न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में रहते हुए लेना चाहते है स्विट्जरलैंड जैसी बर्फ़बारी का मजा, घूम आएं ये 7 जगहें

जैसी बर्फ़बारी का मजा लेना चाहते हैं तो देश की इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाए। इन जगहों का नजारा बेहद रोमांचक और मन को सुकून देने वाला होता हैं। तो आइये जानते हैं इ जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 8:20:19

देश में रहते हुए लेना चाहते है स्विट्जरलैंड जैसी बर्फ़बारी का मजा, घूम आएं ये 7 जगहें

सर्दियों के इस मौसम को लोग घूमने के लिए जानते हैं। दिसंबर से लेकर फरवरी तक का मौसम अपने सुहानेपन के चलते घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं। इन दिनों में ऐसी जगहों को ज्यादा पसंद किया जाता हैं जहां बर्फ़बारी देखने को मिल जाए। ऐसे में अगर आप भी स्विट्जरलैंड जैसी बर्फ़बारी का मजा लेना चाहते हैं तो देश की इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाए। इन जगहों का नजारा बेहद रोमांचक और मन को सुकून देने वाला होता हैं। तो आइये जानते हैं इ जगहों के बारे में...

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

नैनीताल, उत्तराखंड

खूबसूरत झीलों से घिरा नैनीताल भी एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। झीलों में नौका की सैर के लिए यहां हर साल टूरिस्ट आते हैं। यहां नैनीताल जू भी आकर्षक का बड़ा केंद्र है। खरीदारी करने के लिए पास ही मॉलरोड भी है, जहां एक पुराना बाजार लगता है। आप यहां से भीम ताल की तरफ भी जा सकते हैं। जनवरी के महीने में यहां अक्सर स्नोफॉल होती है।

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी को पहाड़ियों की रानी भी कहा जाता है। मसूरी में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी जगहे हैं आप यहां केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन और मॉल रोड भी जा सकते हैं। इसके साथ ही कैमल बैक रोड, लेक मिस्ट और मॉस्सी फॉल्स को देखना न भूलें। सर्दियों के दौरान ये किसी स्वर्ग की तरह सुंदर दिखती है।

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

लेह, लद्दाख

लेह की सड़कों पर बाइक से राइड करना हर किसी को पसंद है। यहां भारी बर्फबारी का मजा लेना है तो लेह में नुब्रा घाटी और पांगोंग त्सो झील जा सकते हैं। इसके अलावा, आप शांति स्तूप का भी अनुभव कर सकते हैं और दूर-दूर से लोग यहां की शांति में समय बिताने के लिए आते हैं। यहां की ट्रेकिंग भी काफी फेमस है। लेह में बौद्ध-थीम वाले कई होटल हैं, जहां आप सस्ते में एक रात बिता सकते हैं।

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

चोपता, उत्तराखंड

चोपता सदाबहार जंगल से घिरी एक सुंदर घाटी है। यह उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ वाइल्ड लाइफ का एक हिस्सा है। यहां आप जंगल के साथ-साथ बर्फबारी का भी मजा ले सकते हैं। जनवरी के मौसम में यहां इतनी ज्यादा बर्फबारी होती है कि लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यहां पहुंचने के लिए आप देवरिया ताल का रास्ता चुन सकते हैं।

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

कड़ाके की ठंड का असली मजा लेना है तो जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग जाएं। इस जगह की सुंदरता ऐसी है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह हिल स्टेशन पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल रेंज में है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के करीब पाएंगे। स्नो स्पोर्ट्स का अनुभव करने के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। यहां आप स्नोफॉल के अलावा स्कीइंग और केबल कार राइडिंग का मजा ले सकते हैं। ये जगह भारत के बेस्ट स्नोफॉल डेस्टिनेशन में से एक है।

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

मनाली, हिमाचल प्रदेश

सर्दी की छुट्टियां और बर्फबारी का मजा लेने के लिए मनाली जा सकते हैं। यहां करने के लिए बहुत कुछ है। हिडिंबा देवी मंदिर, मनाली सेंचुरी और माल रोड पर एंजॉय करने का अपना मजा है। यहां जाएं तो बर्फ से ढके रोहतांग पास को देखना न भूलें। बर्फीली ढलान, खूबसूरत चट्टान और साफ नीले आकाश का लुत्फ उठाना है तो मनाली जाने के लिए बैग पैक कर लें। दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए ये जगह इसे किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

7 places to visit in india for snow,travel,holidays,tourism

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

बर्फ की चादर से ढका तवांग दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता की वजह से ये जगह छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन गई है। यहां तापमान शून्य से नीचे के स्तर तक चला जाता है। यहां आप नूरानांग फॉल्स, सेला पास और माधुरी झील भी घूमने जा सकते हैं। भारत में सबसे अच्छी बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो तवांग जरूर जाएं। यहां घूमने के लिए दिसंबर-जनवरी का महीना सबसे सही समय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!