न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

New Year 2022 : अनोखे रिवाजों के साथ किया जाता हैं विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत

विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत अनोखे रिवाजों के साथ किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 8:10:54

New Year 2022 : अनोखे रिवाजों के साथ किया जाता हैं विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत

साल 2021 का आखिरी सप्ताह चल रहा हैं और कुछ ही दिनों में नए साल 2022 का स्वागत किया जाएगा। यह दिन सभी धूमधाम से मनाते हैं और आतिशबाजी के नजारे देखने को मिलते हैं। हांलाकि कोरोना के इस कहर में देश के कई प्रदेश में फटाखों पर बैन हैं और पाबंदियों के चलते नाईट पार्टी पर भी ग्रहण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत अनोखे रिवाजों के साथ किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

travel tips,new year celebration

घंटियां बजाना

नये साल के स्वागत से जुड़ी परंपराओं को लेकर अगर एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान और ​दक्षिण कोरिया में घंटी बजाने सबसे कॉमन बात है। जगह जगह पूर्व संध्या पर लोग घंटी बजाते हुए दिखते हैं। जापान में तो मान्यता के हिसाब से 108 बार घंटी बजाना शुभ माना जाता है इसलिए वहां शोर काफी होता है।

travel tips,new year celebration

भालू बनकर डांस

क्रिसमस पर बच्चों या बड़ों के सैंटा की पोशाक पहनने के बारे में आपने सुना होगा लेकिन रोमानिया में नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग भालू जैसी पोशाक पहनकर डांस करते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि नये साल में बुरी आत्माओं से छुटकारा मिले। अस्ल में, पुरानी रोमनियाई कहानियों में भालू काफी स्पेशल रहे हैं और लोगों की रक्षा व इलाज करने तक के लिए मददगार माने जाते हैं।

travel tips,new year celebration

ऊंचाई से फेंकते हैं चीज़ें

अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर नये साल का सबसे अहम जश्न होता है और सबकी निगाहें झंडे के लंबे खंभे से नीचे उतरती एक रंगीन चमकती गेंद पर होती है। असल में यह नये साल के लिए काउंटडाउन का प्रतीक है। इसके बाद कई अमेरिकी शहरों में देखा जाता है कि लोग नववर्ष की पूर्व संध्या पर पारंपरिक तौर पर कुछ चीज़ें ऊंचाई से फेंकते हैं। मिसाल के तौर पर इंडियाना में लोग ऊंचाई से तरबूज़ फेंकते हैं।

travel tips,new year celebration

कबाड़ का सामान बाहर फेंकना

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मान्यता है कि नये साल के स्वागत में घर का गैर ज़रूरी सामान बाहर कर दिया जाता है। लेकिन इसे कबाड़ी को बेचना या फिर रीसेल करने जैसा सिस्टम नहीं है बल्कि अपनी खिड़कियों से लोग खास तौर से पुराना फर्नीचर बाहर फेंकते हैं। इसके पीछे मान्यता यही है कि नये साल में नया सौभाग्य उन्हें हासिल हो।

travel tips,new year celebration

पुरानी प्लेट तोड़ना

डेनमार्क में लोग पुरानी प्लेट या चम्मचों को तोड़ते हैं। जी हाँ, यहाँ नए साल की रात पर इसे अपने पड़ोसी और दोस्तों के दरवाज़े के बाहर फेंका जाता है। डेनमार्क में ऐसा माना जाता है कि नए साल की सुबह आपको आपके दरवाज़े के बाहर जितने टूटे हुए बर्तन मिलेंगे, उस साल आपका भाग्य उतना ही तेज़ रहेगा।

travel tips,new year celebration

खाली सूटकेस के साथ घूमना

दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में नये साल की पूर्व संध्या के मौके पर आप लोगों को सामान्य जगहों पर सूटकेस लिये हुए घूमते देख सकते हैं। इसके पीछे लोग मानते हैं कि खाली सूटकेस लेकर वॉक करने का मतलब यह है कि आने वाला साल रोमांचों से भरा रहेगा।

travel tips,new year celebration

12 बजते ही अंगूर खाना

यहाँ स्पेन में नए साल पर एक साथ 12 अंगूर खाने का प्रचलन है। लकः जाता है इस ट्रेडिशन की शुरुआत साल 1909 से हुई थी। जी दरअसल उस दौरान अंगूर की बड़ी फ़सल होने के चलते वहां के राजा ने नए साल का जश्न मनाने के लिए प्रजा के बीच भारी मात्रा में अंगूर बंटवाने का फ़ैसला किया। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो लोग एक बार में ही 12 अंगूर खा लेते हैं, उन्हें पूरे साल ख़ुशियां ही ख़ुशियां मिलती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!