न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रिप पर हो रहा हैं बेफिजूल का खर्चा, इन टिप्स की मदद से करें बचत

आज हम आपको पैसे बचाने के ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप बेफिजूल का खर्चा बचाते हुए सस्ते में घूमने ला लुत्फ उठा सकेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 4:01:30

ट्रिप पर हो रहा हैं बेफिजूल का खर्चा, इन टिप्स की मदद से करें बचत

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो सभी के दिमाग में खर्चा घूमने लगता है कि यह जेब पर भारी पड़ जाएगा और इसके चलते लोग अपना ट्रिप ही रद्द कर देते हैं। दरअसल, वीकेंड आते ही ज्यादातर लोग शॉर्ट ट्रिप की योजना बना लेते हैं। लेकिन कई बार उनकी ट्रिप पैसों के लिहाज से थोड़ी महंगी पड़ती है। लेकिन सही प्लानिंग के साथ घूमने जाया जाए, तो कम बजट में भी घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं। आज हम आपको पैसे बचाने के ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप बेफिजूल का खर्चा बचाते हुए सस्ते में घूमने ला लुत्फ उठा सकेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

trips are being spent unnecessarily save with the help of these tips,holiday,travel,tourism

ले सकते हैं ट्रैवल लोन

विदेश यात्रा के लिए अगर आप अपनी सेविंग से पैसा जुटा सकते हैं तो यह बेहतर विकल्प है। अगर आप सेविंग से इसके लिए पर्याप्त पैसे नहीं जुटा पा रहे हैं तो आप पर्सनल लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। कई बैंक ट्रैवेल लोन दे रहे हैं। यह पर्सनल लोन का ही वैरिएंट होता है। पर्सनल लोन लेने से पहले यह चेक कर लें कि आप समय पर लोन की ईएमआई चुका सकते हैं या नहीं। पर्सनल लोन के लिए इंटरेस्ट रेट ज्यादा होता है। जो आप के लिये समस्या खड़ी कर सकता है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करें

अगर आप यात्रा करते समय पैसे बचाना चाहते हैं, तो किसी भी शहर में सफर करते हुए कैब और टैक्सी बुक करना बंद कर दें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट यात्रा करने का सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प है। इसके इस्तेमाल से आप अच्छे खासे पैसे बचा लेंगे। इसलिए घूमने-फिरने के लिए मेट्रो शहरों में आपको बस, ऑटो, ट्रेन का ही विकल्प चुनना चाहिए।

trips are being spent unnecessarily save with the help of these tips,holiday,travel,tourism

खाने के बाद करें खरीदारी

यह एक छोटी सी ट्रिक है, जो आपके बेहद काम आ सकती है। दरअसल, अगर आप भूख लगने पर खरीदारी करते हैं, तो सब कुछ बहुत आकर्षक लगता है। जिसके कारण आप कुछ ऐसा खरीद लेंगी जिसकी आपको आवश्यकता नहीं है। जिससे आपके पैसे वेस्ट होंगे। वहीं, अगर पेट भरा होने पर खरीदारी की जाती है तो लोग बेहद सोच-समझकर शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा, जब आप पेट भरा होने पर शॉपिंग करेंगी तो मार्केट में शॉपिंग के साथ-साथ ईटिंग नहीं करेंगी और ऐसे में आपके पैसों की बचत होगी।

ऑफ सीजन में प्लान करें ट्रिप

पीक सीजन में डिमांड बढ़ने के कारण हर चीज के दाम बढ़ जाते हैं। होटल से लेकर ट्रांसपोर्ट और शॉपिंग करना भी काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में खर्च भी जरूरत से ज्यादा होता है। इसलिए अगर आप शॉर्ट ट्रिप के दौरान पैसे बचाना चाहते हैं, तो ऑफ सीजन आपके लिए बहुत अच्छा समय है। इस समय यात्रा करके आप होटल के कमरे से लेकर खाने-पीने की चीजों तक सब कुछ बहुत कम कीमत पर पा सकते हैं।

trips are being spent unnecessarily save with the help of these tips,holiday,travel,tourism

बेवजह की शॉपिंग न करें

जब आप वीकेंड में शॉर्ट ट्रिप पर जा रहे हैं, तो सिर्फ घूमने के लिए ही जाएं। इस दौरान शॉपिंग का ख्याल मन से निकाल दें। खासतौर से जब आप पैसे बचाने की सोचे रहे हों तो। अपना पैसा किसी भी अनावश्यक सी चीज पर खर्च ना करें। एक नई जगह गए हैं तो यादें बनाने के लिए फिजूल की शॉपिंग करने के बजाय अच्छी यादें बनाएं और अनुभवों का आनंद लें।

ढूंढे शॉपिंग का सस्ता ऑप्शन

पैसे बचाने के कई तरीके होते हैं। बस आपको सही व सस्ता ऑप्शन चुनने की जरूरत होती है। मसलन, अगर आप शॉपिंग पर जाना चाहती हैं तो ऐसे में किसी मॉल या बड़ी दुकान में एंटर होने की जगह वीकली मार्केट, लोकल मार्केट या होलसेल मार्केट को एक्सप्लोर करें। वहां पर आपको थोड़ा वक्त अवश्य लग सकता है, लेकिन आप बेहद ही कम दाम में कुछ अच्छी डील क्रैक कर सकती हैं। इसी तरह, अगर मूवी देखने का प्लॉन है तो आप ब्रेक में पॉपकॉर्न या कोल्ड ड्रिंक्स अवॉयड करें। इनकी कीमत टिकट से भी अधिक होती है। कोशिश करें कि आप घर से पॉपकॉर्न लेकर जाएं। अगर मूवी हॉल में इन्हें ले जाने की अनुमति ना हो तो आप मूवी से पहले या बाद में घूमते हुए इन्हें एन्जॉय कर सकती हैं।

trips are being spent unnecessarily save with the help of these tips,holiday,travel,tourism

आसपास की जगहों की यात्रा करें

अगर आप वीकेंड पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो दूर कहीं जाने का प्लान न बनाएं। चूंकि आपके पास समय कम है, इसलिए नज़दीकी जगहों पर जाने की कोशिश करें। यह तरीका यात्रा के समय और यात्रा की लागत को भी बचाने में मदद करेगा। अपने आस-पास की जगहाें के बारे में छोटी से छोटी जानकारी लें और उसी के हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान करें।

घर का खाना साथ ले जाएं

जब आप किसी नई जगह पर घूमने जाते हैं, तो वहां आपको खाने पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ता है। अगर आपकी प्लानिंग वीकेंड में छुट्टी मनाने की है, तो घर का बना खाना अपने साथ ले जाएं। दो दिन की ट्रिप के लिए ऐसी चीजें बनाकर रखें, जो बहुत जल्दी खराब नहीं होती। आप इन्हें एयरटाइट डिब्बों में पैक करके रखें। यह तरीका भूख लगने के दौरान आपके पैसे बचाने में बहुत मदद करेगा। और आप फिजूल खर्च से भी बच जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग