न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में बुक करना चाहते हैं प्लेन का टिकट, काम आएगी ये ट्रिक्स

किसी एक जगह से दूसरी जगह का सफ़र करने के लिए कई लोग फ्लाइट लेना पसंद करते हैं जो सफर को आसान बनाती हैं। लेकिन कई बार फ्लाइट का टिकट महंगा पड़ने की वजह से लोग इसका सफर करने से कतराने लगते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 7:44:42

सस्ते में बुक करना चाहते हैं प्लेन का टिकट, काम आएगी ये ट्रिक्स

किसी एक जगह से दूसरी जगह का सफ़र करने के लिए कई लोग फ्लाइट लेना पसंद करते हैं जो सफर को आसान बनाती हैं। लेकिन कई बार फ्लाइट का टिकट महंगा पड़ने की वजह से लोग इसका सफर करने से कतराने लगते हैं। जरूरत से ज्यादा जब फ्लाइट की टिकट पर खर्च करना पड़े तो सबका दिल दुखता है। कई बार हम फ्लाइट सर्च करते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनसे हमारी फ्लाइट और भी ज्यादा महंगी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान रखते हुए आपको सस्ती फ्लाइट बुक करने में काफी मदद मिल जायेगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

book plane ticket,tips to book plane tickets cheaply,plane ticket booking tips,holidays,travel guide,travel tips in hindi

जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी टिकट बुक करें

जिस तारीख में आपको यात्रा करना है उससे जितना पहले हो सके उतना पहले आप फ्लाइट टिकट की मॉनिटरिंग शुरू कर दें। जैसे ही आपको सस्ती टिकट मिले आप तुरंत अपने टिकट बुक कर लें। बजट फ्लाइट पाने में यह तरीका काफी कारगर है। मान लीजिए की आपको मार्च में वैकेशन के लिए विदेश यात्रा करनी है और अभी दिसंबर चल रहा है। मतलब टिकट बुक करने के लिए आपके पास करीब तीन महीनों का वक्त है। ऐसे में आपको सस्ता टिकट मिलने के पूरे-पूरे चांस है।

पूरे महीने की डेट्स चेक करें

अगर आप अपनी डेट फ्लेक्सिबल कर सकते हैं तो सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करवाने का ये सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। दरअसल, कई बार हम एक ही डेट पर बहुत सारी चीज़ें सर्च कर लेते हैं और फिर जब फ्लाइट टिकट की बारी आती है तो हमें उन्हीं डेट्स पर टिकट महंगी दिखती है। किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो पहले आगे-पीछे की डेट्स से होटल, फ्लाइट आदि सर्च करने की कोशिश करें। ऐसा करने पर आपको डायनामिक प्राइसिंग का अंदाज़ा होगा। इसके बाद अपनी पसंद की डेट चुनें और प्राइस कम्पेयर करना ना भूलें। जिस डेट में सस्ती फ्लाइट्स हो उसे चुनने की कोशिश करें।

book plane ticket,tips to book plane tickets cheaply,plane ticket booking tips,holidays,travel guide,travel tips in hindi

ब्रेक जर्नी करने की कोशिश करें

ये हैक कई लोगों को नहीं पता होता है। मान लीजिए आपको हैदराबाद से दिल्ली जाना है और आपने नॉन-स्टॉप फ्लाइट को चुना। इसके बाद आपने प्राइस कम्पेयर किया, लेकिन उसी जगह आपको हैदराबाद से पुणे की फ्लाइट ज्यादा सस्ती मिल गई जिसका एक स्टॉप दिल्ली भी है। ऐसे में आप हैदराबाद से पुणे की टिकट करवा कर दिल्ली में उतर सकते हैं। ये तरीका कई फ्रीक्वेंट ट्रैवलर अपनाते हैं और मुझे भी इसके बारे में तब तक नहीं पता चला था जब तक मेरे साथ ट्रैवल करने वालों ने ये ट्रिक नहीं बताई थी। एक बार आप ट्राई करके देखें।

स्थानीय एयरलाइंस का उपयोग करें

देश के भीतर यात्रा करते समय स्थानीय एयरलाइनों का उपयोग करना हमेशा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तुलना में कॉस्ट इफेक्टिव होता है। आप उस देश की स्थानीय एयरलाइनों के बारे में अधिक सर्च करें, जहां आपने जाने की योजना बनाई हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति भारत का दौरा करने और देश के भीतर फ्लाइट से यात्रा करने का निर्णय लेता है। ऐसी स्थिति में वह एयर इंडिया जैसी एयरलाइन की फ्लाइट लेने के बजाय स्पाइसजेट, गोएयर या इंडिगो जैसी एयरलाइन की सस्ती फ्लाइट का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह, आप निश्चित रूप से कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं।

book plane ticket,tips to book plane tickets cheaply,plane ticket booking tips,holidays,travel guide,travel tips in hindi

हमेशा इनकॉग्निटो सर्च करें

गूगल आपकी सारी हिस्ट्री ट्रैक करता है और फिर उसी हिसाब से आपको एड्स दिखाता है। ऐसे में बेहतर ऑप्शन ये होगा कि आप अपनी हिस्ट्री छुपा लें और इन्कॉग्निटो मोड में सर्च करें। जब भी आपके ब्राउज़र में कुकीज़ बनाते हैं तो आपको उन्ही डेट्स पर ज्यादा महंगी फ्लाइट टिकट दिखती है। ऐसे में आपको ज्यादा समस्या हो सकती है। हमेशा अपनी टूर रिलेटेड सर्च incognito मोड में ही करें।

लॉयल्टी क्रेडिट्स का करें उपयोग

कुछ एयरलाइन कंपनियां अपने लॉयल कस्टमर का बेहद ध्यान रखती हैं। ऐसी एयरलाइंस अपने लॉयल यात्रियों को 'ट्रैवल या माइल्स क्रेडिट' प्रदान करती हैं जिनका उपयोग भविष्य की बुकिंग के लिए किया जा सकता है। साथ ही, बैंक के अधिकांश क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रैवल पॉइंट्स के साथ भी आते हैं, जिनका उपयोग फाइट बुकिंग की लागत को कम करने के लिए किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर