न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक रूप से घर को बनाए ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर या AC की जरूरत

आज इस कड़ी में हम आपको इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे घर में ठंडक बनी रहेगी। जिन लोगों के घर में एसी और कूलर लगाने का बजट नहीं है उनके लिए ये टिप्स बहुत काम के साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 1:24:12

प्राकृतिक रूप से घर को बनाए ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर या AC की जरूरत

गर्मियों का मौसम जारी हैं जहां लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया हैं। तापमान इतना ऊपर जा रहा हैं कि बाहर क्या, घर में बैठे लोगों के भी बैठे-बैठे पसीने निकल रहे हैं। लोग अपने घरों में बिना कूलर या AC के नहीं बैठते हैं और जब बिजली की कटौती हो जाए तो फिर जीना मुश्किल हो रहा हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कि आप अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाए ताकि फिर चाहे बिजली चली जाए आपको गर्मी ना लगे। आज इस कड़ी में हम आपको इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे घर में ठंडक बनी रहेगी। जिन लोगों के घर में एसी और कूलर लगाने का बजट नहीं है उनके लिए ये टिप्स बहुत काम के साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to keep house cool,household tips,home decor tips

छत पर डालें पानी

गर्मी के दिनों में अगर आप घर की छत पर शाम के बाद पानी डालेंगे तो इससे छत ठंडी होगी और रात में पंखा चलाने पर रूम में गर्म हवा की बजाय ठंडी हवा आएगी। दरअसल दिनभर धूप की तपिश में छत गर्म हो जाती है और इस वजह से पंखा चलने पर हवा गर्म होती है।

छत पर चूने का लेप

अपने घर की छत पर बाजार से चूना लाकर लेप कर दें। जी हां पूरी छत पर। इसके लिए बाजार से चूना और फेविकोल ले आइए। चूने को किसी लोहे की बाल्टी में रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए। सुबह उसमें फेविकोल मिलाकर छत पर पोत दीजिए, ठीक वैसे जैसे दीवारों पर पुताई करते हैं। एक बार पुताई करने के बाद 24 घंटे के लिए छोड़ दीजिए और अगले दिन फिर एक बार इसी चूने से छत को पोत दीजिए। मोटा मोटा चूना जब छत पर लग जाएगा तो धूप छत को गर्म नहीं कर पाएगी औऱ छत ठंडी ठंडी कूल कूल रहेगी। इस उपाय से आपके कमरे के तापमान में छह से सात डिग्री का फर्क देखने को मिल जाएगा।

क्रॉस वेंटिलेशन से घर होता है ठंडा

अपने घर में हवा को खेलने दें यानी क्रास वेंटिलेशन के पुराने आज़माए हुए तरीक़े को आज़माकर देखें। आमने-सामने की खिड़कियों को खोलकर आप हवा को उसके मन मुताबिक़ खेलने दे सकते हैं। अब खिड़की खोलने की सलाह दी गई है तो जब लू बह रही हो तब खिड़की न खोल दें। क्रॉस वेंटिलेशन में समय की भी अहम भूमिका होती है। आमतौर पर गर्मियों में क्रॉस वेंटिलेशन से कमरे को ठंडा करने के लिए सुबह 5 से 8 और शाम को 7 से 10 बजे तक खिड़कियों को खोलकर रखने की सलाह दी जाती है। उस दौरान बाहर की हवा ठंडी होती है, जिससे आपका घर भी ठंडा हो जाता है।

tips to keep house cool,household tips,home decor tips

बालकनी में लगाएं पौधे

घर की बालकनी में आप जितना अधिक हरा और घना पौधा लगाएंगे घर के अंदर राहत मिलेगी। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में बालकनी के अलावा अपने कमरों में भी पौधे रख सकते हैं। इसके अलावा शाम के बाद अपने पौधों में खूब सारा पानी दें और उन्हें अच्छी तरह से धोएं, जिससे वे मुरझाएं नहीं और घर को ठंडा रख सकें।

फॉल्स सीलिंग लगवाएं

छतों पर फॉल्स सीलिंग लगवाएं। इससे छत के नीच एक अतिरिक्त परत बनती है और धूप के कारण छत के गर्म होने का असर कमरे के अंदर कुछ खास नहीं पड़ता है। इसकी एक और खासियत यह है कि इससे कमरे की खूबसूरती भी बढ़ती है। किचन में चिमनी लगवाकर घर की गर्मी को बाहर निकाल सकते हैं।

पीओपी कराएं

घरों को मॉडर्न लुक देने के पीओपी को इन दिनों खूब इस्तेमाल किया जाता है जो दरअसल रूम को ठंडा रखने का काम भी करता है। ऐस में आप अपने घर में पीओपी करा सकते हैं।

tips to keep house cool,household tips,home decor tips

वॉटर बेस्ड पेंटिंग भी गर्मी रोकने में असरदार

ऑयल बेस्ड पेंटिंग बहुत से लोगों को पसंद होता है और यह स्टेटस से भी जुड़ा होता है। हालांकि इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे कमरा गर्म होने लगता है। कमरे के तापमान को कम रखने के लिए वॉटर बेस्ड पेटिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। घर की बाहरी दीवार को कम गर्म होने के लिए ऊर्जा को रिफ्लेक्ट करने वाले सफेद पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। छत पर ही यहीं रंग करवाना चाहिए।

खस की टाटीयों का करें इस्तेमाल

पुराने ज़माने से ही खस (एक तरह की घास) से बुनी टाटीयों यानी मैट्स के इस्तेमाल से गर्मियों में घर को ठंडा रखा जाता रहा है। इन्हें खिड़की पर लगाएं और बेहतर ठंडक पाने के लिए बीच-बीच में पानी से भिगोते रहें। इनसे जब हवा पास होती है, तब ठंडी होकर आती है। अलग-अलग रंगों की खस की इन मैट्स से घर के इंटीरियर की ख़ूबसूरती भी बढ़ती है। यानी इन मैट्स के इस्तेमाल से ठंडक पाने के साथ-साथ आप घर को सुंदर भी बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत