न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के इन बाजारों से कर सकते हैं सस्ते में खरीददारी, बनते हैं पर्यटकों की पसंदीदा जगह

आम आदमी ही नहीं बल्कि अमीर लोग भी सस्ती खरीददारी करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको मुंबई के कुछ प्रमुख बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको कपड़ों से लेकर जूतों तक सभी चीजें सस्ते में मिल जाएगी। आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 8:28:10

मुंबई के इन बाजारों से कर सकते हैं सस्ते में खरीददारी, बनते हैं पर्यटकों की पसंदीदा जगह

सपनों की नगरी मुंबई में हर कोई अपनी चाहत को पूरा करने पहुंचता हैं। हांलाकि कुछ लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं और यहां की मशहूर जगहों का दीदार करते हैं। जो भी पर्यटक घूमने निकलते हैं वे शॉपिंग करना जरूर पसंद करते हैं। खरीददारी के लिए शहर में ऊंची-ऊंची इमारतों में बड़े-बड़े और बेहद ही आलीशान मॉल खुल गए हैं। लेकिन आम आदमी के लिए इन दुकानों में महंगी खरीददारी करना बहुत मुश्किल होता हैं और वो सस्ते बाजार की खोज में रहते हैं। आम आदमी ही नहीं बल्कि अमीर लोग भी सस्ती खरीददारी करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको मुंबई के कुछ प्रमुख बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको कपड़ों से लेकर जूतों तक सभी चीजें सस्ते में मिल जाएगी। आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

कोलाबा कॉसवे

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बाहर निकलकर अगर आप गेटवे ऑफ इंडिया की तरफ बस से जाने की बजाय चहलकदमी करते हुए जाएंगे, तो आपकी मुलाकात बेहद खूबसूरत कोलाबा कॉसवे बाजार से होगी। दक्षिन मुंबई में स्थित कोलाबा कॉसवे बाजार में आपको A से लेकर Z तक यानी सब कुछ मिलेगा। शॉपिंग के लिए यहां पैरों के लिए स्टाइलिश जूतों से लेकर पहनने के लिए फैशनेबल कपड़े तक और इसके साथ ही ट्रेंडिंग कॉस्मेटिक्स भी मिल जाएंगी। यहां सिर्फ सामान ही नहीं मिलता बल्कि जिस क्वालिटी का मिलता है, वो न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी लोगों को भी अपनी तरफ खींच लेती है।

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

फैशन स्ट्रीट

इस मार्केट में आपको हर चीज का लेटेस्ट कलेक्शन में काफी वैरायटी बेहद सस्ते दामों पर देखने को आसानी से मिल जाएगी। अगर आप खाने-पीने की शौकीन हैं तो इस मार्केट में आपको काफी तरह का स्ट्रीट फूड मिल जाएगा। इसके अलावा आपको यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की भी काफी वैरायटी देखने को मिलेगी। चाहे तो आप यहां पर थोड़ी बहुत बारगेनिंग भी कर सकती हैं। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप ट्रेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मार्केट सी।एस।टी स्टेशन या चर्चगेट स्टेशन से पैदल की दूरी पर मौजूद है। इस मार्केट में खासकर आपको कॉलेज में पढने वाली युवा पीढ़ी देखने को मिल जाएगी। साथ ही यहां आपको काफी टूरिस्ट भी देखने को बेहद आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि टूरिस्ट के लिए यह मार्केट बेहद महंगी साबित हो सकती हैं।

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

हिंदमाता मार्केट

अगर आप अलग-अलग तरह के फैब्रिक, साड़ी, ड्रेस मटेरियल और इंडियन वियर की तलाश में हैं, तो सीधे दादर के इस मार्केट में जाएं और आपको वो सब कुछ मिल जाएगा जिसकी आपको तलाश है। ये सबसे बड़े और सबसे पुराने थोक के कपड़े के बाजारों में से एक है। शादी की खरीदारी के लिए एक बढ़िया जगह है। आप अपने बजट के अनुसार यहां खरीदारी कर सकते हैं।

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

क्रॉफर्ड मार्केट

ब्रिटिश राज के समय का एक पुरानी शैली का बाजार, थोक उत्पादों का यह केंद्र एक ऐतिहासिक औपनिवेशिक इमारत में स्थित है। स्थानीय लोगों द्वारा इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, यहां वे पुरानी दुनिया के आकर्षण का अनुभव लेते हैं। इस बाजार से आप किराने का सामान, ताजा उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, पार्टी सजावट और घरेलू सजावट की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

लिंकिंग रोड

मुंबई के नामचीन इलाके बांद्रा के पश्चिमी इलाके में स्थित लिंकिंग रोड पर लगने वाला बाजार समूचे मुंबई को अपनी ओर आकर्षित करता है। खासकर शहर के युवाओं को। यहां आने पर बाजार में स्कूल-कॉलजे जाने वाले युवाओं की भीड़ को देखकर आप युवाओं में इस बाजार को लेकर लोकप्रियता के लेवल को आसानी से भांप सकते हैं। लिंकिंग रोड बाजार में आपको हर वो चीज मिलेगी, जो आप खरीदना चाहते हैं। किसी विशेष अवसर पर तो लोग अक्सर यहां कपड़े खरीदने आते हैं। भारतीय पारंपरिक पोशाक और पश्चिम के स्टाइलिश कपड़े दोनों ही आपको आसानी से मिल जाएगा। और जब शॉपिंग करते के बाद भुख लग जाए, तो पेट पूजा का भी यहाँ बहुत बढ़िया इंतजाम है।

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

चोर बाजार

बिना किसी संदेह के, यह 150 साल पुराने इतिहास के साथ भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है और प्राचीन वस्तुएं खरीदने के लिए एक बेहतरीन जगह भी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह आज भी चोरी के उत्पादों का केंद्र बना हुआ है। आप यहां पुरानी चीजों की जमकर खरीदारी कर सकते हैं। आपको चोरी की कार और कार उत्पाद, स्कूटर के पुर्जे, प्राचीन वस्तुएं, पुराने सामान और कई अन्य पुराने सामान जैसे पुराने मूवी पोस्टर, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और भी बहुत कुछ खरीद सकते हैं।

you can shop cheaply from these markets of mumbai they become favorite places of tourists,holiday,travel,tourism

ज़वेरी बाजार

माना सोना बहुत महंगा है, लेकिन सोना खरीदे बिना हमारा मन भी कहा मानता है। अब अगर आप मुंबई में हैं और सोने से बनी कोई ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो बिना एक पल गंवाए मुंबई के नामचीन ज़वेरी बाजार आ जाइए। क्योंकि सोना से बने गहने खरीदने के लिए भारत भर में इससे बेहतर दूसरी कोई और जगह हो ही नहीं सकती। ज़वेरी बाजार कितना बड़ा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां सोने की 1000 से ज्यादा दुकानें हैं। इन दुकानों में कुछ तो सैकड़ों साल पुरानी भी हैं। भारत में होने वाले सोने के कुल व्यापार का आधा हिस्सा तो ज़वेरी बाजार के हिस्से में ही आता है। अब तो आप समझ ही सकते हैं कि ज़वेरी बाजार में कितने बड़े पैमाने पर सोने की खरीद-फ़रोख़्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर