न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तलने के बाद बचे कुकिंग ऑयल को फेंके नहीं, इन तरीकों से साफकर सब्जी में करें इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से तलने के बाद बचे कुकिंग ऑयल की सफाई की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 2:41:46

तलने के बाद बचे कुकिंग ऑयल को फेंके नहीं, इन तरीकों से साफकर सब्जी में करें इस्तेमाल

घरों में पकौड़ी या पोले-पापड़ बनाते समय तलने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता हैं और इस्तेमाल किए गए इस तेल में काफी मात्रा में तेल बच जाता हैं जिसे कुछ लोग खराब समझकर फेंक देते हैं जिसमें काफी बर्बादी होती हैं। लेकिन आपको इस तेल को फेंकने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि इसकी सफाई कर इसे सब्जी या किसी ओर काम में फिर से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से तलने के बाद बचे कुकिंग ऑयल की सफाई की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

using cooking oil after deep frying,household tips,kitchen tips

नींबू का करें इस्तेमाल

आप पैन में बचे तेल को नींबू की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए तेल को गर्म करके इसमें नींबू के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल लें। तेल को अच्छे से गर्म होने दें। इससे तेल में मौजूद काले कण नींबू से चिपक जाएंगे। इसके बाद आप अपने कुकिंग ऑयल को ठंडा करके छानकर डिब्बे में भर लें।

हीट के पास ना रखें

आमतौर पर महिलाए तेल को चूल्हे के पास रख देती हैं। मगर गैस स्टोव से निकलने वाली हीट से तेल खराब होने का खतरा रहता है। इसलिए इसे हीट के पास रखने की गलती ना करें।

जालीदार छलनी से करें साफ

बचे कुकिंग ऑयल को इस्तेमाल करने के बाद उसे ठंडा कर लें। बाद में जालीदान छलनी से तेल को छान लें। इससे आपका तेल एकदम साफ व दोबारा इस्तेमाल करने के लायक हो जाएगा।

using cooking oil after deep frying,household tips,kitchen tips

कॉर्न स्टार्च से बनेगी बात

आप कॉर्न स्टार्च की मदद से बचे तेल को साफ कर सकती हैं। इसके लिए पैन में पड़े इस्तेमाल किए हुए तेल में थोड़ा सा कॉर्न स्टार्च डालें। अब इसे एक उबाल आने तक गर्म करें। तेल में उबाल आने तक इसे लगातार कलछी से चलाते रहिए। इससे तेल का जला मिश्रण कॉर्न स्टार्च पर जम जाएगा। फिर थोड़ी देर बाद तेल को छलनी से छानकर डिब्बे में डाल लें।

रोशनी वाली जगह पर ना रखें

अगर आप भी तेल को अधिक रोशनी व नमी वाली जगह पर रखती हैं तो अपनी आदत बदल लें। इससे आपका तेल खराब हो सकता हैं। इसलिए इसे हमेशा कम रोशनी और सूखी जगह पर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती