न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Valentine Day 2022 : यादगार पल बिताने के लिए बनाए इन 8 जगहों पर घूमने का प्लान

आने वाली 14 फरवरी को प्यार का त्यौहार अर्थात Valentine Day मनाया जाना हैं जिसका सभी प्रेमी और शादीशुदा जोड़े इन्तजार करते हैं। इस दिन सभी अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हुए उनके महत्व को बताते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 1:15:29

Valentine Day 2022 : यादगार पल बिताने के लिए बनाए इन 8 जगहों पर घूमने का प्लान

आने वाली 14 फरवरी को प्यार का त्यौहार अर्थात Valentine Day मनाया जाना हैं जिसका सभी प्रेमी और शादीशुदा जोड़े इन्तजार करते हैं। इस दिन सभी अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हुए उनके महत्व को बताते हैं। ऐसे में कई लोग इस दिन को यादगार बनाने और रोमांटिक पल बिताने के लिए घूमने जाने का प्लान करते हैं और ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो माहौल को भी प्यार से भर दें। ऐसे में आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपना वैलेंटाइन डे अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

आगरा

प्रेम की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल को भला कोई कैसे भूल सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेनटाइन डे के मौके पर कुछ खास पल बिताना चाहती हैं, तो ये जगह सबसे बेहतर हैं। इतिहास के पन्नें में दर्ज इस इमारत की कहानी से हर कोई वाकिफ है। अगर आप भी अपने साथी के साथ कुछ पल टहलकर बिताना चाहते हैं और एक दूसरे के बारे में जानना चाहती हैं, तो आप यहां जा सकती हैं। यहां अक्सर कपल्स का देखा जाता है। अगर आप ताजमहल का रूख करती हैं, तो आप यहां घूमने के बाद आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी भी देख सकती हैं। जो आपके इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

लद्दाख

अगर आप बर्फीली पहाड़ियों के शौकीन है, तो लद्दाख आप के लिए एक सटीक जगह है। जहां आप एक दूसरे को वक्त दे सकते हैं और कम बजट से आसानी से हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकती हैं। वहां की खूबसूरती आपके इन पलों को और रामांटिक बना देती है। इसके अलावा यहां की याक सफारी और नदी के किनारे होने वाली कैम्पिंग भी कपल्स को बेहद पसंद आती हैं। पुराने मठों और शानदार जगहों से घिरा ये इलाका आपको सुखद अनुभव कराता है।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

शिमला

बजट को लेकर अगर आप चिंतित है, तो शिमला टूरिज्म के हिसाब से एक अच्छी जगह है। यहां घूमने के लिए फरवरी का महीना सबसे बेहतर माना जाता है। यहां पर आमतौर पर कपल्स ही नज़र आते हैं। शिमला का रास्ता तय करना भी बेहद आसान है। यहां तक आप बस या फिर अपनी गाड़ी में पहुंच सकती हैं। अगर आप दिल्ली से शिमला जाती हैं, तो आप 10 घंटे में आराम से पहुंच सकती हैं। तो देर किस बात की अगर आप घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो शिमला ट्रिप प्लानिंग शुरू कर दीजिए।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

कुमारकोम

अगर आप एतिहासिक इमारतों और बर्फीली जगहों पर जाकर बोर हो चुकी हैं, तो प्राकृतिक नज़ारों का लुत्फ लेने के लिए आप अपना वैलेंटाइन डे केरल में स्थित कुमारकोम में सेलिब्रेट करें। प्यार के इस दिन का आप यहां के बेहतरीन नज़ारों से बेस्ट मेमोरेबल डे बना सकती हैं। दुनिया के शोर गुल से दूर प्रकृति की गोद में न केवल आपको यहां सुकून की प्राप्ति होगी बल्कि यहां वेम्बानाड झील और कुमारकोम पक्षी अभयारण्य जैसी प्राकृतिक जगहों पर घूमने का मजा भी ले सकती हैं। इस प्रकार की जगहें कम खर्च के साथ ज्यादा रोमांचक साबित होती है।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

दार्जलिंग

दार्जलिंग का नाम सुनते ही हमारे सामने दूर दूर तक फैली हरियाली के चित्र उभरने लगते हैं। समुद्र तल से करीबन दो हज़ार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पश्चिम बंगाल के खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन है दार्जलिंग, जो पर्यटकों के आर्कषण का केन्द्र है। यहां की खूबसूरत वादियां आपको अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप वेलेनटाइन डे को यहां मनाने का प्लान बन रहे हैं, तो एक बार अपने पार्टनर के साथ यहां अवश्य आएं। यहां टाइगर हिल, रॉक गार्डन, जूलॉजिकल पार्क आदि जगहों पर घूमने के साथ-साथ टॉय ट्रेन की सवारी का भी मज़ा ले सकती हैं।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

मसूरी

पहाड़ियों से घिरा मसूरी वेलेनटाइन मनाने के लिए एक बेहद सुंदर स्पॉट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने की तैयारी कर रही हैं, तो मसूरी एक परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन हैं। जो दिल्ली से 280 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। इसका रास्ता आप 8 घंटे की ड्राइव करके तय कर सकती हैं।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

गोवा

खुले आसमान के नीचे घूमने का मज़ा ही अलग है। वहीं अगर सामने बहुत बड़ा समुद्र हो, तो रोमांच खुद ब खुद बढ़ जाता है। रोमांटिक जगहों में शुमार गोवा न केवल पार्टी लवर्स के लिए उचित जगह है। बल्कि यहां पर कपल्स भी अपना क्वलिटी टाइम बिताने आते है। अगर आप बजट के हिसाब से घूमने का प्लान बना रही हैं, तो गोवा का भी रूख कर सकते हैं।

valentine day,valentine day special,tourist destinations,tourist,tourism,holidays

उदयपुर

घूमने फिरने के लिहाज से तो पूरा राजस्थान ही बेहद खूबसूरत है, जो हर तरह से सास्कृतिक रंग में रंगा हुआ है। मगर उदयपुर का देवीगढ़ पैलेस वाकई न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि तारों की छांव में आप यहां अपने साथी के साथ रात्रिभोज का आनंद उठा सकती हैं। 18 वीं सदी का ये महल खूबसूरत महराबों और दिलकश झरोखों से आपको अपनी ओर खींचता है। यहां से आप सूर्यास्त का भी आनंद ले सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!