न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते हैं सिर्फ तीन लोग और प्याज ले जाने पर होगी गिरफ्तारी!

जानें, दुनिया के सबसे छोटे देश 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' के बारे में, जो अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित है और जहां सिर्फ तीन लोग और तीन कुत्ते रहते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 9:26:24

दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते हैं सिर्फ तीन लोग और प्याज ले जाने पर होगी गिरफ्तारी!

आज दुनिया में कुल 225 देश हैं। इनमें से कुछ देशों का आकार बहुत बड़ा होता है, जबकि कुछ देश आकार में काफी छोटे होते हैं। कुछ देशों की जनसंख्या करोड़ों और अरबों में होती है, वहीं कुछ देशों की जनसंख्या कुछ लाखों और हजारों तक सीमित होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां केवल तीन लोग और तीन कुत्ते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं, यह देश कहां स्थित है...

धरती पर कहां है यह देश?

हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वह संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित है, और इसे 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' के नाम से जाना जाता है। यह देश बहुत छोटा है, जिसे आप माइक्रोनेशन भी कह सकते हैं। इस देश की अपनी नौसेना, नौसेना अकादमी, डाक सेवा, बैंक, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलमार्ग और ऑनलाइन रेडियो स्टेशन भी है। इसे दुनिया भर में ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ गोल्डस्टीन या मोलोसिया के नाम से भी जाना जाता है।

मोलोसिया दरअसल दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है, जिसका कुल क्षेत्रफल केवल 11.3 एकड़ है। यह नेवादा राज्य के डेटन शहर में स्थित है। मोलोसिया की स्थापना 1977 में हुई थी और इस देश की कुल जनसंख्या सिर्फ 38 है। हालांकि, फिलहाल यहां केवल तीन कुत्ते और तीन लोग रहते हैं। मोलोसिया गणराज्य खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है, लेकिन इसे अभी तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। मोलोसिया गणराज्य कार्सन सिटी से पश्चिम की ओर लगभग 30 मिनट की ड्राइव पर स्थित है, और यह एक माइक्रोनेशन है।

मोलोसिया की कुल भूमि दो एकड़ से भी कम है, और यह नेवादा के डेटन शहर में कार्सन नदी के किनारे स्थित है। जब मोलोसिया की स्थापना हुई थी, तब इसे 'ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ वाल्डस्टीन' के नाम से जाना जाता था। करीब 20 साल बाद, 1998 में इसका नाम बदलकर 'किंगडम ऑफ मोलोसिया' कर दिया गया। मोलोसिया देश के राष्ट्रपति का नाम केविन वॉ है, और जब आप इस देश में आएंगे, तो आपको राष्ट्रपति के नाम के नीचे उनका पूरा पद भी लिखा हुआ दिखाई देगा।

मोलोसिया देश में आने वाले पर्यटकों को कुछ विशेष बातें ध्यान में रखनी होती हैं। इस देश में कैटफिश और प्याज पर प्रतिबंध है, और यदि आप इन्हें अपने साथ लेकर आते हैं, तो आपको जेल हो सकती है। मोलोसिया की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है, लेकिन यहां एस्पेरांतो और स्पेनिश भी बोली जाती हैं। मोलोसिया की मुद्रा "वैलोरा" है।

पर्यटक अप्रैल से अक्टूबर तक के पर्यटन सीजन में मोलोसिया का दौरा बुक कर सकते हैं। मोलोसिया में रेलवे तो है, लेकिन इसे पैदल घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस छोटे से देश में पानी का अपना ब्रांड "मोलोसियन वॉटर" है। हालांकि, मोलोसिया को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से किसी ने भी मान्यता नहीं दी है, लेकिन यह आज के समय में दुनिया के कम से कम 200 माइक्रोनेशन में से एक है।

मोलोसिया, डेटन में लगभग 1.3 एकड़ भूमि पर स्थित है और कार्सन सिटी से केवल 31 मिनट की ड्राइव तथा वर्जीनिया सिटी से 18 मिनट की ड्राइव पर है। इसकी समृद्ध विरासत और इतिहास इसे उन लोगों के लिए एक अद्वितीय स्थान बनाता है, जो कुछ नया और अलग अनुभव करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर