौजूद अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब उबले आलू के छिलके निकालकर एक बर्तन में उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इनमें कटी हरी मिर्च, दरदरी कुटी भूनी मूंगफली और साबूदाना डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इस मिश्रण में सिंघाड़े का आटा, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें। फिर इस मिश्रण में नींबू का रस डालकर एक बार फिर इसे अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद मिश्रण को समान अनुपात में बांटकर उनकी लोई तैयार कर लें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। इस दौरान मिश्रण से तैयार एक लोई लेकर उसे सूखे सिंघाड़े के आटे में लपेटकर बेल लें। ध्यान रखें इसे ज्यादा पतला नहीं बेलना है। जब तवा गर्म हो जाए तो थोड़ा सा तेल लगाकर उसे चिकना कर लें और उसमें थालीपीठ डाल दें और सेकें। थोड़ी देर बाद थालीपीठ को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाकर सेकें। इस दौरान आंच धीमी रखें। दोनों ओर से जब थालीपीठ सिककर जब सुनहरा हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
इसी तरह एक-एक लोई लेकर उनके थालीपीठ तैयार कर सेंक लें। इस तरह उपवास के दौरान खाया जाने वाला फलाहारी थालीपीठ बनकर तैयार हो चुका है। इसे दही के साथ गर्मागर्म सर्व किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान