न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांभर वडा का लाजवाब स्वाद पाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा बाहर, इसे घर पर ही ऐसे करें तैयार #Recipe

चटपटा मुंह करने के लिए कई डिश होती है। इनमें से सांभर वड़ा भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सांभर वडा को मेदू वड़ा के नाम से भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 3:40:51

सांभर वडा का लाजवाब स्वाद पाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा बाहर, इसे घर पर ही ऐसे करें तैयार #Recipe

चटपटा मुंह करने के लिए कई डिश होती है। इनमें से सांभर वड़ा भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सांभर वडा को मेदू वड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह कई लोगों की फेवरेट डिश में से एक है। सांभर वड़ा साउथ इंडियन डिश में सबसे फेमस डिश में से एक भी मानी जाती है। इसे तमिलनाडु और केरल के लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यह उड़द की दाल से बनती है। आपने होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे पर तो सांभर वड़ा खाया होगा, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

sambhar vada,sambar vada,sambhar vada recipe,sambhar vada ingredients,medu vada,south indian dish

सामग्री (Ingredients)

2 कप उड़द की दाल
1/2 कप चने की दाल
1/2 कप चावल
1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच नमक
10 ताजा कढ़ी पत्ते
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
10 से 15 साबुत काली मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
चुटकी भर बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
तेल/डालडा (तलने के लिए)

sambhar vada,sambar vada,sambhar vada recipe,sambhar vada ingredients,medu vada,south indian dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बरतन में उड़द दाल को धो लें और छिलके निकाल लें। चने की दाल और चावल को भी धो लें और चुन लें।
- अब बरतन में पानी डालकर उड़द दाल, चावल और चने की दाल डालकर 15 मिनट तक छोड़ दें।
- 15 मिनट के बाद इसे फिर से धो लें और पीस लें। इसे बारीक पीसना है।
- मिश्रण को गाढ़ा ही रखना है ताकि वड़ा अच्छा बने।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज को डालें और मिलाएं।
- कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालें और मिलाएं|
- स्वादानुसार नमक डालें और इसे मिलाएं।
- मिश्रण में लाल मिर्च व जीरा पाउडर डालकर उसे फेटें।
- साबुत काली मिर्च कूटकर उसका पाउडर डालें।
- धुले हुए कढ़ी पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिश्रण को फेटें।
- पूरी सामग्री डालने के बाद इसे अच्छे से फेट लें।
- अब प्लेट पर एक पॉलिथीन अच्छी तरह से बिछा लें और उस पर तेल लगा लें ताकि मिश्रण को जब उस पर डालें तो वह चिपके नहीं।
- अब उंगली पर मिश्रण रखें और इसे पॉलिथीन पर रख दें व टिकिया बना लें। अब जो टिकिया आपने बनाई है उसे उंगली से टिकिया के बीच में दबाएं और एक छेद करें।
- ऐसे ही बाकी बचे मिश्रण को भी उंगलियों के सहारे पॉलिथीन पर टिकिया बना लें और उसमें छेद कर लें ताकि वह वड़े के आकार का हो जाए।
- अब एक कड़ाही में तेल या डालडा डालकर उसे गरम करें। फिर इसमें एक-एक करके तैयार की हुई वड़े की टिकिया ध्यान से डालें।
- अब वडे को सुनहरा या हल्का भूरा होने तक पकाएं। धीरे-धीरे करके सारे वड़ों को तेल में डालकर भूरा होने तक भूनें।
- सांभर वड़ा तैयार है। आप इसे सॉस, हरी या लाल चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं। इसका बादाम व नारियल की चटनी या फिर म्योनीज के साथ भी टेस्ट लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम