न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पड़ने लगी हैं भयंकर गर्मी, अपने घर को ठंडा रखने के लिए आजमाए ये टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीको की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 4:22:03

पड़ने लगी हैं भयंकर गर्मी, अपने घर को ठंडा रखने के लिए आजमाए ये टिप्स

गर्मियों का मौसम आ गया है और अबी से ही तापमान में तेजी देखने को मिल रही हैं जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की आशंका जताई जा रही हैं। गर्मियों में दिनभर कूलर या AC चलते हैं जो इस गर्मी में राहत दिलाने का काम करते हैं। होगा। वैसे कई लोग होते हैं जो इन सुविधाओं का इस्तेमाल ही नहीं कर पाते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि कभी बिजली चली जाए तो क्या हाल ऐसे में जरूरी हैं कि अपने घर का वातावरण इस तरह का बनाया जाए कि घर हमेशा ठंडा बना रहे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीको की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to keep house cool,household tips

छत न हो गर्म

छत का ठंडा रहना बेहद जरूरी है। कितने भी उपाय घर के अंदर कर लें लेकिन छत गर्म है तो ज्यादा फर्क नहीं महसूस कर पाएंगे। इसलिए रूफ पर पौधों का इंतजाम करें या घास लगवाएं। इससे पूरे घर का तापमान कम बना रहेगा। छत को टूटे हुए गमलों के टुकड़ों से भी कवर किया जा सकता है।

क्रॉस वेंटिलेशन से घर होता है ठंडा

अपने घर में हवा को खेलने दें यानी क्रास वेंटिलेशन के पुराने आज़माए हुए तरीक़े को आज़माकर देखें। आमने-सामने की खिड़कियों को खोलकर आप हवा को उसके मन मुताबिक़ खेलने दे सकते हैं। अब खिड़की खोलने की सलाह दी गई है तो जब लू बह रही हो तब खिड़की न खोल दें। क्रॉस वेंटिलेशन में समय की भी अहम भूमिका होती है। आमतौर पर गर्मियों में क्रॉस वेंटिलेशन से कमरे को ठंडा करने के लिए सुबह 5 से 8 और शाम को 7 से 10 बजे तक खिड़कियों को खोलकर रखने की सलाह दी जाती है। उस दौरान बाहर की हवा ठंडी होती है, जिससे आपका घर भी ठंडा हो जाता है।

आस-पास हरियाली

घर के अंदर तो कुछ पौधे हों ही, आस-पास भी हरियाली बनाएं रखें। इससे आपका घर काफी ठंडा रह सकता है। अगर घर के आसपास इतनी जगह नहीं है तो हर संभव जगह पर छोटे पौधे उगाए जा सकते हैं। दीवार पर इस मौसम में बेल चढ़ाना भी मददगार होगा।

tips to keep house cool,household tips

खस की मैट्स का करें इस्तेमाल

पुराने ज़माने से ही खस (एक तरह की घास) से बुनी मैट्स के इस्तेमाल से गर्मियों में घर को ठंडा रखा जाता रहा है। इन्हें खिड़की पर लगाएं और बेहतर ठंडक पाने के लिए बीच-बीच में पानी से भिगोते रहें। इनसे जब हवा पास होती है, तब ठंडी होकर आती है। अलग-अलग रंगों की खस की इन मैट्स से घर के इंटीरियर की ख़ूबसूरती भी बढ़ती है। यानी इन मैट्स के इस्तेमाल से ठंडक पाने के साथ-साथ आप घर को सुंदर भी बना सकते हैं।

जमीन पर बिस्तर

कमरे में गर्म हवा ऊपर की तरफ रहती हैं। कोशिश करें कि आपके बिस्तर का लेवल नीचे हो। ऐसा करने पर गर्मी कम लगेगी। गर्मियों में ग्राऊंड फ्लोर पर सबसे ज्यादा ठंडक हो जाती है। अगर संभव हो तो इसी मंजिल पर सोने का इंतजाम करना बिजली का काफी खर्च बचा सकता है। क्योंकि एसी को भी तल मंजिल का कमरा ठंडा करने में कम देर लगेगी।

घर को ठंडा रखनेवाले इंडोर पौधे भी लगाएं

घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए प्रकृति को घर में लाएं। हम बात कर रहे हैं घर में इंडोर पौधों को जगह देने की। कुछ पौधे घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा देते हैं। अगर आप इंडोर पौधों को ठीक से पानी देते हैं और गमले की नमी को बरक़रार रखते हैं तो घर प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। वहीं आप अपने घर के बाहर के पौधों को भी ठीक से पानी दें। अगर आपकी लॉन हो तो लॉन को भी गीला रखें। गीले लॉन से भी घर के आसपास के तापमान को कम करने में काफ़ी मदद मिलती है। इनडोर प्लांट्स को आप खिड़कियों पर रखें। इससे बाहर की हवा अंदर आने से पहले इनसे होकर गुज़रेगी। ये पौधे गर्मी को सोख लेते हैं, जिससे अंदर आनेवाली हवा का तापमान काफ़ी कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत