Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने की शुरुआत में ही करें इन 7 उत्तर भारतीय जगहों का चुनाव, सफ़र बनेगा यादगार

तो आपके लिए ये जगहें घूमने का रोमांच पैदा करेगी। तो आइये जानते हैं उन उत्तर भारतीय जगहों के बारे में जो आपके पहले ट्रेवल को यादगार बनाने का काम करेगी...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 10:39:53

घूमने की शुरुआत में ही करें इन 7 उत्तर भारतीय जगहों का चुनाव, सफ़र बनेगा यादगार

घूमने जाना और नई-नई जगहों को देखना अपनेआप में ही एक अनोखा अहसास होता हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं। घूमने के लिए सबसे पहले उस जगह का चुनाव किया जाता हैं जो आपको इंटरेस्टिंग लगे और घूमना की ओर इच्छा जाग्रत हो। ऐसे में अगर आप घूमने की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी उत्तर भारतीय जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक महत्व रखते हुए घूमने का मजा देती हैं। अगर आप नए ट्रैवलर हैं तो आपके लिए ये जगहें घूमने का रोमांच पैदा करेगी। तो आइये जानते हैं उन उत्तर भारतीय जगहों के बारे में जो आपके पहले ट्रेवल को यादगार बनाने का काम करेगी...

हिमाचल प्रदेश

अगर आप पहली बार घूमने निकलें हैं तो उत्तर भारत में सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने वहां जरूर पहुंचें। यहां प्रकृति के बीच शांतिपूर्ण पल बिताने के लिए विदेशों से भी कई पर्यटक आते हैं। यहां मनमोहक घाटियां मौजूद हैं जो मनोरम दृश्य पेश करती हैं। कुल्लू, मनाली, शिमला, चंबा, धर्मशाला, डलहौजी, कांगड़ा, कसौली, हमीरपुर, सोलन, ऊना और कुछ प्रमुख आकर्षणों में रोहतांग पास, सोलंग घाटी, कांगड़ा घाटी और जाखू हिल शामिल हैं। visit these 7 north indian places,holidays,travel,tourism जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी भाग है। इस खूबसूरत भूमि को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इसमें कई खूबसूरत पर्यटक स्थल मौजूद हैं जैसे श्रीनगर, गुलमर्ग, उधमपुर, कुपवाड़ा, कारगिल, सोनमर्ग, पुलवामा, पहलगाम, डोडा, पुंछ, अनंतनाग और बारामूला। डल झील की सुंदरता देखते ही बनती है।

visit these 7 north indian places,holidays,travel,tourism उत्तराखंड

उत्तराखंड प्रमुख रूप से अपने तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है। ये भारत के पवित्र राज्यों में से एक है। ये भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां आते हैं। उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा हुआ है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश इसके फेमस पर्यटन स्थल हैं। नैनीताल झील, बद्रीनाथ मंदिर, हर की पौड़ी, चंडी देवी मंदिर, फूलों की घाटी, नैनी पीक, केदारनाथ मंदिर, राम झूला, लक्ष्मण झूला, केम्प्टी फॉल, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और ऐसे कई अन्य आकर्षण केंद्र उत्तराखंड में पर्यटकों को आने के लिए मजबूर कर देते हैं। visit these 7 north indian places,holidays,travel,tourism मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश मध्य भारत का एक बड़ा राज्य है। ये ऐतिहासिक महत्व रखता है और कुछ प्रमुख हिंदू और जैन मंदिरों के लिए माना जाता है। खजुराहो के मंदिर अपनी कामुक नक्काशियों के साथ दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। कंदरिया महादेव मंदिर 800 से अधिक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश अपने वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है जो पक्षियों और जानवरों की विभिन्न लुप्तप्राय प्रजातियों को आश्रय देते हैं। इनमें से कुछ पूर्वी बांधवगढ़ और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान , प्रसिद्ध बंगाल टाइगर अभयारण्य, पेंच राष्ट्रीय उद्यान और सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान हैं। इसके कुछ प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, ओरछा, चित्रकूट, सतना, रीवा, कटनी और मुरैना हैं। visit these 7 north indian places,holidays,travel,tourism पंजाब

पंजाब भारत का एक उत्तर-पश्चिमी राज्य है। ये क्षेत्र अपने बहादुर सिख समुदाय के लिए जाना जाता है। इस वीर भूमि को महान आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त था, जिनकी शिक्षाएं और सिद्धांत समाज और बच्चों को शिक्षित करने के लिए किताबों में भी मिलती हैं। चंडीगढ़ और अमृतसर पंजाब के प्रमुख शहर हैं। पंजाब की अपनी यात्रा के दौरान आप अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और अटारी में भारत-पाक सीमा पर जा सकते हैं। visit these 7 north indian places,holidays,travel,tourism राजस्थान

राजस्थान भारत के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। इसकी संस्कृति और विरासत हर पर्यटक का ध्यान अपनी ओर खींचती है। महाराजाओं की ये भूमि परंपरा, कला और शिल्प, वास्तुकला, भोजन में रॉयल्टी या शाही चीजों को दर्शाती है। इसके कुछ प्रमुख शहरों में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, पुष्कर, बीकानेर जैसे कई स्थान शामिल हैं। अद्भुत किलों, मोहक महलों, हस्तशिल्प और समृद्ध पारंपरिक संस्कृति, ऊंट और हाथी सफारी और पुष्कर मेला देखने लायक है। इस राज्य में माउंट आबू नामक एक हिल स्टेशन भी मौजूद है। यहां पर आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर मंतर, जयगढ़ किला, पिछोला झील, जल महल, उम्मेद भवन पैलेस, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जैसी देखने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। visit these 7 north indian places,holidays,travel,tourism उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश एक उत्तर भारतीय राज्य है। ये राज्य सुंदर मुगल वास्तुकला को दर्शाता है क्योंकि ये कई सालों तक मुगल सम्राटों द्वारा शासित था और उनके शासन के तहत विकसित किया गया था। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और इसका सबसे बड़ा शहर भी है। इस राज्य के अन्य प्रसिद्ध शहरों में गाजियाबाद, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और वाराणसी शामिल हैं। इन शहरों को राज्य का औद्योगिक केंद्र माना जाता है। इलाहाबाद वे शहर है जो गंगा और यमुना की दो प्रमुख नदियों के मिलन स्थल के लिए प्रसिद्ध है। इसमें आगरा , वाराणसी, पिपराहवा, कौशाम्बी, कानपुर, बलिया, श्रावस्ती, कुशीनगर, लखनऊ, झांसी, बदायूं, मेरठ, मथुरा और जौनपुर जैसे कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका