न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद के साथ पोषण का भी ख्याल रखती है ड्राई फ्रूट्स की खीर, दमदार हो जाता है शरीर #Recipe

चावल से बनने वाली खीर एक ऐसा व्यंजन है जो भारत में घर-घर में खाया जाता है। आम दिनों के साथ इसे खास अवसर पर भी बनाया जाता है। हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 4:16:47

स्वाद के साथ पोषण का भी ख्याल रखती है ड्राई फ्रूट्स की खीर, दमदार हो जाता है शरीर #Recipe

चावल से बनने वाली खीर एक ऐसा व्यंजन है जो भारत में घर-घर में खाया जाता है। आम दिनों के साथ इसे खास अवसर पर भी बनाया जाता है। हर किसी की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ा हुआ है। बच्चे हो या बूढ़े सभी का मन खीर देखकर फिसल जाता है। आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) की खीर की रेसिपी बताएंगे, जिसमें चावल का प्रयोग नहीं होता। यह स्वादिष्ट होने के साथ काफी पौष्टिक होती है। इसे खाकर आपको अपने अंदर कुछ ताकत महसूस होगी। वैसे भी आम तौर पर ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कमजोरी दूर करने के लिए किया जाता है।

dry fruits kheer,dry fruits kheer ingredients,dry fruits kheer recipe,almond,cashewnut,khoya,milk

सामग्री (Ingredients)

दूध - आधा लीटर
खोया - 250 ग्राम
बादाम कटे हुए - 1 कप
काजू कटे हुए - 1 कप
किशमिश साफ धुली हुई - 1 कप
मखाना - 3 कप
चिरौंजी - 2 चम्मच
गिरी - थोड़ी सी कटी या घिसी हुई
छुहारा कटे हुए - 5 से 6
केसर के रेशे - 6 से 7
चीनी - 150 ग्राम
इलायची पाउडर
देसी घी

dry fruits kheer,dry fruits kheer ingredients,dry fruits kheer recipe,almond,cashewnut,khoya,milk

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें और इसे धीमी आंच पर खौलने दें।
- अब दूसरे पैन में देसी घी डालकर गैस पर चढ़ाएं और इसमें मखाना, कटी हुई गिरी और छुहारा को हल्का फ्राई कर लें।
- अब इसे प्लेट में निकालकर रख लें।
- पैन में घी डालकर उसमें इलायची के दानें डालें और हल्का गाढ़ा हुआ दूध उसमें डाल दें।
- इसके बाद फ्राई किए गए ड्राई फ्रूट्स दूध में मिला लें। बाद में किशमिश, काजू, बादाम, चिरौंजी भी मिला लें।
- अब धीरे-धीरे इसे चलाते रहें जिससे कि पैन में ये पकड़े नहीं।
- इसमें केसर मिला दें और खोया भी मिला दें। इन्हें अच्छे से मिक्स करें।
- अब सभी ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिक्स करते रहें और गाढ़ा होने दें। इतनी देर में ये खीर की तरह पककर तैयार हो जाएगा।
- गैस से पैन उतारने के बाद इसमें चीनी मिलाएं। तैयार है ड्राई फ्रूट्स की खीर।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट

26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची

अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स

जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश

Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम