न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने का अच्छा समय हैं सर्दियां, ट्रिप की प्लानिंग से पहले दें इन बातों पर ध्यान

आप अपने पार्टनर के साथ आने वाले दिनों में अगर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में आपको यहां बताई जा रही बातों पर ध्यान देने की जरूरत हैं। इन बातों का ध्यान रख आप बिना किसी फिक्र के सफर को खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 4:36:40

घूमने का अच्छा समय हैं सर्दियां, ट्रिप की प्लानिंग से पहले दें इन बातों पर ध्यान

सार्दियों का मौसम जारी हैं जो घूमने के लिहाज से अच्छा माना जाता हैं। सर्दियों में अलग-अलग जगहों की सैर करना कुछ लोगों को बेहद पसंद होता है और वे इसके लिए अपनी ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। इसके अलावा कई लोग बिना किसी प्लानिंग के घूमने निकल जाते हैं जो कि मजेदार साबित होता हैं, लेकिन सर्दियों के इस मौसम में कई बार यह परेशानी का कारण बन सकता हैं। इससे आपकी ट्रिप खराब होने का भी खतरा रहता है। आप अपने पार्टनर के साथ आने वाले दिनों में अगर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में आपको यहां बताई जा रही बातों पर ध्यान देने की जरूरत हैं। इन बातों का ध्यान रख आप बिना किसी फिक्र के सफर को खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

winter is a good time to travel pay attention to these things before planning a trip,holiday,travel,tourism

जगह का चयन

सर्दी के मौसम में किसी ऐसी जगह का चयन न करें, जहां पहुंचकर आप फंस जाएं। जैसे, बहुत अधिक सर्दी होने पर बर्फीली जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना होती है। इसलिए ऐसी किसी जगह के सफर पर न जाएं, जहां जाना और लौटना मुसीबत बन जाए। किसी खास जगह पर घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में वहां पर जाने से पहले आप वहां के मौसम का हाल जरुर जान लें ताकि वहां पहुंचकर आपको कोई तकलीफ ना हो। इसके साथ ही वहां जाने से पहले वाहां के बारे में पूरी जानकारी जाने लें ताकि आप का प्लान वहां जाकर पूरी तरह से सफल रहे।

विंटर के कपड़े पैक करें

ध्यान रखें कि सर्दी के मौसम में घूमने जा रहे हैं, इसलिए मौसम का ध्यान में रखकर ही सफर की योजना बनाएं। बच्चों को सर्दी में किस तरह की सुरक्षा की जरूरत होती है, इसका ख्याल रखें। ऊनी कपड़े, मोजे, टोपी या सर्दी से बचाव के लिए सभी जरूरी चीजों को साथ ले जाएं। अक्सर लोग घूमने जाते हैं तो अपनी कोई पसंदीदा ड्रेस साथ ले जाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मौसम और जगह के मुताबिक आपकी ड्रेस उपयुक्त है या नहीं।

winter is a good time to travel pay attention to these things before planning a trip,holiday,travel,tourism

पहले से करें होटल बुकिंग

सर्दी के मौसम में पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ हो जाती है। खासकर क्रिसमस और नए साल के मौके पर अधिक संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में पहले से ही ट्रेन या बस का टिकट, होटल में बुकिंग आदि करा लेनी चाहिए। ऐन मौके पर इस तरह से टिकट की बुकिंग करने पर हो सकता है कि आपको सही होटल में कमरा मिलने में दिक्कत हो। इसलिए जिस स्थान पर घूमने निकल रहे हैं वहां टूर व ट्रेवल कंपनी की मदद से या ऑनलाइन के माध्यम से पहले ही होटल बुक कर लें।

जरूरी चीजें रखना न भूलें

सर्दियों के दौरान कई बार एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल करने पर ठंड अचानक से बढ़ जाती है। ऐसे में ठंड के कपड़े न होने पर आपको सर्दी लग सकती है और आपकी पूरी ट्रिप खराब हो सकती है। साथ ही बॉडी को गर्माहट देने के लिए ड्राई फ्रूट्स, च्यवनप्राश और हेल्दी ड्रिंक्स भी साथ में पैक कर लें। जिससे आप सर्दी से डरे बिना सफर को फुल एन्जॉय कर सकेंगे। सर्दियों में ट्रिप पर जाने से पहले पेट में गैस, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी नॉर्मल दवाईयां भी पैक कर लें। इसके अलावा सफर के लिए थर्मो फ्लास्क में गर्म पानी, चाय या कॉफी रखना न भूलें। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए बैग में पोलराइज्ड सनग्लास कैरी करें। वहीं सर्दियों मे ज्यादा सामान लेकर सफर करने से बचें।

winter is a good time to travel pay attention to these things before planning a trip,holiday,travel,tourism

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही

कई बार लोग सर्दी में घूमने तो निकल जाते हैं लेकिन साथ में घर के बड़े बुजुर्ग या बच्चों को ले जाते हैं। बच्चों का सर्दी में खास ध्यान रखना पड़ता है। बुजुर्ग लोग भी सर्दी में जल्द बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अपनी और साथ जा रहे लोगों की सेहत को ध्यान में रख कर ही सर्दी में घूमने की योजना बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर