न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुप्तदान के 60 किलो सोने से जगमगाया बाबा विश्वनाथ का स्वर्णिम दरबार...

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अब बाबा का दर्शन स्वर्णिम दरबार में कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के बाद बाहरी दीवारें पर स्वर्ण्म चमक बिखेरने लगी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 1:05:32

गुप्तदान के 60 किलो सोने से जगमगाया बाबा विश्वनाथ का स्वर्णिम दरबार...

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अब बाबा का दर्शन स्वर्णिम दरबार में कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के बाद बाहरी दीवारें पर स्वर्ण्म चमक बिखेरने लगी हैं। ऐसा संभव हो सका है तो एक गुप्त दानादाता की वजह से, जिसके दान के 60 किलो के सोने से काशी विश्वनाथ का गर्भगृह और गर्भगृह के चारों गेट स्वर्ण मंडित हो चुके हैं। चर्चाओं के अनुसार, 37 किलोग्राम सोना गर्भगृह में और 23 किलोग्राम सोना बाहरी दीवारों पर लगा है। सोना लगाने का काम दिल्ली की एक निजी कंपनी ने किया है।

uttar pradesh,varanasi,kashi vishwanath temple,kashi vishwanath golden temple

आपको बता दे, 1835 में पंजाब के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने दो शिखरों पर 22 मन सोना लगवाया था, जिसके बाद अब जाकर दक्षिण भारत के गुप्त दानदाता की वजह से 60 किलो सोने मंदिर का गर्भगह, गर्भगृह के चारों गेट और शिखर के नीचे का 8 फिट छोड़कर स्वर्णमंडित हुआ है। यह काम लगभग 6 महीने में पूरा हो सका।

uttar pradesh,varanasi,kashi vishwanath temple,kashi vishwanath golden temple

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद तमाम श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को सुधारने और बेहतर करने के लिए अपना योगदान किया है। इसी कड़ी में एक श्रद्धालु की ओर से मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कराने और गर्भगृह के बाहरी हिस्से को नीचे से आठ फिट छोड़कर गर्भगृह के चारों दरवाजों को स्वर्णमय कराने के लिए एक योजना बनाई थी, जिसे लगभग पूर्ण किया जा चुका है। अभी फिनिशिंग का काम बाकी है और बाकी काम पूरा हो चुका है। इस काम के तहत पूरे गर्भगृह को स्वर्णमंडित किया जा चुका है। चुकी शिखर पहले ही स्वर्णमंडित था तो उसे छोड़कर लगभग 10 फुट तक नीचे चारों गेट अंदर और बाहर की ओर से स्वर्णमंडित किया गया है। सुनील वर्मा ने आगे बताया कि यह योजना नवंबर-दिसंबर में बनी थी, लेकिन जनवरी से काम शुरू हो सका और अब यह पूर्णता की ओर से।

uttar pradesh,varanasi,kashi vishwanath temple,kashi vishwanath golden temple

सुनील वर्मा ने आगे बताया कि दिसंबर में उद्घाटन के बाद से ही तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, इससे काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास की आय तो बढ़ी ही है, साथ ही व्यय भी बढ़ा है। श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही धाम की खूबसूरती बढ़ाने का काम जैसे स्वर्णमंडित या अन्य विग्रहों को सुसज्जित करने का काम भी लगातार जारी है, जिसमें श्रद्धालुओं का बहुत बड़ा सहयोग है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात