Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुदीना बढ़ाता है स्वाद तो रखता है सेहत का भी ख्याल, यहां जानें इसे लंबे समय तक सहेजने के तरीके

How to keep pudina safe for long time

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 9:55:53

पुदीना बढ़ाता है स्वाद तो रखता है सेहत का भी ख्याल, यहां जानें इसे लंबे समय तक सहेजने के तरीके

जैसा कि हम सभी को पता है कि हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी जरूरी होती है। इनके बगैर अच्छी सेहत पाना सपने समान है। कोई भी डॉक्टर हो हमें इनका सेवन करने के लिए जरूर कहता है। आम तौर पर हम पालक, हरा धनिया, मेथी, बथुआ आदि खाने में प्रयोग करते हैं। लेकिन पुदीना को भी कम नहीं आंका जा सकता। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही हमारी सेहत का भी ख्याल रखता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पुदीने को लंबे समय तक कैसे सहेजा जा सकता है।
how to keep pudina safe for long time,household tips,pudina 1. हफ्ते तक अगर पुदीने को रखना है फ्रेश

अगर आपको पुदीने की पत्तियां 1 हफ्ते तक उतनी ही फ्रेश रखनी है जितनी वो उस समय थीं जब उसे लिया था तो कोशिश करें कि आप इन्हें जड़ के साथ ही खरीदें।अगर ऐसा नहीं भी है तो भी बाज़ार से ऐसा पुदीना खरीद के लाएं जिसकी स्टेम मोटी हो और पत्तियां भी फ्रेश हों। इस पुदीने को साफ करें और ध्यान रहे किउसकी जड़ या स्टेम में कोई असर नहीं होना चाहिए। मिट्टी को अच्छी तरह सेसाफ करने के बाद इसे साफ पानी के ग्लास में रख दें, इसे ऐसे रखना है किइसकी स्टेम तक का हिस्सा पानी में डूबा रहे। बस आपका काम हो गया।अब ये 4-5 दिन तो रूम टेम्परेचर पर ही फ्रेश रहेगा और उसके बाद आप इसेग्लास सहित फ्रिज में रख सकते हैं। अगर पानी गंदा होता दिखे तो उसे चेंज करदें इससे काम चल जाएगा।

2. अगर 15 दिनों तक स्टोर करके रखना है पुदीना

अगर आपको 15 दिनों तक पुदीने को अच्छे से स्टोर करके रखना है तो ये स्टेप्स

फॉलो करें-

# सबसे पहले पुदीने को धोकर उसकी जड़ और स्टेम काट दें। ध्यान रहे हमने पहले प्रोसेस में ऐसा नहीं किया था, लेकिन लंबे समय के लिए पुदीने को स्टोर करना है तो ये जरूरी है।

# अब इसे पंखे के नीचे या सूरज की धूप में करीब 20-30 मिनट के लिए रख दें ताकि इसका मॉइश्चर निकल जाए। अगर इसमें जरा भी मॉइश्चर रहता है तो ये पुदीने को खराब कर देगा। आप चाहें तो इसे 1 घंटे भी सुखाने के लिए अलग रख सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।

# अब इसे किचन टॉवल में रैप करें (नॉर्मल टिशू का इस्तेमाल न करें वर्ना वो गलने लगेगा)।

# इसके ऊपर न्यूजपेपर से या फिर मलमल के कपड़े से रैप करें और इसे
फ्रिज में रख दें। बस आपका काम हो जाएगा और आप लंबे समय तक पुदीने को फ्रेश रख पाएंगे।
how to keep pudina safe for long time,household tips,pudina 3. अगर 1 महीने तक स्टोर करना है पुदीना तो करें ये काम-

यहां हमको पहले कुछ स्टेप्स वही फॉलो करने होंगे जैसे आपने इसके पहले वाले स्टेप में किया था, लेकिन स्टोर करने के लिए एक जिप लॉक बैग की जरूरत
होगी।

# सबसे पहले आप पुदीने को उसी तरह से साफ कर सुखा लें जैसा आपने पहलेकिया था। इसकी स्टेम और जड़ निकाल देनी है और सिर्फ पत्तियों को ही हम स्टोर करेंगे।

# आप इसे किचन टॉवल में रैप करें और उसके बाद एक जिप लॉक बैग में रख दें। ध्यान रखे कि बैग में किसी भी तरह का मॉइश्चर नहीं होना चाहिए और आप उससे एयर भी दबा-दबाकर निकाल दें।

# पुदीने का इस्तेमाल आप लंबे समय तक कर सकते हैं। इसे फ्रीजर में भी रखा जा सकता है और 15 दिनों तक नॉर्मल फ्रिज में भी ये चल जाएगा। जितना जरूरी हो उतना ही निकालें और इस्तेमाल करें। बाकी बचे हुए पुदीने को उसी तरह से पैक करके रख दें।

4. आइस क्यूब्स के जरिए करें महीने भर तक स्टोर

पुदीने को आइस क्यूब्स के फॉर्म में भी सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर आपको इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय तक करना है तो इसे ऐसे स्टोर करें-

# पुदीने की पत्तियों को धोकर तोड़ लें, ध्यान रखें कि उनमें कोई मिट्टी न हो।

# इसके बाद पुदीने को आइस ट्रे में कुछ इस तरह से जमा दें।

# अब आप पुदीने की पत्तियों को फ्रिज में ही जमा रहने दें और जब भी जितनी जरूरत हो उसके हिसाब से आइस क्यूब निकाल कर इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology