न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनाली से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह खूबसूरत पर्यटन स्थल, एडवेंचर के शौकीन और नवविवाहितों की पहली पसंद

मनाली के आसपास भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार पर्यटक सिर्फ मनाली आकर वापस चले जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jun 2022 4:49:20

मनाली से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह खूबसूरत पर्यटन स्थल, एडवेंचर के शौकीन और नवविवाहितों की पहली पसंद

प्राकृतिक मनोरम दृश्यों से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश का मनाली भारत में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है। मनाली अपने चारो तरफ बाफिली चोटियों और देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ है जो एक बेहतरीन नज़रा प्रदर्शित करती है। मनाली की इसी प्राकृतिक सौंदर्य को देखने लोग देश-विदेश से हर साल अपनी छुट्टियां मनाने आते है। मनाली के आसपास भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार पर्यटक सिर्फ मनाली आकर वापस चले जाते हैं। ऐसे माँ हम आपको मनाली से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे है। यहां पर्यटक सांस्कृतिक, प्राकृतिक और धार्मिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं। इस पर्यटन स्थल का नाम है वशिष्ठ गांव।

himachal pradesh,manali,vashisht village,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,holidays in himachal pradesh,vashisht village in manali,travel,travel guide,holidays,travel tips

प्राकृतिक खूबसूरती

एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी वशिष्ठ गांव एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है साथ ही खूबसूरत वादियों से घिरे होने की वजह से यह नवविवाहितों की पहली पसंद है। यहां के अद्भुत सौंदर्य और शांति के बीच आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर अपने साथी के साथ चहल कदमी करना भी अद्भुत सुकून प्रदान करता है। खास बात यह है कि यहां होटल तो नहीं, लेकिन आधुनिक सुविधाओं से लेस होमस्टे जरूर मिल जाएंगे। एडवेंचर के शौकीन यहां वाटर रॉक क्लाइंबिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां की खूबसूरत वादियों के बीच आप ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा वशिष्ठ गांव की यात्रा के दौरान आप जोगिनी वाटरफॉल के मनोरम नजारे को अपनी आंखो में कैद कर सकते हैं। पहाड़ों से गिरते झरने को देख आप रोमांचित हो उठेंगे। इस झरने के पास जोगिनी माता का मंदिर है।

himachal pradesh,manali,vashisht village,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,holidays in himachal pradesh,vashisht village in manali,travel,travel guide,holidays,travel tips

ऋषि वशिष्ठ मंदिर

वशिष्ठ गांव की यात्रा के दौरान आप ऋषि वशिष्ठ मंदिर का दीदार भी कर सकते हैं। यहां भगवान राम और ऋषि विशिष्ठ के दो मंदिर हैं। माना जाता है कि यह वही स्थान है, जहां पर ऋषि वशिष्ठ ने तप किया था। मंदिर परिसर में गर्म पानी का प्राकृतिक स्त्रोत भी है। दर्शन से पहले श्रद्धालु यहां स्नान करते हैं। गर्म पानी में ठंड में भी यहां श्रद्धालु नहाते हैं। प्राकृतिक स्त्रोत को लेकर लोगों की मान्यता है कि इसमें नहाने से चर्म रोगों की समस्या दूर हो जाती है। यहां स्थित रामा मंदिर भगवान राम को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता और उनके अनुज भाई लक्ष्‍मण की मूर्ति की स्‍थापना की गई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि वशिष्‍ठ जो हिंदू धर्म के मुख्‍य 7 ऋषियों में एक थे, उन्‍होने अपने पुत्र की विश्‍वामित्र ( एक हिंदू ऋषि ) द्वारा हत्‍या किए जाने के बाद नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया लेकिन पानी के बहाव मेंऋषि बहते गए और इस गांव में आकर बच गए, इसलिए इस गांव को वशिष्‍ठ गांव कहा जाता है। इसके बाद ऋषि वशिष्‍ठ ने इस गांव में अपने जीवन की एक नई शुरूआत की थी। इस घटना के बाद यहां बहने वाली व्‍यास नदी को विपाशा नदी के नाम से पुकारा जाने लगा था जिसका अर्थ होता है - बंधनों से मुक्‍त। वर्तमान में विपाशा नदी को व्‍यास नदी के नाम से जाना जाता है।

himachal pradesh,manali,vashisht village,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,holidays in himachal pradesh,vashisht village in manali,travel,travel guide,holidays,travel tips

ऐसे पहुंचें वशिष्ठ गांव

मनाली और वशिष्ठ गांव के बीच की दूरी लगभग 18 किलोमीटर की है। पर्यटक यह दूरी वाहन की मदद से तय कर सकते हैं। मनाली पहुंचना बड़ा आसान है यह सीधे रूप से हवाई और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है। यहां से निकटतम हवाई अड्डा 50 किलोमीटर दूर भुंतर कुल्लू में है। भुंतर के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से फ्लाइट मिलती हैं। भुंतर से मनाली के लिए बस चलती हैं। मनाली से नजदीकी रेलवे स्टेशन 162 km दूर बैजनाथ में है, जहां तक पठानकोट से छोटी लाइन से पहुंचा जा सकता है। यहां से मनाली जाने के लिए आप सड़क मार्ग का सहारा ले सकते हैं। मनाली जाने के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से बसें चलती हैं। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 540 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी