न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं पहली बार विदेश में सोलो ट्रिप की प्लानिंग, ये 6 देश रहेंगे बेस्ट

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जो यात्रियों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है और आप यहां इत्मिनान से घूमने का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं विदेश में सोलो ट्रिप के लिए कौनसे देश रहेंगे बेस्ट ऑप्शन...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 10:36:45

कर रहे हैं पहली बार विदेश में सोलो ट्रिप की प्लानिंग, ये 6 देश रहेंगे बेस्ट

कई लोगों को घूमने का इतना शौक होता हैं कि वे अकेले ही किसी सफ़र पर निकल पड़ते हैं और अपने मनमुताबिक ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। ऐसे लोग अकेले ही दूर-दराज किसी भी जगह पर पहुंच जाते हैं। इसमें सुरक्षा का खतरा तो हमेशा बना ही रहता हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार विदेश में सोलो ट्रिप की प्लानिंग कार रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जो यात्रियों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है और आप यहां इत्मिनान से घूमने का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं विदेश में सोलो ट्रिप के लिए कौनसे देश रहेंगे बेस्ट ऑप्शन...

visit these places for solo travel,holidays,travel,tourism

मलेशिया

एशिया के इस देश को देखे बिना आपका सोलो इंटरनेशनल ट्रिप कभी पूरा नहीं हो सकता। मलेशिया बहुत ही सुंदर देश है और भारत का पड़ोसी भी है। यह बहु-सांस्कृतिक राष्ट्र कई छोटे शहरों, प्राचीन समुद्री तटों और ऊंचे पहाड़ों का घर है। एक खास ऑफबीट अनुभव के लिए मलेशिया जरूर पहुंचें।

visit these places for solo travel,holidays,travel,tourism

आबू धाबी

आकर्षक गगनचुंबी इमारतों को देखने, रोमांचकारी रेगिस्तानी सफारी पर जाने, प्राचीन मस्जिदों को देखने और गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी करने जैसे अबू धाबी में कई दिलचस्प चीजें की जा सकती हैं। संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े शहरों में से एक, आबू धाबी पहली बार सोलो ट्रिप पर निकले पर्यटकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यहां का शेख जायद ग्रैंड मस्जिद दुनिया की सबसे भव्य मस्जिदों में से एक है।

visit these places for solo travel,holidays,travel,tourism

दुबई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे बड़े शहरों में से एक, दुबई दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सोलो इंटरनेशनल यात्रियों के लिए यह शहर बिल्कुल सुरक्षित है। कई सुपर आलीशान होटलों और रिसॉर्ट्स के साथ, दुबई में रेस्तरां, नाइट क्लब और शॉपिंग मॉल की एक आकर्षक श्रीखृंला है। 828 मीटर की ऊंचाई के साथ यहां की 160 मंजिला बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है।

visit these places for solo travel,holidays,travel,tourism

आयरलैंड

पहली बार सोलो इंटरनेशनल ट्रिप पर निकले यात्रियों के लिए आयरलैंड एक सुरक्षित डेस्टिनेशन है। आकर्षक सी बीच, सुंदर दिखने वाले गांवों और वहां के बहुत ही अच्छे लोगों के साथ, आयरलैंड अपनी जंगल सफारी के लिए भी फेमस है। डिंगल प्रायद्वीप और काउंटी डोनेगल यहां के कुछ दर्शनीय स्थल हैं।

visit these places for solo travel,holidays,travel,tourism

थाईलैंड

अगर आप पहली बार सोलो इंटरनेशनल ट्रिप कर रहें तो थाईलैंड की यात्रा करना आपके लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है। थाईलैंड रोमांस से भरपूर समुद्री तटों वाला एक अद्भुत देश है। यह पर्यटन स्थल, यात्रियों के बजट को देखते हुए भी एकदम सही है क्योंकि यहां पॉकेट-फ्रेंडली रहने और खाने के विकल्पों की कोई कमी नहीं है। यह जगह बैकपैकर्स के लिए स्वर्ग कही जा सकती है। थाईलैंड में, कोई भी सोलो पर्यटक अपना जैसा जी चाहे वैसा अनुभव ले सकता है। चाहे वह मेडिटेशन रिट्रीट का हो या फिर जंगल सफारी का।

visit these places for solo travel,holidays,travel,tourism

श्रीलंका

चारों तरफ से प्रकृति की सुंदरता और समुद्री तटों से घिरा हुआ देश, श्रीलंका प्रकृति का स्वर्ग कहलाता है। यदि यह आपका पहला सोलो इंटरनेशनल ट्रिप है तो श्रीलंका आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यहां आने पर आपको प्रकृति के खजाने को खोजना और समुद्र के किनारे की सुंदरता को निहारने का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, श्रीलंका का स्थानीय भोजन दुनियाभर में फेमस है जिसे आपको टेस्ट करने का भी मौका मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!