न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके पसंदीदा कपड़ों से नहीं हट रहे स्‍याही के दाग, आजमाए ये 5 घरेलू उपाय

बच्चों की स्कूल युनिफोर्म या ऑफिस के कपड़ों में पेन की इंक लीक होने की वजह से निशान पड़ जाते हैं जो काफी मशक्कत करने के बाद भी नहीं जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 5:08:05

क्या आपके पसंदीदा कपड़ों से नहीं हट रहे स्‍याही के दाग, आजमाए ये 5 घरेलू उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चों की स्कूल युनिफोर्म या ऑफिस के कपड़ों में पेन की इंक लीक होने की वजह से निशान पड़ जाते हैं जो काफी मशक्कत करने के बाद भी नहीं जाते हैं। इंक के जिद्दी निशानों को कपड़ों से छुड़ाना आसान काम नहीं है। आपको इसके लिए कुछ आसाधारण तरीके अपनाने की जरूरत होती हैं ताकि आपका काम आसान बन जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कपड़ों से स्‍याही के दाग निकालने में मदद मिलेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ आसान घरेलू नुस्‍खे।

टूथपेस्‍ट

टूथपेस्‍ट से आप इंक के निशान हटा सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी साधारण टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हां, जैल बेस्‍ड टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल इंक के दाग को मिटाने के लिए न करें। आपको बता दें कि टूथपेस्‍ट में एक्‍सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। कपड़े में जहां भी इंक के दाग लगे हैं, उन्‍हें टूथपेस्‍ट से पूरी तरह कवर कर लें और सूखने दें। जब टूथपेस्‍ट सूख जाए तो शर्ट को किसी अच्‍छे डिटर्जेंट से वॉश कर दें। 2-3 बार इस तरह कपड़े को वॉश करने पर इंक के दाग पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।

home tips,tips and tricks,ink stain on clothes

नमक और नींबू

यह नुस्‍खा बेहद आसान है और इससे कपड़े पर लगे इंक के निशान काफी हद तक हल्‍के पड़ जाते हैं और कपड़े को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसे लिए आपको एक चम्‍मच नींबू के रस में नमक मिक्‍स करना होगा। इस मिश्रण को टूथब्रश की मदद से कपड़े पर लगे इंक के दाग पर लगाएं और ब्रश से निशान को हल्‍का रगड़ें। इसे बाद आप कपड़े को डिटर्जेंट से वॉश कर सकती हैं। आपको बता दें कि नींबू में ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और वह कपड़े में लगे किसी भी तरह के दाग को रिमूव करने की क्षमता रखता है।

दूध

कपड़े के जिस हिस्‍से में इंक लग गई है, उतने हिस्‍से को रात भर के लिए दूध में डिप करके रख दें। सुबह उठ कर कपड़े को डिटर्जेंट से साफ कर लें। ऐसा करने से भी कपड़े पर लगे इंक के निशान हल्‍के पड़ जाएंगे। दरअसल दूध में ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कपड़ों पर लगे किसी भी तरह के दाग को साफ करने की क्षमता रखती हैं।

home tips,tips and tricks,ink stain on clothes

अल्कोहल

अल्‍कोहल की मदद से भी कपड़े पर लगे इंक के दाग रिमूव किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले यह तय करना होगा कि कपड़े पर लगा इंक का दाग कम है या ज्‍यादा। अगर इंक का दाग छोटा सा है तो आप एक कॉटन को अल्‍कोहल में डिप करें और फिर उसे इंके के दाग पर रब करें। यदि कपड़े पर इंका का दाग ज्‍यादा लगा हुआ है तो आपको दाग वाले हिस्‍से को 15 मिनट के एिल अल्‍कोहल में डिप करके रख देना चाहिए। ऐसा करने से इंक के दाग बहुत हल्‍के पड़ जाते हैं।

शेविंग क्रीम

घर में रखी पति की शेविंग क्रीम का इस्‍तेमाल भी आप कपड़े पर लगे इंक के दाग मिटाने में कर सकी हैं। इसके लिए इंक के दाग पर शेविंग क्रीम लगाएं और ब्रश की मदद से उसे दाग पर रब करें। 15 मिनट तक शेविंग क्रीम को दाग पर लगा रहने दें और फिर इसे डिटर्जेंट से साफ कर लें। ऐसा करने से दाग हल्‍के हो जाते हैं। यदि आप 2-3 बार इस नुस्‍खे को इंक के दाग पर अप्लाई करेंगी तो आपको अच्‍छे रिजल्‍ट्स भी देखने को मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत