न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में लेना चाहते हैं मोमोज का बेहतरीन स्वाद, कीजिए इन जगहों की ओर अपना रूख

ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मोमोज का बेहतरीन स्वाद लेने पहुंच सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 5:02:53

दिल्ली में लेना चाहते हैं मोमोज का बेहतरीन स्वाद, कीजिए इन जगहों की ओर अपना रूख

खाने के शौकीन लोग एक से बढ़कर एक जायकों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। बात करें दिल्ली वालों की, तो वे स्वाद के दिवाने होते हैं और इसके लिए कितने ही दूर पहुंच जाते है। सर्दियों का मौसम आते ही खाने की कई वैरायटी बाजार में आने लगती हैं। इस मौसम में गर्मागर्म चटाकेदार मोमोज का स्वाद हार किसी को पसंद आता हैं। दिल्ली में तो आपको हर नुक्कड़ पर एक मोमोज वाला मिल जाएगा। स्ट्रीट वेंडर हों या रेस्टोरेंट सभी मोमोज़ के प्रति लोगों के प्यार देखते हुए उसमें कुछ नया स्वाद डालने की कोशिश करते रहते हैं। मोमोज पसंद करने वाले लोग ऐसी जगहों की खोज में रहते हैं, जहां लजीज मोमोज खाने को मिल जाए। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मोमोज का बेहतरीन स्वाद लेने पहुंच सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

दिल्ली हाट, जनकपुरी

दिल्ली हाट दिल्ली का एक ऐसा इलाका है, जहां आपको हर तरह का स्ट्रीट फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड मिल जाता है और मोमोज़ उनमें से एक है। ‘नागालैंड ओल्ड’, ‘सिक्किम टूरिज़्म टाशी डेलेक फ़ूड स्टॉल’, ‘मणिपुर फ़ूड स्टॉल’ और अन्य जैसे कई मोमो जॉइंट हैं जो मुंह में पानी लाने वाले मोमोज़ बेचते हैं। इसके लिए आपको पश्चिमी किदवई नगर पहुंचना होगा।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

डोलमा आंटी मोमोज, लाजपत नगर

सबसे आइकॉनिक स्ट्रीट-स्टाइल मोमोज में से एक, जब मोमोज की बात आती है, तो डोल्मा आंटी मोमो के लिए यहां जाना चाहिए। आप उनके स्टॉल के बाहर भारी भीड़ देखेंगे, चाहे आप दिन के किसी भी समय जाएं यहां आपको हमेशा भीड़ ही मिलेगी। दो लोग 200 रुपये में मजे से मोमोज का आनंद उठा सकते हैं।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

वैरिएशन मोमोज़ किंग, रोहिणी

अगर आपको आराम से बैठकर गर्मागर्म मोमोज़ का स्वाद चखना है, तो आप रोहिणी सेक्टर-6 जाइए। यहां वैरिएशन मोमोज़ किंग आपको तंदूरी मोमोज़, अचारी मोमोज़, अफ़गानी मोमोज़, बटर मसाला मोमोज़ और हनी बनी सुपर स्पाइसी मोमोज़ जैसे टेस्टी मोमोज़ की वैराएटी परोसेगा। यहां का स्वाद आपको दोबारा वापस आने पर मजबूर कर देगा।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

भारत चिकन इन, लक्ष्मी नगर

टेस्टी तंदूरी मोमोज का मजा लेना चाहते हैं तो इस फूड कॉर्नर में जरूर जाएं। यहां मिलने वाले तंदूरी मोमोज इतने शानदार हैं कि आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यहां मिलने वाले मोमोज न सिर्फ टेस्टी है बल्कि इन मोमोज के साइज इतने बड़े होते हैं की आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

मॉम हैंड मोमोज, सत्य निकेतन

मॉम हैंड मोमोज स्टीम मोमोज को अपने क्रिएटिव और शानदार तरीके से सर्व करने के लिए फेमस है। वे ग्रेवी मोमोज, फ्राइड मोमोज और कई तरह के मोमोज सर्व करते हैं। आउटलेट कॉलेज के छात्रों के बीच काफी हिट है, जो अक्सर दिल्ली विश्वविद्यालय के पास के साउथ कैंपस से ईटरी पर आते हैं। दो लोग 3500 रुपये में मजे से मोमोज का आनंद उठा सकते हैं।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

टी डी, मजनू का टीला

मजनू का टीला में ये एक छोटा सा कैफ़े है। यहां बहुत से व्यंंजन मिलते हैं, मगर मोमोज़ यहां की ख़ासियत है। इनके पास स्टीम्ड और फ्राइड मोमोज़ तो मिलेंगे ही। मगर साथ में डेविल्स मोमोज़, इंडियन मोमोज़, सिंगापुरी मोमोज़ जैसे स्पेशल वैराएटीज़ भी मौजूद हैं। यहां एक मोमो प्लेटर भी है, जिसे आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

हंगर स्ट्राइक, अमर कॉलोनी

क्या आपको तंदूरी खाना पसंद है? अगर हां है, तो हंगर स्ट्राइक एक सही जगह है। अमर कॉलोनी बाजार में अपने अद्भुत तंदूरी मोमोज के लिए जाना जाता है। जिसे आपको मिस नहीं कर करना चाहिए। इसके मेनू में रोल्स, चाप, बिरयानी और फिंगर फ़ूड जैसे अन्य आइटम भी हैं। यहां दो व्यक्तियों के लिए मात्र 150 रु में मोमोज मिलते है।

want to have the best taste of momos in delhi head towards these places,holiday,travel,tourism

नमस्ते फूड्सी, मयूर विहार फेज

आप फूड लवर हैं और नॉनवेज के शौकीन हैं और दिल्ली में लजीज तंदूरी मोमोज का मजा लेना चाहते हैं तो ये फूड कॉर्नर आपकी इस मांग को करेगा पूरा। वैसे तो यहां सभी रेसिपीज है जायकेदार है पर सबसे टेस्टी है इनका तंदूरी मोमोज। इसका जायका आपकी जुबान कभी भूल नहीं पायेगा और आप यहां दोबारा जाने का मौका ढूंढेगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका