न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इस राज्य में स्थित है विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, विशाल गुफा में विराजमान महादेव

कुनकुरी विकासखंड के मुख्यालय, मयाली गांव में स्थित माधेश्वर महादेव, कटनी-गुमला नेशनल हाईवे से 5 किलोमीटर दूर और बतौली-चरईडांड़ स्टेट हाईवे के किनारे स्थित है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 6:48:38

भारत के इस राज्य में स्थित है विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, विशाल गुफा में विराजमान महादेव

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और यहां पर्यटन के अनगिनत अवसर मौजूद हैं। इस जिले में कई छोटे-बड़े पर्यटन स्थल हैं, लेकिन इनमें सबसे खास है जशपुर का माधेश्वर महादेव पहाड़, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है। स्थानीय लोग दशकों से इस पर्वत की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं।

दरअसल, कुनकुरी विकासखंड के मयाली गांव में स्थित माधेश्वर महादेव को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। इस महादेव स्थल को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए कुनकुरी से विधायक और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री ने माधेश्वर महादेव को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल कर इसके सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

कुनकुरी विकासखंड के मुख्यालय, मयाली गांव में स्थित माधेश्वर महादेव, कटनी-गुमला नेशनल हाईवे से 5 किलोमीटर दूर और बतौली-चरईडांड़ स्टेट हाईवे के किनारे स्थित है। इस विशाल पर्वत का आकार शिवलिंग के रूप में है, जिसे यहां के आदिवासी और अन्य समाज के लोग महादेव मानकर पूजा करते आए हैं। इस पर्वत के नीचे एक विशाल गुफा भी स्थित है, जहां आज तक कोई भी व्यक्ति गुफा के अंत तक नहीं पहुंच पाया है। यह माना जाता है कि इस गुफा में महादेव विराजते हैं।

madheshwar mahadev,worlds largest shivling,jashpur tourism,chhattisgarh pilgrimage,madheshwar mahadev temple,biggest shivling in india,chhattisgarh tourist attractions,sacred sites in jashpur,shivling in madheshwar,tourism in chhattisgarh,madheshwar mahadev shrine

इस शिवलिंग के ठीक सामने एक जलाशय भी स्थित है। दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के आसपास लंबे समय से सौंदर्यीकरण की मांग उठ रही थी, जिसे अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने इसे स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करते हुए इस स्थल के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिसमें से पहले चरण के रूप में राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

स्थानीय लोग मानते हैं कि माधेश्वर महादेव के विकास से जिले में पर्यटन को उद्योग के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है। जशपुर जिले में राजपुरी, रानीदाह, बेने, गुल्लू, कोतेबिरा, कैलाश गुफा, दरावघाघ सहित एक दर्जन से अधिक जलप्रपात हैं। ठंड के मौसम में जशपुर का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और कई जगहों पर बर्फ की चादर बिछ जाती है। राम वन गमन के कई प्रमाण यहां आज भी मौजूद हैं। वर्तमान में इन पर्यटन स्थलों पर केवल जिले भर के लोग आते हैं, लेकिन माधेश्वर महादेव के विकास के बाद यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे, जो महादेव के दर्शन के बाद जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि माधेश्वर महादेव और मयाली के विकास के लिए फंड की स्वीकृति मिल चुकी है, और इसे भव्य पर्यटन स्थल बनाने की योजना शुरू हो चुकी है। जल्द ही इस कार्य की शुरुआत हो जाएगी। कलेक्टर रोहित व्यास का मानना है कि माधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए न केवल जशपुर जिले के आसपास के जिलों से, बल्कि देश-विदेश से भी पर्यटक आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से जशपुर में पर्यटन क्षेत्र में जो विकास कार्य हो रहा है, उससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही जशपुर देश के पर्यटन मानचित्र पर एक विशेष स्थान प्राप्त करेगा। साथ ही, भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक जशपुर की ओर आकर्षित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत