न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लव पार्टनर को देना चाहते हैं मैरिज प्रपोजल, देश की इन 6 खूबसूरत जगहों का करें चुनाव

आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने लव पार्टनर के साथ रिश्ते को तरोताजा और मधुर बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं और कई बार उनसे प्यार का इजहार भी करते हैं। समय-समय पर उनके प्रति प्यार जताना रिश्ते के रोमांच को बनाए रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 6:00:32

लव पार्टनर को देना चाहते हैं मैरिज प्रपोजल, देश की इन 6 खूबसूरत जगहों का करें चुनाव

आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने लव पार्टनर के साथ रिश्ते को तरोताजा और मधुर बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं और कई बार उनसे प्यार का इजहार भी करते हैं। समय-समय पर उनके प्रति प्यार जताना रिश्ते के रोमांच को बनाए रखता हैं। लेकिन जब बात आती हैं इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए शादी के लिए प्रपोज करने की तो आपको प्रपोजल कुछ स्पेशल होना चाहिए और इसके लिए आप अपने पार्टनर को किसी ऐसी जगह लेकर जाएं जो इस लम्हे को जीवनभर के लिए यादगार बना दें। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अपने लव पार्टनर को प्रपोज करके आप अपने साथ-साथ उसके एक्साइटमेंट को भी कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

love proposal,love partner proposal,beautiful places in india

लद्दाख में सोनमर्ग

क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर भारतीय अपने हनीमून पर कश्मीर और लद्दाख क्यों जाना चाहते हैं? दरअसल, ये जगहें हैं ही इतनी खूबसूरत कि यहां पहुंचने पर पर्यटकों का मूड खुद-पर-खुद रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सोनमर्ग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहां कैंपिंग के दौरान आप आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। सोनमर्ग की खूबसूरती, रात का वक्त और तारों की छांव। जरा सोचकर देखिए कितना रोमांटिक होगा सबकुछ।

love proposal,love partner proposal,beautiful places in india

कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन

अगर आप जन्नत की वादियों में अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो कश्मीर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है। स्वर्ग की खूबसूरती के बीच आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने पार्टनर के साथ ट्यूलिप गार्डन जरूर जाएं। ट्यूलिप गार्डन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस गार्डन में रंग-बिरंगी फूल हैं।

love proposal,love partner proposal,beautiful places in india

गोवा में तिराकोल फोर्ट

लव बर्ड्स के लिए गोवा जैसा कुछ नहीं हो सकता, है ना? तो चलिए यहीं अपने दिल की बात कहने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए आप गोवा के ढेर सार सुंदर बीचों में से किसी एक को चुन लीजिए और सनसेट के सुंदर नजारों के बीच अपने दिल की बात कह दीजिए। फिर आप दोनों उन खूबसूरत पलों को लाइफ-टाइम याद करेंगे। अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं, तो फोर्ट तिराकोल भी आपके दिन को यादगार बना देने के लिए शानदार जगह है। यह नॉर्थ गोवा में तिराकोल गांव के पास पुर्तगाल समय का बना एक फोर्ट है।

love proposal,love partner proposal,beautiful places in india

अंडमान में यॉट पर सरप्राइज प्लान

अंडमान को हनीमून डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। बड़ी संख्या में कपल्स हनीमून मनाने अंडमान निकोबार जाते हैं। इसके अलावा, आप बेबीमून, प्री वेडिंग शूट के लिए भी अंडमान जा सकते हैं। वहीं, अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए अंडमान की सैर कर सकते हैं। कल्पना कीजिए कि समंदर की लहरों के बीच आप और आपका पार्टनर यॉट पर हैं। सूर्यास्त का समय है। मौसम सुहाना है। फिजाओं में रोमांस है। उस समय अपने पार्टनर को प्रपोज करें। आप यहीं अपने पार्टनर के लिए यॉट पर सरप्राइज प्लान कर सकते हैं और जीवन भर साथ निभाने के लिए हाथ मांग सकते हैं। समुद्र के बीच सनसेट की खूबसूरती को देखते हुए और यॉट पर सवार भला कौन प्रपोजल को मना करेगा।

love proposal,love partner proposal,beautiful places in india

मेघालय में लिविंग रूट ब्रिज

मेघालय की खूबसूरती को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। इसके हर कोने में इतनी सुंदरता छिपी हुई है कि आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा। मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज नेचर और इंसानों के शानदार वन्डर हैं और हर कदम पर अपनी अद्भुत खूबसूरती से आपको आश्चर्यचकित होने का मौका देते हैं। आप इन पुराने लेकिन हसीन ब्रिज पर चलते हुए रिंग के साथ प्रपोज करते हुए लाइफ टाइम साथ निभाने का वादा कर सकते हैं।

love proposal,love partner proposal,beautiful places in india

राजस्थान में रणथंभौर

अगर आपको और आपके साथी को अडवेंचर टूरिज़म का शौक है तो क्यों न आप रणथंभौर में जंगल सफारी के दौरान अपने प्यार का इजहार करें। यह बहुत ही शानदार और यादगार अनुभव रहेगा। आप उसे नदी के किनारे बैठकर या किसी ट्री हाऊस में भी प्रपोज कर सकते हैं। रणथम्बोर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करते हुए अपने पार्टनर को सरप्राइज करने में कितना मजा आएगा! यह एक बहुत ही यूनिक आइडिया है, जिसके बारे में आपके पार्टनर ने सोचा भी नहीं होगा। यह प्रपोजल पूरी लाइफ आप दोनों को याद रहेगा और आपके जीवन को खुशियों से भर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान