न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम दाम में खरीदना चाहते हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान, चले आइये दिल्ली के इन मार्केट

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जहां से आप बहुत कम दाम में बढ़िया इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन मार्केट्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 7:03:31

कम दाम में खरीदना चाहते हैं इलेक्ट्रॉनिक सामान, चले आइये दिल्ली के इन मार्केट

बढ़ती तकनिकी के साथ ही इंसान की जरूरतों में भी इजाफा होने लगा हैं और लोग अपने घरों में कई इलेक्ट्रॉनिक चीजें लाने लगे हैं। आज के दौर में इलेक्ट्रॉनिक चीजों के बिना इंसानी जीवन काफी मुश्किल है। स्मार्टफोन हो या ओवन सभी इन्हें घर में लाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन, इनको लेकर सभी की चाहत होती हैं कि कहीं से सस्ते में इनका जुगाड़ हो जाए। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीददारी सही जगह से करना भी जरूरी होता हैं क्योंकि कई बार आपके ठगे जाने की भी आशंका रहती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जहां से आप बहुत कम दाम में बढ़िया इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन मार्केट्स के बारे में...

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

नेहरू प्लेस

दिल्ली में रहने वाले शख्स के लिए नेहरू प्लेस कोई नया नाम नहीं है। खासकर फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने वालों के लिए यह बेहतरीन बाजार है। यही नहीं अगर आपका फोन टूट गया हो या लैपटॉप-कंप्यूटर में कोई खराबी है तो आप नेहरू प्लेस जाकर अपना काम करवा सकते हैं। सेकंड हैंड सामानों में आपकी रुचि है तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। न्यू सॉफ्टवेयर, पायरेटेड सॉफ्टवेयर, सीडी, डीवीडी आदि के लिए ये बेस्ट साबित हो सकता है।

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

सदर बाजार

वैसे तो कई लोगों का मानना है कि दिल्ली में मौजूद सदर बाजार टेस्टी व्यंजन या सस्ते कपड़ों के लिए फेमस है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मार्केट स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, ओवन आदि चीजों के लिए भी फेमस है। यहां ऐसे हजारों दुकान हैं जहां से आप बहुत कम कीमत में इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी कर सकती हैं।

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

गफ्फार मार्केट

गफ्फार मार्केट टीवी, एसी, फ्रिज, कैमरा और मोबाइल फोन्स जैसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए कापी अच्छा बाजार है। यहीं नहीं यहां आप अपना पुराना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रिपेयर भी करा सकते हैं। यहां तक कि इस मार्केट में बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स इंटरनेशनली लॉन्च होते ही यहां मिलने लगता है। लेकिन बात का ध्यान रखें इन गैजेट्स का गारंटी कार्ड और पेपर वर्क देखकर ही उन्हें खरीदें।

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

करोल बाग़ मार्केट

अगर आपको दुनिया का कोई भी स्मार्टफ़ोन या डिजिटल घड़ी लेना हो तो करोल बाग मार्केट आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां सिर्फ ब्रांड न्यू मोबाइल ही नहीं बल्कि सेकंड हैंड मोबाइल भी बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। करोल बाग़ में आप घर के लिए रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन के अलावा लैपटॉप भी लेना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। घर के लिए CCTV कैमरा भी आप बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

पालिका बाजार

कनॉट प्लेस एरिया में स्थित पालिका बाजार एक अंडरग्राउंड मार्केट है जो पायरेटेड सीडी, वीडियो गेम, प्ले स्टेशन, सेकंड हैंड कैमरा, मोबाइल फोन, प्लेस्टेशन और एक्सेसरीज के लिए बहुत मशहूर है। मोलभाव करने वालों के लिए यह सबसे बेहतरीन मार्केट है। अगर आप सस्ते में चीजें खरीदना चाहते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का एक फेमस मार्केट है। यहां सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि दिल्ली के आसपास रहने वाले भी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए आते हैं। यह मार्केट एक नहीं बल्कि हजारों इम्पोर्टेड इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए भी फेमस हैं। यहां से आप एयर कंडीशनर, टीवी, एलसीडी, dslr कैमरा आदि सामान को बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा घर के लिए लाइट्स खरीदना है तो चांदनी चौक जा सकते हैं।

want to buy electronic goods at low prices come to these markets of delhi,holiday,travel,tourism

वाजीपुर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स

कभी बर्तनों के लिए मशहूर रहा ये मार्केट आज कंप्यूटर के सबसे बड़े बाजार के रूप में जाना जाता है। कई बड़ी आईटी कंपनियों के शो रूम और सर्विस सेंटर इस एरिया में हैं। स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटर से जुड़े किसी भी काम के लिए ये बेस्ट मार्केट साबित हो सकता है। यहां डेस्कटॉप, लैपटॉप और एक्सेसरीज जैसी चीजें यहां सस्ते दाम में मिलेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर