न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की इन 10 जगहों पर सस्ते में मिलेगा भरपेट खाना, आ जाइए यहां के फूड का लुत्फ उठाने

आज हम आपको दिल्ली और इसके आसपास की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम बजट में ही लजीज खाने का स्वाद उठा सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 12:14:49

दिल्ली की इन 10 जगहों पर सस्ते में मिलेगा भरपेट खाना, आ जाइए यहां के फूड का लुत्फ उठाने

पर्यटन के लिहाज से राजधानी दिल्ली को बेहद खास माना जाता हैं। जो भी लोग यहां पर्यटन के लिए आते हैं वो यहां के खानपान का भी आनंद लेना पसंद करते हैं। जो भी खाने का शौकीन हैं उसके लिए दिल्ली किसी जन्नत से कम नहीं हैं। दिल्ली की खास बात ये भी है कि दिल्ली में आपको सिर्फ व्यंजनों की वैरायटी नहीं मिलती, बल्कि तमाम व्यंजन बेहद किफायती दामों पर भी मिल जाते हैं। जी हां, यहां आम इंसान के लिए यहां ऐसी कई जगह हैं जहां आप बहुत सस्ते में भरपेट भोजन कर सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली और इसके आसपास की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम बजट में ही लजीज खाने का स्वाद उठा सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

ढाबा फूड

अगर आप राजमा चावल के दीवाने हैं, तो कनॉट प्लेस में शंकर मार्केट के पास स्थित ढाबा फूड आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। यह जगह प्याज, हरी चटनी और कुरकुरे पापड़ के साथ सर्व किए जाने वाले राजमा चावल के लिए बहुत पॉपुलर है। यहां का खाना बहुत अच्छा है और इसकी कीमत केवल 100 रुपए है। आप इनके कढ़ी चावल, छोले चावल, चावल के साथ सोया चाप ग्रेवी और स्पेशल छोले भटूरे को भी सिर्फ 100 रुपए में ट्राई कर सकते हैं।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

चावड़ी बाजार

चावड़ी बाजार पुरानी दिल्ली का थोक बाजार है। जहां लोग सस्ते वेडिंग कार्ड्स बनवाने के लिए जाते हैं। यहां की संकरी गलियां और भीड़-भाड़ वाले चौराहे, खाने-पीने की स्टॉल और मिठाई की दुकानें पर्यटकों को काफी पंसद हैं। अगर आप नागोरी हलवा, पानी पूरी, कचौरी और दौलत की चाट का स्वाद लेना चाहते हैं तो चावड़ी बाजार जरूर जाएं। यहां आपको खाने-पीने की कई चीजें मिलेंगी। यहां का स्ट्रीट फूड आपका दिल जीत लेगा।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

स्मार्ट मम्मी रेस्तरां

अगर आपकी जेब में केवल 100 रुपये हैं तो आप आराम से रोहिणी के स्मार्ट मम्मी रेस्तरां में भरपेट खाना खा सकते हैं। ये रेस्तरां एकदम अपने नाम की तरह ही है। इस रेस्तरां की खासियत ये है कि यहां पूरा नॉर्थ इंडियन खाना परोसा जाता है। इसमें शाही पनीर, दाल मखनी, आलू गोभी, रोटी, चावल, रायता, आचार और सलाद केवल 99 रुपये में परोसा जाता है।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

देवदूत फूड बैंक

आप दिल्ली में मौजूद देवदूत फूड बैंक में भी 5 रुपए में भरपेट खाना खा सकते हैं। इसके लिए आपको सदर बाजार जाना होगा और ये जैन मंदिर के पास मौजूद है। बता दें कि इस गैर सरकारी संगठन को दो भाई पंकज गुप्ता और विपिन गुप्ता मिलकर चलाते हैं। यहां आप फ्री में भी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

गोपाल 56

गोपाल 56, कालकाजी के सबसे पॉपुलर आइसक्रीम पार्लरों में से एक है। आप यहां पर स्नैक्स चाट और पाव भाजी ट्राई कर सकते हैं। वैसे यह पार्लर अपनी मटकी आइसक्रीम के लिए भी फेमस है, जिसका आनंद आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ले सकते हैं।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक

चांदनी चौक के बिना दिल्ली का स्ट्रीट फूड अधूरा है। चांदनी चौक की मिठाइयों और नमकीन बेहद ही लाजवाब होती है। दिल्ली की यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई जाना चाहता है। चांदनी चौक भी दिल्ली का थोक मार्केट है लेकिन यहां का स्ट्रीट फूड विदेशों में मशहूर है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो परांठे वाली गली में जरूर जाएं यहां आप कई तरह के परांठे खा सकते हैं।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

शेक्स दरबार

इस आउटलेट में शेक, सैंडविच, मॉकटेल, पास्ता, सैंडविच, स्प्रिंग रोल और क्विच सब मिलता है। सुभाष नगर में मौजूद इस रेस्तरां में बेहद किफायती दामों में करीब-करीब हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है। शेक्स दरबार में सिर्फ INR 69 में अनलिमिटेड सैंडविच और पास्ता परोसा जाता है और अगर आप मील लेते हैं तो इसके साथ केवल 1 रुपये में पेरी-पेरी फ्राइज़ भी मुफ्त में मिलती है। यहां के खाने का स्वाद लाजवाब है।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

पास्ता एक्सप्रेस

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 11 में पास्ता एक्सप्रेस एक बहुत अच्छी जगह है। अगर आप द्वारका में रहते हें और बर्गर, सैंडविच, पास्ता और स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो यह देखने लायक जगह है। उनका क्लासिक वड़ा पाव बर्गर, वेज मिंट बर्गर और कॉर्न एंड चीज़ सैंडविच ज़रूर खाना चाहिए। सबसे अच्छी बात है कि 100 रुपए से भी कम में आप इन टेस्टी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

ग्रीन पिज्जा

ग्रीन पिज्जा आउटलेट पिज्जा लवर के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पिज्जा को फ्रेश मैदा से बनाया जाता है, जिसके बाद इस पर फ्रेश कटी हुई सब्जियों को टॉपिंग के तौर पर ऐड किया जाता है। आप पनीर पिज्जा, पास्ता पिज्जा और मोजेरीला चीज़ पिज्जा में से भी चुनाव कर सकते हैं जो केवल 50 से 60 रुपये में मिलता है और अगर आप एक्स्ट्रा चीज़ ऐड कराते हैं तो 20 रुपये और अधिक देने होते हैं।

you will get cheap food at these 10 places in delhi come here to enjoy the food,holiday,travel,tourism

किंगडम ऑफ मोमोज

अगर आप सुपर टेस्टी मोमोज, मंचूरियन नूडल्स, चिली पोटैटो को टेस्ट करना चाहते हैं, तो द्वारका में रामफल चौक में किंगडम ऑफ मोमोज में जरूर आएं। इस जगह की सबसे खास बात है कि आप केवल 99 रुपये में अनलिमिटेड वेज मंचूरियन और वेज नूडल्स खा सकते हैं। यहां पर आपको समय-समय पर सुपर कॉम्बो और रोमांचक ऑफर भी मिलते हैं। यहां पर आप तंदूरी मोमोज प्लेटर को भी आज़मा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका