न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में करनी हैं फुटवियर की खरीददारी, चले आइये दिल्ली के इन मार्केट

ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप कलरफुल और स्टाइलिश फुटवियर की खरीददारी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन फुटवियर मार्केट के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 1:55:52

सस्ते में करनी हैं फुटवियर की खरीददारी, चले आइये दिल्ली के इन मार्केट

देश की राजधानी दिल्ली हमेशा ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही हैं। पर्यटक दिल्ली आकर पर्यटन स्थलों के साथ शॉपिंग का भी मजा लेते हैं। जितनी खूबसूरत दिल्ली है उतने ही खूबसूरत यहां के बाजार हैं। दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई मार्केट में इतनी सस्ती चीजें मिलती हैं कि लोग दूर-दूर से खरीदने के लिए पहुंच जाते हैं। दिल्ली के बाजार में आपको सभी तरह के शॉपिंग ऑप्शन मिल जाते हैं। दिल्ली में ऐसे बाजार भी हैं जहां से आप अपने लिए परफेक्ट फुटवियर कम दामों में खरीद सकते हैं। फुटवियर का शौक लोगों में देखते ही बनता हैं। लोग चाहते हैं कि कम कीमत में वैरायटी वाले फुटवियर मिल जाए। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप कलरफुल और स्टाइलिश फुटवियर की खरीददारी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन फुटवियर मार्केट के बारे में...

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

महिपालपुर फैक्टरी आउटलेट

ये एक बाजार नहीं है, बल्कि बजट के साथ जूते पहनने वालों के लिए एक पूरी गली है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें महिपालपुर रोड पर कई फैक्ट्री आउटलेट दिखते होंगे। चूंकि इन फैक्ट्रियों में स्टॉक काफी जमा रहता है, इसलिए यहां जूतों की कीमत एमआरपी से काफी कम दर पर होती है। एडिडास, नाइके, वुडलैंड, प्यूमा और रीबॉक कुछ ऐसे आउटलेट हैं, जिन्हें आप काफी अच्छी-अच्छी डिजाइनिंग के साथ बढ़िया कीमतों पर खरीद सकते हैं। आपको एमआरपी पर आमतौर पर 30 से 40% की छूट मिल जाएगी।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

लाजपत नगर

साउथ दिल्ली का सबसे बड़ा मार्केच लाजपत नगर कुर्तियों और इंडियन ड्रैसेज की कई सारी रेंज के लिए जाना जाता है। सिर्फ कुर्ती ही नहीं अगर आपको अपने लिए परफेक्ट इंडियान जूतिया खरीदनी हों तो आप लाजपत नगर का रुख कर सकते हैं। यहां आपको कई वैरायटी और रेंज में बैली और जूतियां खरीदने को मिल जाएंगी। इसके अलावा आप यहां फॉर्मल शूज के साथ कोल्हापुर के चप्पल और रंग-बिरंगे फ्लीप-फ्लॉप खरीद सकती हैं।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

जनपथ

जनपथ पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एथनिक फुटवियर का एक बढ़िया विकल्प है। तिब्बती बाजार की आखिरी तीन दुकानों (मुख्य जनपथ बाजार के शुरू होने से पहले) में हरे रंग, आकार और डिजाइन की जूती, कोल्हापुरी और एथनिक स्लिप-ऑन सैंडल से भरी दुकानें मिल जाएंगी। यहां तक कि जनपथ के सामने वाली गली में चमड़े के जूते और फ्लिप-फ्लॉप प्रकार के जूते बेचने वाले कुछ स्टोर हैं, जहां आपको कई सारे ऑप्शन दिख सकते हैं।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

आर्य समाज मार्केट

आपने इस मार्केट का नाम ज़रूर सुना होगा अगर नहीं सुना है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फेमस मार्केट उत्तम नगर में मौजूद है। इस मार्केट को लेकर कहा जाता है कि यहां ट्रेंडिंग आउटफिट से लेकर सस्ते-सस्ते फुटवियर मिलते हैं। यहां आप लगभग 150 रुपये से लेकर 400 रुपये के अंदर एक में एक बेहतरीन और डिजाइनर हिल्स खरीद सकते हैं। ब्रांडेड फुटवियर की कॉपी भी यहां सकते हैं।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

चांदनी-चौक

दिल्ली के सबसे पुराने बजारों में से एक चांदनी चौक फुटवियर्स की रिपलिका बनाने के लिए फेमस है। अगर आपको किसी ब्रांड की कोई चप्पल या शूज पसंद है जो की आपके बजट से बाहर है तो आपको चांदनी चौक पर आराम से उस ब्रैंड के डुबलीकेट यानी रिपलिका की शॉपिंग कर सकते हैं। चांदनी चौक पर आप इन चीजों की खरीददारी करने के लिए आपको वीकडेज में सुबह 7 बजे के करीब जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है इस खरीदारी में ब्रांड का सामान आपको सस्ते दामों में भी मिल जाए।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

करोल बाग

शादी की खरीदारी के लिए लोकप्रिय, करोल बाग में भी तरह-तरह के जूते मिल जाएंगे। वहीं आपको मेट्रो शूज़ और वीनस स्टेप्स जैसे कई फुटवियर शोरूम मिलेंगे, जहां ब्रांडेड फॉर्मल शूज़ और ब्लिंगी सैंडल दिख जाएंगे। यहां के बाजर में सड़क किनारे, कई सारे स्टोर हैं, जो कि काफी सस्ते, डेलीवियर स्लाइडर और सैंडल का स्टॉक रखते हैं।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

चप्पल वाली गली

दिल्ली में मौजूद सदर बाज़ार के बारे में तो आप जानते ही होंगे। अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मार्केट में चप्पल वाली गली सबसे पुरानी गली है जहां सस्ते से सस्ता ब्रांडेड चप्पल, ब्रांडेड हिल्स, ब्रांडेड सैंडिल आदि चीजें खरीद सकते हैं। इस मार्केट के बारे में कहा जाता है कि यहां 20-30 रुपये के अंदर भी चप्पल मिल जाते हैं जिसमें चमड़े की चप्पल भी शामिल है।

want to buy footwear cheaply come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

चोर बाजार

दिल्ली का चोर बाजार एक ऐसी जगह है, जहां आप हर तरह का सामान खरीद सकते हैं। वुडलैंड, क्लार्क्स, स्टीव मैडेन और ज़ारा के जूते लगभग यहां 500 रुपए में मिलते हैं। इस बाजार में ब्रोग्स, ऑक्सफ़ोर्ड, चमड़े के जूते, सैंडल और फ्लिप-फ्लॉप भी हैं, जिनकी कीमत यहां काफी कम है। बस आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, यहां के थान में से आपको जूते खरीदने पड़ेंगे और वो भी काफी पेशेंस के साथ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका