Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान का खास व्यंजन है दाल बाटी चूरमा, इसका बेमिसाल स्वाद पाने को खिंचे चले आते हैं पर्यटक #Recipe

राजस्थान को धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी माना जाता है। इसके साथ यहां खाने-पाने की कई चीजें ऐसी हैं, जो देश-दुनिया में मशहूर है। एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 4:24:11

राजस्थान का खास व्यंजन है दाल बाटी चूरमा, इसका बेमिसाल स्वाद पाने को खिंचे चले आते हैं पर्यटक #Recipe

राजस्थान को धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी माना जाता है। इसके साथ यहां खाने-पाने की कई चीजें ऐसी हैं, जो देश-दुनिया में मशहूर है। एक ऐसा ही व्यंजन है दाल बाटी चूरमा, जिसके स्वाद के लिए दूर-दूर से पर्यटक भी खिंचे चले आते हैं। यह पारंपरिक डिश सालों से लोगों का दिल जीतती आ रही है। भले ही इसे तैयार करने में थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन जब इसका बेमिसाल स्वाद आता है तो लगता है कि पूरी मेहनत वसूल हो गई।

राजस्थान के अधिकतर घरों में इसे बनाया जाता है। यहां तक कि कई आयोजन में मेहमानों के लिए यही डिश तैयार करवाई जाती है। आप देश-दुनिया के किसी भी कोने में हो, हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से इसे आसानी से बना सकते हैं। आपको यह इतना लजीज लगेगा कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे।
dal baati churma,dal baati churma ingredients,dal baati churma recipe,dal baati churma home,dal baati churma special dish,dal baati churma rajasthan,dal baati churma tourist बाटी की सामग्री (Ingredients)

आटा : 2 कप
नमक : 1/4 चम्मच
बेकिंग सोडा : 1/4 चम्मच
घी/बटर : 1/4 कप
पानी : आटा गूंथने के लिए

चूरमा की सामग्री (Ingredients)

घी/बटर : 4 चम्मच
चीनी पाउडर : 4 चम्मच
बादाम और काजू : 2 चम्मच (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर : 1/4 चम्मच

दाल की सामग्री (Ingredients)

मूंग दाल : 1/2 कप
मसूर दाल : 1/4 कप
चना दाल : 1/4 कप
पानी : 4-5 कप
घी : 2 चम्मच
राई : 1 चम्मच
जीरा : 1 कप
हींग : 1 चुटकी
कटा हुआ प्याज : 1
हरी मिर्च : 2
धनिया पत्ता : 1/2 कटोरी
अदरक लहसुन पेस्ट : 1 चम्मच
हल्दी पाउडर : 1/4 चम्मच
कश्मीरी मिर्च : 1/4 चम्मच
गरम मसाला : 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार dal baati churma,dal baati churma ingredients,dal baati churma recipe,dal baati churma home,dal baati churma special dish,dal baati churma rajasthan,dal baati churma tourist बाटी बनाने की विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक चूल्हे पर कुछ कोयले गरम होने के लिए रख दें।
- एक बड़े बर्तन में आटा, घी, नमक और बेकिंग सोडा डालकर उसे मिला लें।
- इसके बाद उसमें पानी मिलाते हुए एक टाइट आटा गूंथ लें और उसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लें। इन्हें गोलाकार देते हुए बीच में एक निशान बनाएं। बाटी को बीच में दबाने से वो फटती नहीं हैं।
- अब बाटी को एक पहले से गरम कोयले पर एक तार वाली ट्रे पर रख कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
- बाटी सिकने के बाद एक बर्तन पर निकाल लें और देशी घी में डुबोएं।

चूरमा बनाने की विधि (Recipe)

- चूरमा बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 बाटी को तोड़कर चूरा कर लें या मिक्सी में पीस लें।
- अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें चूरा की हुई बाटी को डालें और लगभग 5-7 मिनट या सुनहरा होने तक पकाएं।
- इसके बाद पैन में चीनी, इलाइची पाउडर और बारीक कटे हुए बादाम काजू को मिलाएं और एक कटोरी में निकाल लें।

दाल बनाने की विधि (Recipe)

- मूंग, मसूर और चने की दाल को मिलाकर एक प्रेशर कुकर में 4 सीटी लगने तक पकाएं।
- इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें और राई, जीरा व हींग डालकर थोड़ी देर भूनें।
- फिर उसमें पहले से कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च के भुनने के बाद टमाटर डालें और कुछ देर पकाएं।
- अब पैन में अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च और नमक डाल कर उसे थोड़ी देरतक भूनें।
- इसके बाद प्याज और टमाटर वाले मिश्रण में पहले से पकी हुई दाल मिलाएं और एक उबाल होने तक पकाएं।
- अब तैयार दाल को एक बाउल में निकालें और हरे धनिये से गार्निश करें।
- इसके बाद एक बड़ी प्लेट में दाल, बाटी और चूरमा को देशी घी के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology