न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

विदेशों में क्रिसमस को मनाने के कई अनोखे तरीके प्रचलित हैं। जी हां, विदेशों में क्रिसमस से जुड़े कई अजीबोगरीब रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 7:39:49

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

क्रिसमस को आने में अब एक ही दिन बचा हैं। 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का फेस्टिवल मनाया जाएगा। कहानियों के अनुसार इस दिन सांता क्लोज आता हैं और गिफ्ट देकर जाता हैं और इसी के अनुसार इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता हैं। लेकिन विदेशों में क्रिसमस को मनाने के कई अनोखे तरीके प्रचलित हैं। जी हां, विदेशों में क्रिसमस से जुड़े कई अजीबोगरीब रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

फिलीपींस

फिलीपींस के सैन फर्नांडो को वहां का क्रिसमस कैपिटल भी कहा जाता है। इस फेस्टिवल को देखने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। इस फेस्टिवल में क्रिसमस ईव से पहले आने वाले शनिवार को जायंट लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए 11 गांव से लोग आते हैं। खास बात यह है कि इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले लोगों को सबसे भव्य लैंटर्न बनाना होता है। ये लैंटर्न बेहद क्रिएटिव और अनोखी होती हैं। इनकी लंबाई 6 मीटर तक हो सकती है। इसमें बिजली के बल्ब लगाए जाते हैं जिसे जलाने पर यह लैंटर्न काफी खूबसूरत दिखती है।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

ऑस्ट्रिया

यहाँ सेंट निकोलस का एक दुष्‍ट दुश्‍मन है जिसका नाम है क्रैम्पस (Krampus)। कहा जाता है वह सेंट निक के अच्छे स्‍वभाव का ही उलट एक बुरा राक्षस है। ऐसी मान्यता है कि दानव जैसा जिखने वाला प्राणी क्रैम्‍पस, क्रिसमस से पहले बुरे बच्चों को सजा देता है। वहीं शैतान की वेशभूषा में सजे पुरुष सड़कों पर घूमते हैं और वह बुरे बच्चों का अपहरण करने और उन्हें नरक में ले जाने के लिए जंजीर और टोकरी लेकर चलते हैं। इस दौरान यह बच्चों को सड़कों से दूर रखने का एक तरीका है।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

स्‍पेन

यहाँ के कैटालोनिया समेत कई इलाकों में एक खास रिवाज है। यहाँ लकड़ी के एक लट्ठे को आधा कंबल से ढक दिया जाता है और बाहर निकले हिस्‍से पर आंखें, नाक और चेहरा बना दिया जाता है। जी हाँ और इसे क्रिसमस से पहले खूब अच्‍छा खाना और ड्राई फ्रूट्स खिलाए जाते हैं। उसके बाद क्रिसमस की शाम घर के लोग इसे लकड़ी के डंडे से पीटते हैं ताकि उसने जो भी खाया हो सब शौच के रास्‍ते बाहर निकल जाए। वहीं इसके बाद कंबल हटाकर सभी अपने अपने गिफ्ट्स उठा लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता-पिता अपने बच्‍चों के लिए कंबल के अंदर गिफ्ट्स छुपा देते हैं।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

यूक्रेन

यहाँ मकड़ी के जालों जैसी सजावट से घर सजाने की भी परंपरा है। कहा जाता है यहां कि एक पुरानी लोककथा है जिसके अनुसार, एक गरीब विधवा के पास अपने बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजाने के पैसे नहीं थे। ऐसे में घर की मकड़ियों को परिवार पर दया आई और उन्होंने पूरे पेड़ पर सुंदर जाले बिखेर दिए, जिसे बच्चों ने क्रिसमस की सुबह देखा और खुश हो उठे। जी दरअसल यूक्रेनी संस्कृति में मकड़ियों के जाले को भाग्यशाली भी माना जाता है।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

पुर्तगाल

पुर्तगाल में लोग क्रिसमस पर खाना खाने के दौरान कई एक्‍स्‍ट्रा प्‍लेटों में भी खाना लगाते हैं। वे ऐसा मानते हैं कि उनके मरे हुए प्रियजन भी इस दिन उनके साथ खाना खाते हैं। यह परंपरा अजीब होने के साथ साथ डरावनी भी है।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

चेक गणराज्‍य

क्रिसमस ईव पर, अविवाहित महिलाएं दरवाजे पर पीठ लगाकर खड़ी होती हैं और अपने जूते में से एक को अपने कंधे पर उछालती हैं। यदि यह दरवाजे के सामने पंजे की तरफ गिरता है, तो इसका मतलब है कि उनकी शादी एक साल के भीतर हो जाएगी। यदि यह दरवाजे के सामने एड़ी की तरफ गिरता है, तो इसका अर्थ है कि उन्‍हें शादी के लिए एक साल और इंतजार करना होगा।

विदेशों में अनोखे तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता हैं क्रिसमस, कहीं शैतान बनते हैं तो कहीं छिपाते हैं झाड़ू

नॉर्वे

नॉर्वे में माना जाता है कि क्रिसमस की शाम शैतान जादूगरनियां अपनी जादुई झाडू पर उड़ती हुई अपने शिकार ढ़ूंढती हैं। इसलिए सभी अपने घर की झाड़ू एकदम छुपा कर रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन झाडू जिसके घर दिखाई दे जाए, डायन उसी के घर अपना डेरा जमाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा

भूपेंद्र यादव से मिले 10 से अधिक TMC सांसद, राजनीतिक हलचल तेज; बैठक में शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, शरद पवार का संदेश—‘तीन साल का समय है, सभी को साथ जोड़ना जरूरी’

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त

सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO

संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई

थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील

थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर