न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाल पकवान बनाकर जीत लें सब घरवालों का दिल, ये सामग्री जुटाएं और हो जाएं शुरू #Recipe

दाल पकवान में दाल और पकवान का कॉम्बिनेशन इसका स्वाद खास बना देता है। वैसे तो दाल पकवान का इस्तेमाल ज्यादातर सिंधी घरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 3:31:22

दाल पकवान बनाकर जीत लें सब घरवालों का दिल, ये सामग्री जुटाएं और हो जाएं शुरू #Recipe

दाल पकवान में दाल और पकवान का कॉम्बिनेशन इसका स्वाद खास बना देता है। वैसे तो दाल पकवान का इस्तेमाल ज्यादातर सिंधी घरों में ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के तौर पर किया जाता है, लेकिन और लोग भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। वैसे भी किसी भी खाने की चीज को किसी की बपौती नहीं माना जा सकता। अगर चीज स्वादिष्ट है तो वह सबकी जुबान पर चढ़ जाती है। आप अगर कुछ नया ट्राई करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए दाल पकवान एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हमारा मानना है कि ये डिश घर में सभी लोगों का दिल जीत लेगी। इसे बनाने में ज्यादा जोर भी नहीं आता।

dal pakwan,dal pakwan recipe,dal pakwan ingredients,delicious dal pakwan,dal pakwan material

दाल के लिए सामग्री (Ingredients)

चने की दाल – 1 कप
कटा टमाटर – 1
कटा प्याज – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
इमली का पानी – 1 टी स्पून
तेल
नमक

पकवान बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

मैदा – 2 कप
अजवायन – 1 टी स्पून
तेल – 1/2 कप
गुनगुना पानी
नमक

dal pakwan,dal pakwan recipe,dal pakwan ingredients,delicious dal pakwan,dal pakwan material

विधि (Recipe)

- सबसे पहले हम दाल तैयार करेंगे। प्रेशर कुकर में चने की दाल डालकर उसमें पानी, हल्दी और नमक मिलाकर मीडियम आंच पर पकाएं। 5-6 सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें और कुकर की गैस निकलने दें।
- अब कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालकर चटकने दें। इसमें कटे हुए टमाटर डाल उन्हें नरम होने तक पकाएं।
- इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण को 1 मिनट तक पकने दें।
- कुकर का ढक्कन खोलकर उसमें से दाल निकाल लें और उसे टमाटर के मिश्रण में डालकर मिक्स कर दें। दाल को 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें। गैस बंद कर दें। दाल तैयार है।
- अब पकवान बनाएंगे। सबसे पहले गहरे तले वाले बर्तन में मैदा सहित अन्य सामग्री डालकर उन्हें मिक्स कर दें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 30 मिनट के लिए कपड़े से ढ़ककर अलग रख दें। कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- आटे की लोइयां तोड़ लें। अब एक लोई को लें और उसमें सूखे मैदे को लपेटकर रोटी जैसी बेल लें।
- कांटे वाली चम्मच से रोटी में छेद कर दें। इससे तेल में तलते वक्त पकवान फूलेंगे नहीं।
- अब इन रोटियों को तेल में डालें और फ्राई करें। एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पकवान पलट लें और उसे दूसरी ओर से फ्राई करें।
- दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने के बाद पकवान को कड़ाही में से निकाल लें। सारे पकवान ऐसे ही बनाकर तल लें।
- एक कटोरी में दाल निकालकर उसमें नींबू रस, इमली पानी, प्याज और चाट मसाला डालकर गरमागरम पकवान के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम