Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : मीठे के साथ चाहते हैं कुछ चटपटा स्नैक्स, ट्राई करें खस्ता नमक पारे #Recipe

आप भी कुछ चटपटा स्नैक्स बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए खस्ता नमक पारे बनाने की रेसिपी। नमकपारे को शंकरपाली और निमकी भी कहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 7:56:46

Diwali 2022 : मीठे के साथ चाहते हैं कुछ चटपटा स्नैक्स, ट्राई करें खस्ता नमक पारे #Recipe

दिवाली का त्यौहार रोशनी और रिश्तों का पर्व माना जाता हैं जहां सभी के घर दीपक से जगमगाते रहते हैं और लोग अपनों से मिलने एक-दूसरे के घर पहुंचते हैं। इस दिन मेहमानों का मुंह मीठा जरूर कराया जाता हैं, लेकिन मीठे के साथ कुछ चटपटा या नमकीन भी परोसा जाता हैं। आप भी कुछ चटपटा स्नैक्स बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए खस्ता नमक पारे बनाने की रेसिपी। नमकपारे को शंकरपाली और निमकी भी कहते हैं। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

- मैदा 2 कप
- बेसन 1 कप
- रिफाइंड तेल 1/4 कप (मोयन के लिए)
- अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच
- खाने वाला सोडा 1 चुटकी
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार namak pare recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,diwali 2022 बनाने की विधि

खस्ता नमक पारे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में बेसन, नमक, अजवायन, सोडा और मोयन का तेल डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। गुंथे हुए आटे को हलके हाथ से मसल-मसलकर चिकना कर लें। इसके बाद आटे को 20 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें। कढ़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तक तेल गरम हो रहा है, एक बार फिर आटे को मसल लें। चिकना होने पर आटे को 3 पार्ट में कर लें। एक पार्ट वाला आटा लें और उसे चकला बेलन की मदद से लगभग 1/4 सेमी मोटी पूरी बेल लें। अब चाकू की मदद से पूरी को लम्‍बाई में पहले पतला-पतला और फिर चौड़ाई में चित्र के अनुसार काट लें।

अब गरम तेल में कटे हुए नमकपारे डालें और धीमी आंच पर लाइट ब्राउन होने तक तल लें। बीच-बीच में नमकपारों को कलछी से उलटते-पलटते भी रहें, जिससे ये दोनों ओर से तल सकें। तले हुए नमकपारे नैपकिन पेपर पर निकाल लें, जिससे उनका अतिरिक्‍त तेल निकल जाए। इसके बाद बचे हुए आटे की भी पूरी बेलकर उसे तल लें। लीजिए, खस्‍ता नमक पारे तैयार है। अब नमकपारे को ठंडा कर लें और एअरटाइट कंटेनर में भरकर एक महीने तक इस्‍तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology