Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Chatt Pooja 2022 : छठ पूजा के दौरान बनाया जाता हैं कद्दू भात, जानें इसका तरीका #Recipe

आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कद्दू भात बनाने की रेसिपी। यह आपके त्योहार को ओर भी स्वादिष्ट बनाने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Oct 2022 7:21:18

Chatt Pooja 2022 : छठ पूजा के दौरान बनाया जाता हैं कद्दू भात, जानें इसका तरीका #Recipe

दिवाली के बाद आने वाले त्योहारों में से एक हैं महापर्व छठ पूजा जो भारत के कई राज्यों में विशेष तौर पर मनाया जाता हैं। छठ पूजा के दौरान घरों में कई शाकाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कद्दू भात बनाने की रेसिपी। यह आपके त्योहार को ओर भी स्वादिष्ट बनाने का काम करेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

- 1 कप बासमती चावल
- 1 चौथाई कप चने की दाल
- 350 ग्राम लौकी
- सब्जी उबालने के लिए 1 कप पानी
- आधा चम्मच सेंधा नमक
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच घी
- आधा टी स्पून जीरा
- 1-2 तेज पत्ता|
- 1/4 टी स्पून हींग
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- दो सूखी लाल मिर्च
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 कप पानी
kaddu bhat recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,chatt pooja 2022 बनाने की विधि

सबसे पहले हम भात यानि की चावल बनाकर तैयार कर लेंगे। इसके लिए पहले सामग्री अनुसार चावल को एक बाउल में अच्छे से धोकर 10 मिनट भिगोकर रख दें। अब गर्म कढ़ाही में 1 कप पानी डालेंगे। पानी हमें चावल से दोगुना रखना है इसीलिए 1 कप चावल में हम 2 कप पानी डाल रहे हैं। पानी के गर्म होते ही हम इसमें धुले हुए चावल डाल देंगे। ऊपर से थोड़ा सा सेंधा नमक और एक चम्मच घी डाल देंगे। अब हाई फ्मेल पर चावल को 5 मिनट चलाएं जैसे चावल उबलना शुरू हो जाएं तो गैस को लो फ्मेल कर करके चावल को ढककर पकने दें। करीबन 5-7 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाएंगे।

चावल बनाने के बाद अब कद्दू की सब्जी बनना शुरू करेंगे, जिसके लिए कुकर में सामग्री अनुसार दाल और लौकी को टुकड़ों में काटकर डाल देंगे। ऊपर से 1 कप पानी, आधा चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे। अब कुकर का ढक्कन लगाकर मीडियम फ्लेम पर 3 सीटी आने तक इसे पकाएंगे। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोल देंगे। अगर आपको दाल थोड़ी कच्ची लगे तो इसमें 1 सीटी और लगा दें। सब्जी को उबालने के बाद हम इसे कढ़ाही में फ्राई करने की तैयारी शुरू करेंगे।

सब्जी को फ्राई करने के लिए सबसे पहले कढ़ाही गर्म करेंगे। अब 1 चम्मच घी, आधा टी स्पून जीरा, 1-2 तेज पत्ता, 1/4 टी स्पून हींग, 2 कटी हुई हरी मिर्च, दो सूखी लाल मिर्च डालेंगे। इन सभी को अच्छे से 2 मिनट तक चलाएंगे। इसके बाद 1 टी स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर अच्छे से भून लेंगे। मसाला भूनने के बाद उबली हई लौकी और दाल डाल देंगे। अब चमचे की मदद से लौकी को हल्का हल्का दबा देंगे। ऊपर से अब आप थोड़ा सा नमक भी डाल सकते हैं। नमक हम पहले भी डाल चुके हैं इसीलिए दोबारा डालने से पहले सब्जी चख लें। इसके बाद आधा चम्मच जीरा पाउडर, 1/4 कप पानी डाल देंगे। लो फ्लेम पर सब्जी को पकाएंगे। सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें, साथ ही दबाकर चेक करते रहें। जब सब्जी पक जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology