न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

माना जाता है कि यूरोप दुनिया भर के सभी देशों की तुलना में काफी महंगा है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको यूरोप के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप सस्ते में विदेश यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत देशों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sun, 22 Jan 2023 12:26:23

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह घूमने के लिए विदेश यात्रा पर जाएं। विदेश यात्रा को लेकर सभी की अपनी चॉइस होती हैं। कई लोग यूरोप के विभिन्न देशों में घूमना पसंद करते हैं लेकिन महंगा होने के कारण प्लान नहीं बना पाते हैं। यूरोप की खूबसूरती दुनियाभर के सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इसे पर्यटकों के लिए खजाने के तौर पर देखा जाता हैं। माना जाता है कि यूरोप दुनिया भर के सभी देशों की तुलना में काफी महंगा है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको यूरोप के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप सस्ते में विदेश यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत देशों के बारे में...

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

स्लोवाकिया

स्लोवाकिया एक बजट डेस्टिनेशन है जहां भारतीय लोग 1 लाख रुपये में ट्रैवल कर सकते हैं। यहां आपको पुराने समय के कई महल, सुंदर पहाड़ और कई खूबसूरत लैंडस्केप देखन को मिल जाएंगे। स्कोवाकिया में खाना और ट्रांसपोर्टेशन काफी सस्ता है। यहां रहने के लिए आपको 3500 से 4500 रुपये के बीच अच्छी जगह मिल जाएगी।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

क्रोशिया

क्रोशिया को मैजिकल लैंड के नाम से भी जाना जाता है। जहां पर बहुत सारे बीच हैं जंहा आप कई तरह की एंडवेंचरस एक्टिविटीज कर सकते हैं। क्रोशिया में आप आराम से 1 लाख रुपये में घूम सकते हैं। यहां रहने के लिए आपको 2 हजार रुपये से 3500 रुपये के बीच होटल मिल जाएगा जबकि खाने और ट्रांसपोर्टेशन के लिए आपका रोजाना 2500 रुपए तक खर्च आएगा।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

पुर्तगाल

पुर्तगाल सुंदर समुद्र तटों के लिए मशहूर है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों के दिल में उतर जाती है। यहां घूमने के लिए भी आपकी जेब में एक लाख रुपये तक चाहिए। पुर्तगाल में सैलानियों के घूमने के लिए कई सारी टूरिस्ट जगहे हैं। यहां आप अल्गार्व और ग्रेटर पोर्टो और मडीरा की सैर कर सकते हैं। पुर्तगाल दुनिया का ऐसा देश है जिसे टूरिस्ट अपनी लिस्ट में टॉप पर रखते हैं।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

पोलैंड

कम बजट वाले यूरोपीय देशों में पोलैंड का नाम टॉप पर आता है। इस देश में कुछ खूबसूरत सस्ते शहर हैं, जहां घूमते समय आप एक अच्छा समय बिता पाएंगे। सुंदर प्रकृति, भव्य महल, ग्रामीण जीवन, खेतों, ऐतिहासिक स्थलों, शानदार वास्तुकला से घिरे इस देश में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। पोलैंड में सबसे पॉपुलर शहरों में से क्राको और वारसॉ हैं, जहां हर पर्यटक को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां गर्मियों के दौरान जाने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि यहां के कई बड़े शहरों में, संग्रहालय में एंट्री सप्ताह में एक दिन फ्री रहती है। इसलिए इनके बारे में जानकारी जरूर ले लें।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

रोमानिया

यहां पुरानी मोनेस्ट्री और पत्थर के बने चर्च देख सकते हैं। यह यूरोप महाद्वीप में स्थित एक स्वतंत्र देश है जिसका क्षेत्रफल 91,671 वर्ग मील है। इसे 'अन्न का देश' कहा जाता है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों, चट्टानी चोटियों से लेकर मध्यकालीन गांवों तक, रोमानिया एक ऐसी जगह है जो वास्तव में पर्यटकों को बहुत पसंद आएगी। यहां कई हिस्टोरिकल प्लेस और महल देख सकते हैं। ड्रैकुला कैसल की सैर कर सकते हैं। पर इसके लिए आपकी जेब में करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा का बजट होना चाहिए क्योंकि अगर आप एडवांस बुकिंग करते हैं तो 50-60 हजार रुपये में टिकट मिल जाएगी।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

बुल्गारिया

बुल्गारिया में लोग यहां के विचित्र गांवों, पहाड़ों और खूबसूरत बीच को देखने के लिए आते हैं। एक दक्षिण पूर्व यूरोपीय देश है। इसका पूर्वी हिस्सा काला सागर की तरफ है। सोफिया देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। बजट यात्रियों के लिए बुल्गारिया सबसे अच्छी जगह है, क्योंकि यहां यह कई सस्ते आवास मौजूद हैं। इस देश में आप सिर्फ 1 लाख रुपए में आराम से घूम सकते हैं। यहां रहने और खाने मे आपका बहुत ज्यादा खर्च नहीं होगा। यहां 1500 रुपए से 2500 रुपए के बीच रहने के लिए आपको अच्छी जगह मिल जाएगी।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

चेक रिपब्लिक

प्राग उन यूरोपीय शहरों में से एक है जहां हर कोई जाना चाहता है, और अगर आपको लगता है कि प्राग जाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यूरोप के कई देशों की तुलना में चेक रिपब्लिक में घूमना काफी सस्ता है। यहां रहने के लिए आपको जगह 1500 रुपये से 2500 रुपये के बीच मिल जाएगी। यहां आपको खाना भी सस्ते में मिल जाएगा।

सस्ते में करनी हैं विदेश यात्रा, बनाए यूरोप के इन देशों में घूमने का प्लान

हंगरी

अगर आप मीडिल यूरोप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हंगरी की यात्रा आपके लिए बेस्ट है। यह एक ऐसा देश है, जहां खूबसूरत शहर और प्राचीन नदियां, झील और यहां तक कि कई पर्वत श्रृंखलाएं हैं। हंगरी में आप देखेंगे तो प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और वास्तुकला बेहद शानदार है। बालाटन और बुडापेस्ट झील जैसे डेस्टीनेशन पर जाए बिना आपकी यूरोप की यात्रा अधूरी है। जून के महीने में, बुडापेस्ट शहर "नाइट ऑफ द म्यूजियिम " को प्रायोजित करता है, जहां आप बुडापेस्ट के आसपास के कई पर्यटन स्थलों को मुफ्त में देख सकते हैं। बुडापेस्ट का पॉपुलर फास्ट फूड लेगोस है। यह एक प्रकार का डीप-फ्राइड पिज्जा है, जिसका स्वाद यहां आने वाले हर पर्यटक को जरूर लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं मिसाइलें; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं मिसाइलें; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर