न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समा के चावल के डोसे खाकर खोलें अपना व्रत, स्वाद और पोषण दोनों में ही है लाजवाब #Recipe

इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में बहुत से लोग व्रत करते हैं। व्रत के लिए भी कई प्रकार की डिश होती है। आज हम आपको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 3:31:57

समा के चावल के डोसे खाकर खोलें अपना व्रत, स्वाद और पोषण दोनों में ही है लाजवाब #Recipe

इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में बहुत से लोग व्रत करते हैं। व्रत के लिए भी कई प्रकार की डिश होती है। आज हम आपको फलाहारी समा के चावल के डोसे बनाना बताएंगे, जो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आम तौर पर लोग समा के चावल की खीर और खिचड़ी तो खाते हैं लेकिन इसके डोसे का स्वाद किसी-किसी ने लिया होगा। समा का डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। सिंघाड़े के आटे और समा के चावल से बनाया जाने वाला व्रत के लिए खास समा का डोसा भी दूसरे डोसा की जैसे बेहद कुरकुरा और जायकेदार होता है। फलाहारी नारियल की चटनी के साथ इसके जायके में और इजाफा हो जाता है।

falahari sama ke chawal ke dose,falahari sama ke chawal ke dose recipe,falahari sama ke chawal ke dose ingredients,falahari sama ke chawal ke dose vrat,falahari sama ke chawal ke dose fast

सामग्री (Ingredients)

समा के चावल - 1 कप
सिंघाड़े का आटा - ½ कप
घी - 2 टेबल स्पून
सेंधा नमक - ½ छोटी चम्मच
साबुत काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
ताजा नारियल - 1 कप कद्दूकस
दही - ½ कप
काली मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
तिल - 1 छोटी चम्मच
घी - 1 छोटी चम्मच

falahari sama ke chawal ke dose,falahari sama ke chawal ke dose recipe,falahari sama ke chawal ke dose ingredients,falahari sama ke chawal ke dose vrat,falahari sama ke chawal ke dose fast

विधि (Recipe)

- सबसे पहले समा के चावल को साफ करके, धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। चावल से अतिरिक्त पानी निकाल दें और उसे मिक्सर में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर पीस लें।
- चावल के पेस्ट को कटोरे में निकाल लें और सिंघाड़े का आटा डालकर मिलाएं। बैटर गाढ़ा है तो इसमें पानी डालें। डोसे के लिए बैटर इतना पतला कर लें कि उसे तवे पर आसानी से फैला सकें।
- बैटर में सेंधा नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढक दें, जिससे ये फूलकर तैयार हो जाए।
- जब तक बैटर सेट होता है तब तक नारियल, दही, सेंधा नमक, काली मिर्च मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए। पेस्ट को प्याले में निकाल लें।
- चटनी में तड़का लगाने के लिए तड़का पैन में घी डालकर गरम कर लें। गरम घी में तिल डालकर हल्के से भून लें और तिल के भुन जाने पर गैस बंद कर दें।
- इस तड़के को चटनी में डालकर मिला दें। नारियल की चटनी तैयार है।
- इधर, 20 मिनट बाद डोसे के लिए बैटर तैयार है। तवे को गरम करें, घी लगाकर चिकना कर लें। 1-1.5 चम्मेच बैटर डालें और पतला दोसा फैलाएं। थोड़ा-थोड़ा घी डोसे के चारों ओर तथा ऊपर डालें। डोसे की निचली सतह को हल्का भूरा होने तक सिकने दें।
- डोसे की निचली सतह के सिकने पर उसे पलट दें और दूसरी ओर भी सुनहरा भूरा होने तक सिकने दें। दोनों तरफ से सिकने का मतलब है कि डोसा तैयार है। इसे उतारकर प्लेट में निकाल लें और सभी डोसे ऐसे ही बनाएं। इसे नारियल की चटनी के साथ खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम