न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

जब भी कभी घूमने के दौरान रोमांच की बात आती हैं तो लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो एडवेंचर का अहसास करवाए। ऐसे में एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों की विश लिस्ट में बंजी जम्पिंग जरूर शामिल होती हैं जिसका लोग मजा लेना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 11:54:06

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

जब भी कभी घूमने के दौरान रोमांच की बात आती हैं तो लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो एडवेंचर का अहसास करवाए। ऐसे में एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों की विश लिस्ट में बंजी जम्पिंग जरूर शामिल होती हैं जिसका लोग मजा लेना पसंद करते हैं। यह एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें एक ऊंची जगह से एक बड़ी लोचदार रस्सी के साथ जुड़े रहते हुए कूदना होता है। कई लोग इसे पूरा करने के लिए जाते समय बड़े जोश में होते हैं लेकिन वहां पहुंचने पर कई लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती हैं। विदेशों में यह गतिविधि काफी प्रचलित है। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप तूफानी एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

वर्जास्का बांध, स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड के वर्जास्का नदी पर 720 फीट का वर्जास्का बांध बनाया गया है। यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा बंजी जम्पिंग स्पॉट है। अगर आपने 1995 में फिल्माई गई गोल्डन आई मूवी देखी है, तो इसमें दिखाया गया बांध, वर्जास्का बांध ही है। यहां कई तरह की ऊंचाई से बंजी जम्पिंग करवाई जाती है।

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

एयर बैलून बंजी जंपिंग, बुल्गारिया

इस जगह पर अनोखे तरीके से बंजी जंपिंग की जाती है। यहां हॉट एयर बैलून पर कूदकर बंजी जंपिंग की जाती है, जो बेहद खास अनुभव होता है। इसकी ऊंचाई करीब 200 मीटर रखी गई है।

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

ब्लोक्रांस ब्रिज, दक्षिण अफ्रीका

ब्लोक्रांस ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल पाट वाला ब्रिज है, जिसे आर्च में बनाया गया है, जो 709 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह साहसिक पर्यटकों के लिए अफ्रीका में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां तक पहुंचने के लिए पहले आपको कुछ दूरी का ट्रैक पूरा करना पड़ता है और फिर तब आप इस ऊंचे पुल पर आते हैं, जहां ऑपरेटर आपको बंजी जम्पिंग के लिए तैयार करता है।

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

यूरोपाब्रुक ब्रिज, ऑस्ट्रिया

एडवेंचर प्रेमियों के लिए ये ब्रिज किसी जन्नत से कम नहीं है। ऑस्ट्रिया का यूरोपाब्रुक ब्रिज एक विशाल 630 फीट लंबा ढांचा है, जहां से आप रोमांच से भरपूर बंजी जम्पिंग का मजा उठा सकते हैं। एडवेंचर प्रेमियों को ये जगह यकीनन इस एक्टिविटी के लिए बेहद पसंद आने वाली है। यहां के ऑपरेटर आपको बंजी जम्पिंग के अलावा अन्य कई और विकल्प भी देते हैं, जैसे रॉकेट बंजी और बंजी रनिंग।

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

निओक फुटब्रिज, स्विट्ज़रलैंड

बंजी जंपिंग के लिए फेमस ये ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में से एक माना जाता है। 656 फीट की घाटी के हिस्से में फैला, निओक ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में से एक है। ये जगह थ्रिलिंग और आत्मा को खुश कर देने वाली जगहों में से एक है। यहां आपको 623 फीट की ऊंचाई से छोड़ा जाता है।

तूफानी एडवेंचर के लिए दुनिया की इन 6 सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग का लें मजा

मकाऊ टॉवर, चीन

एजे हैकेट मकाऊ टॉवर आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे ऊंची बंजी जम्पिंग के लिए जाना जाता है। एडवेंचर प्रेमी इस टावर के 764 फीट से कूदकर इस एक्टिविटी का आनंद लेते हैं। मकाऊ टॉवर से बंजी जंपिंग करना हर एडवेंचर लवर का एक सपना होता है। इस टावर से कूदते समय आपकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता है, जिसमें वो पहले आपके चारों तरफ कोर्ड्स बांधते हैं। इस कोर्ड्स की मदद से आपको नीचे छोड़ा जाता है और फिर ऊपर भी आसानी से खींच लिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर