न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थकान मिटाने वाली कॉफी आ सकती हैं आपके बड़े काम, जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके

दैनिक जीवन के कई काम कॉफी की मदद से आसान बनाए जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 6:09:19

थकान मिटाने वाली कॉफी आ सकती हैं आपके बड़े काम, जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके

कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत कॉफी पीने के साथ ही करते हैं और दिन में कई कप कॉफी पी जाते हैं जो कि शरीर की सुस्ती मिटाने के साथ ही थकान को दूर करने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉफी आपके और भी कई काम आ सकती हैं। आपके दैनिक जीवन के कई काम कॉफी की मदद से आसान बनाए जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

किचन कैबिनेट की बदबू दूर करने के लिए

अगर आपके किचन कैबिनेट से किसी तरह की बदबू आ रही है या फिर लकड़ी के फूलने की वजह से दिक्कत हो रही है तो आप इसके लिए कॉफी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन के कपड़े में एक चम्मच कॉफी और दो लौंग बांधकर किचन कैबिनेट में रख दें। कॉफी की महक गंदी बदबू को एब्जॉर्ब कर लेगी और आपको बदबू से निजात मिल जाएगी।

home tips,coffee tips,coffee uses

हाथ से प्याज-लहसुन की बदबू दूर करने के लिए

किचन में काम करने वाली महिलाओं के हाथों से अक्सर ही प्याज़-लहसुन की बदबू आने लगती है। ये बदबू कई बार हाथ धोने के बावजूद आसानी से दूर नहीं होती है। इस बदबू को दूर करने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कॉफी लेकर इसमें कुछ बूंदें पानी की डालकर पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को हाथों में आगे-पीछे की ओर रगड़ें जैसे कि साबुन से हाथ धो रहे हों। इसके बाद हाथों को पानी से धो लें फिर थोड़ा सा हैंड लिक्विड वाश या साबुन लेकर एक बार हाथों को फिर से साफ कर लें। आपको हाथों से आने वाली प्याज-लहसुन की बदबू से छुटकारा मिल जायेगा।

गार्डन के लिए अच्छी

कॉफी में जितने मिनरल होते हैं वो मिट्टी में नाइट्रोजन देने के लिए अच्छे होते हैं। आप इसे बेहतर खाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। हां ये ध्यान रखें कि कॉफी बहुत ज्यादा न डालें नहीं तो पेड़-पौधे खराब हो सकते हैं। बस खाद बनाते समय उसमें थोड़ी सी ग्राउंड कॉफी डाल दें। और आपका काम हो गया। आप चाहें तो ऑनलाइन कॉफी खाद बनाने की विधि ढूंढ सकती हैं।

home tips,coffee tips,coffee uses

फ्रिज फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल

ऐसा कई बार होता है कि फ्रिज को खोलते ही उसकी बदबू से आप परेशान हो गई हों। कई बार कुछ चीज़ों की महक फ्रिज से निकलती ही नहीं है और आपकी इस समस्या का हल निकाल सकती है कॉफी। कॉफी का इस्तेमाल आप फ्रिज से बदबू हटाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका हो सकता है बची हुई ब्लैक कॉफी को फ्रिज में रख देना। कॉफी की खुशबू काफी स्ट्रॉन्ग होती है और ये आपकी समस्या को हल कर सकती है।

फर्नीचर की गंदगी और स्क्रैच दूर करने के लिए

लकड़ी के फर्नीचर को साफ़ करने के लिए आप कॉफी की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल लें और इसमें एक चम्मच कॉफी मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को फर्नीचर पर लगाएं और कॉटन की मदद से उसे साफ कर दें। इससे फर्नीचर की गंदगी और स्क्रैच दूर हो जायेंगे। अगर आपका फर्नीचर ज्यादा पुराना है तो इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि सनमाइका वाली फर्नीचर पर इसका इस्तेमाल नहीं करना है।

जानवरों के लिए फायदेमंद

ये शायद जानकर आपको अजीब लगे, लेकिन कॉफी का इस्तेमाल पेट्स से पैरासाइट और कीड़े हटाने के लिए भी किया जा सकता है। इसकी स्ट्रॉन्ग खुशबू के कारण ये काफी मददगार साबित हो सकती है। जब भी आप अपने डॉगी को नहलाएं तब पिसी हुई कॉफी को थोड़ा सा उसके ऊपर छिड़क दें। बस आपका काम हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत