न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो करें सही प्लानिंग, दे इन बातों पर ध्यान

घूमना आखिरकार किसे अच्छा नहीं लगता। सभी चाहते हैं कि अपनी तनावभरी और व्यस्ततम जिंदगी से सुकून के कुछ पल निकाले जाए और घूमने जाया जाए। हुए नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अपना एक अलग ही आनंद है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 5:18:31

सस्ते में घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो करें सही प्लानिंग, दे इन बातों पर ध्यान

घूमना आखिरकार किसे अच्छा नहीं लगता। सभी चाहते हैं कि अपनी तनावभरी और व्यस्ततम जिंदगी से सुकून के कुछ पल निकाले जाए और घूमने जाया जाए। हुए नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अपना एक अलग ही आनंद है। लेकिन जब बात आती हैं बजट की तो लोग अपने मन को मारते हुए घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं एक सही प्लानिंग की। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घूमने का मजा सस्ते में भी ले सकते हैं। इससे आप यात्रा का लुत्फ भी उठा सकते हैं और जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं ट्रेवलिंग के दौरान पैसों की बचत कैसे की जाए...

travel,cheap travel tips,holidays,travel guide,travel tips

पहले से प्लान कर लें ट्रिप

अच्छी और सस्ती यात्रा के लिए पहले से ही ट्रिप को प्लान कर लें। इससे आपको समय मिल जाएगा लोकेशन को लेकर कई रिसर्च करने का। जैसे- जिस जगह पर आप जा रहे हैं वहां कौन से होटल में आप रुक सकते हैं। होटल कहां और कितना सस्ता मिल सकता है। वहां घूमने के लिए किस तरह के ट्रांसपोर्ट का सहारा आप ले सकते हैं। कितने पैसे में आप घूम सकते हैं।

travel,cheap travel tips,holidays,travel guide,travel tips

कपड़ों को सीजन से पहले खरीदें

अगर आपको गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाना है, तो सर्दियों में जब गर्मी के कपड़ों की सेल चल रही हो तभी इन कपड़ों को खरीद लेना चाहिए। जिससे की आपके कपड़ों के खरीदने में पैसे बच जाएंगे। इससे एक तो क्या पहनना है, वो पहले से तय हो जाता है, दूसरे लगभग आधे पैसे कपड़ों की खरीददारी से बच जाते हैं। सेल में कपड़ों को लेने से सामान सस्ता भी काफी पड़ता है।

travel,cheap travel tips,holidays,travel guide,travel tips

ट्रेन से करें यात्रा

यात्रा के दौरान पैसे बचाने के लिए ट्रेन एक अच्छा विकल्प है। ट्रेन अन्य साधनों की तुलना में सस्ता ट्रांसपोर्ट है, वहीं ट्रेन में सफर के भी अपने ही फायदे हैं। जैसे आप आराम से यात्रा तो कर ही सकते हैं, साथ ही कई स्थानों के शानदार नजारों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। अन्य यात्रियों से बातचीत के साथ ही उनके कल्चर और शहर के प्रसिद्ध जगहों के बारे में जान सकते हैं। सबसे जरूरी बात कि ट्रेन में सफर कम खर्चीला होता है।

travel,cheap travel tips,holidays,travel guide,travel tips

खाना छोटी शाप्स से लें

हर हिल स्टेशन की कुछ खास डिश मशहूर होती हैं, उन्हें जरूर ट्राई करें। अगर आप स्थानीय स्वाद का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो छोटे ढाबों में खाना खाएं। जिस भी लोकेशन को घूमने गए हैं, वहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें। वहां का लोकल स्ट्रीट फूड सस्ता और बजट में भी होगा और क्षेत्रीय व्यंजन के स्वाद को भी प्रदान करता है। इसके अलावा अपने साथ पानी की बौटल रखना न भूलें।

travel,cheap travel tips,holidays,travel guide,travel tips

ऑफ सीजन करें यात्रा

सस्ती यात्रा करने के लिए आप लोकेशन पर ऑफ सीजन जाने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे समय में होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक में पैसे बच जाते हैं। इसके अलावा अन्य चीजें भी काफी सस्ती हो जाती है। ऑफ सीजन यात्रा का एक फायदा इस कोरोना काल में ये भी है कि भीड़ कम होने के कारण आपकी संक्रमण से भी सुरक्षा हो सकती है।

travel,cheap travel tips,holidays,travel guide,travel tips

ना करें होटल बुक

अगर आप बैचेलर हैं और दोस्तों के साथ घूमने जा रही हैं तो होटल बुक कराने से बचें। होटल बुक करने की जगह आप किसी गेस्ट हॉउस और पीजी में रुकें। या फिर किसी अपॉर्टमेंट को किराए पर लें। यह आपको कई गुना सस्ता पड़ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!