न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मावा बर्फी है हर दिल अजीज मिठाई, एकदम नरम बनाने के लिए फॉलो करें हमारी बताई गई विधि #Recipe

मावा बर्फी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। यह काफी कॉमन है यानी अधिकतर जगहों पर उपलब्ध होती है। इसका स्वाद लोगों के दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 4:25:13

मावा बर्फी है हर दिल अजीज मिठाई, एकदम नरम बनाने के लिए फॉलो करें हमारी बताई गई विधि #Recipe

मावा बर्फी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। यह काफी कॉमन है यानी अधिकतर जगहों पर उपलब्ध होती है। इसका स्वाद लोगों के दिल जीतने में सफल रहा है। त्योहार के मौके पर खास तौर से मावा बर्फी बाजार से लाई जाती है या घर पर बनाई जाती है। मावा बर्फी टेस्टी स्वीट डिश तो है ही है, साथ ही ये बेहद आसानी से तैयार हो जाती है। किसी खास मौके पर मुंह मीठा करने के लिए यह परफेक्ट स्वीट है। कई लोग इसे घर पर बनाते हैं, लेकिन यह बाजार जैसी नरम नहीं बन पाती। आज हम आपको एकदम सॉफ्ट मावा बर्फी बनाने का तरीका बताएंगे, जो खाते ही मुंह में घुल जाएगी। इसके लिए ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं है। यह मिठाई बच्चे-बूढ़े सभी को भाती है।

mawa barfi,mawa barfi recipe,mawa barfi ingredients,sweet dish mawa barfi,khoya

सामग्री (Ingredients)

ताजा मावा – 250 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
चीनी – 3/4 कप
पिस्ता कतरन – 1 टेबल स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून

mawa barfi,mawa barfi recipe,mawa barfi ingredients,sweet dish mawa barfi,khoya

विधि (Recipe)

- सबसे पहले ताजा मावा का चुनाव करें। एक बर्तन में मावा (खोया) कद्दूकस कर लें या उसे क्रम्बल करें।
- अब एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करने रखें और उसमें क्रम्बल किया हुआ मावा डालकर भूनें।
- मावा चलाते हुए भूनें और कुछ देर बाद जब यह हल्का भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। भुना हुआ मावा एक प्लेट में निकालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- इस बीच एक थाली या ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। अब कड़ाही में चीनी व एक तिहाई कप पानी डालकर गरम करें।
- ऐसी चाशनी बनाएं कि प्लेट में डालते ही तुरंत जमने लगे। फिर गैस बंद कर चाशनी को ठंडा होने दें और चलाते रहें।
- जब चाशनी ठंडी हो जाए तो उसमें भुना हुआ मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- चाशनी के साथ मावा ठीक ढंग से मिलाने के बाद इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
- इसके बाद तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर एक समान रूप से फैला दें और ऊपर से पिस्ता कतरन डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- बर्फी को जमने में 4-6 घंटे लगते हैं। इसके बाद मावा बर्फी को मनपसंद आकार में काट लें और ट्रे से निकाल लें। बर्फी सर्व करने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम