Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीवासियों के लिए बेस्ट वीकेंड ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं ये 10 जगहें, घूमकर रिफ्रेश करें अपना माइंड

सप्ताह भर काम करने के बाद सभी वीकेंड पर घूमने जाना पसंद करते हैं ताकि माइंड रिफ्रेश कर सकें और आने वाले दिनों में काम के लिए नई ऊर्जा को एकत्र कर पाए। आज हम दिल्ली वासियों की बात करने जा रहे हैं जो प्रदूषण के माहौल में रह रहे हैं और वीकेंड को ऐसी जगह

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 4:29:42

दिल्लीवासियों के लिए बेस्ट वीकेंड ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं ये 10 जगहें, घूमकर रिफ्रेश करें अपना माइंड

सप्ताह भर काम करने के बाद सभी वीकेंड पर घूमने जाना पसंद करते हैं ताकि माइंड रिफ्रेश कर सकें और आने वाले दिनों में काम के लिए नई ऊर्जा को एकत्र कर पाए। आज हम दिल्ली वासियों की बात करने जा रहे हैं जो प्रदूषण के माहौल में रह रहे हैं और वीकेंड को ऐसी जगह बिताना पसंद करते हैं जहां प्रदूषण कम होने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से युक्त हो। ऐसे में सबसे बेहतर ऑप्शन है कि शहर की भाग-दौड़ से दूर कहीं एक छोटे सफर पर निकल जाएं। ऐसे में आज हम आप दिल्लीवासियों के लिए वीकेंड ट्रैवल डेस्टिनेशन की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दोस्तों या परिवार संग घूमने जा सकते हैं। इन जगहों पर आप अपनी वीकेंड की छुट्टियों में ही घूमकर वापस भी आ सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भारत का पुराना और खूबसूरत शहर है। यहां की राजसी इमारतें, वीरता और लड़ाइयों से जुड़े शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। जयपुर में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई जगहें है जैसे- हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर फोर्ट। इसके अलावा ख़रीददारी का भी यहां बहुत अच्छा अनुभव हासिल किया जा सकता है। यहां बहुत अच्छी हैंड मेड जूलरी सस्ते दामों में मिल जाती है। इसके अलावा यहां का स्ट्रीट फूड और उसके स्वाद के तो क्या कहने। यहां के राजस्थानी जायकेदार खाने से ही पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है। उत्तर भारत की जगहों पर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का महीना बेस्ट होता है। इस मौसम में यहां सर्दी पड़ती है, तो घूमने का आनंद दोगुना हो जाता है। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays ऋषिकेश

ऐसा कहा जाता है कि इस प्राचीन शहर की स्थापना 9वीं शताब्दी ईस्वी में आदि शंकराचार्य ने की थी। ये खूसबूरत शहर नदी के किनारे, जंगलों के बीच, हरे-भरे पहाड़ों और कई खूबसूरत मंदिरों से घिरा हुआ है। यहां हर मंदिर, चाहे वह नीलकंठ महादेव मंदिर हो, रघुनाथ मंदिर हो या 13 मंजिला त्र्यंबकेश्वर मंदिर, की अपनी एक खूबसूरत कहानी है जो दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती है। राम और लक्ष्मण झूला से ऋषिकेश की खूबसूरती देखने लायक है। ऋषिकेश अपने एडवेंचर के लिए भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां आप क्लिफ जंपिंग, कयाकिंग, बॉडी सर्फिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे अनुभवों का आनंद ले सकते हैं। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays मथुरा-वृंदावन

राधा-कृष्ण की इस नगरी से कौन परिचित नहीं होगा! दिल्ली या दिल्ली के आस-पास रहने वाले लोगों का तो यह ‘फेवरेट हाॅलिडे डेस्टिनेशन’ है। मथुरा और वृंदावन चूंकि एक साथ घूमे जा सकते हैं, तो आपको यहां आने के लिए बहुत समय की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ज्यादा से ज्यादा दो दिन और वैसे तो यह एक ही दिन में घूमा जा सकता है। बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर, पागल बाबा मंदिर और जन्मभूमि आदि यहां के दर्शनीय स्थल हैं। मथुरा ट्रिप की शुरुआत आप एकदम देसी नाश्ते से कर सकते हैं। नाश्ते में जलेबी, खस्ता कचौरी और पेड़े खा सकते हैं, जो बेहद कम दामों में आसानी से मिल जाते हैं। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays पुष्कर

राजस्थान का ये छोटा शहर भारत के सबसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाता है। ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध, पुष्कर हर साल विश्व प्रसिद्ध ऊंट मेले की मेजबानी के लिए भी जाना जाता है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की पुष्कर झील, मीराबाई मंदिर, ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर बाजार, आप्तेश्वर मंदिर को भी जरूर देखें। इसके अलावा आप यहां हॉट एयर बलून का भी मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां के स्वादिष्ट खाने का भी आनंद जरूर लें। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays लैंसडाउन

यदि स्वास्थ्यप्रद वातावरण और दमकती पहाड़ियां में रहने और पंछी देखने और ट्रेकिंग करने की इच्छा है, तो उत्तराखंड में लैंसडाउन ज़रूर जाएँ। यह जगह दिल्ली से 260 किमी दूर हैं। लैंसडाउन दिल्ली से लगभग 6 घंटे की ड्राइव पर है। समुद्र तल से 1780 मीटर हिमालय की गोद में ये जगह खुली, शुद्ध हवा में नए विचारों से खुद को भरने के लिए सबसे सही ऑप्शन है। कोटद्वार रेलवे स्टेशन (40 किमी) यहां से सबसे नज़दीक रेलवे स्चेशन है। आप यहां मार्च से नवंबर महीने में घूमने जा सकते हैं। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays रामनगर

उत्तराखंड के रामनगर को अक्सर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने वाले पर्यटकों द्वारा एक वेकेशन स्पॉट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। रामनगर वीकेंड पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। अगर आप एडवेंचर करने के दीवाने हैं, तो यहां आप रैपलिंग, ट्रैकिंग, राफ्टिंग, कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इन गतिविधियों के अलावा, आप आस-पास के पर्यटन स्थलों जैसे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गर्जिया मंदिर जैसी जगहों में भी घूम सकते हैं। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित है और एक बेहद ही खूबसूरत शहर के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें, कौरवो और पांडवों के बीच हस्तानापुर के राज सिंहासन की लड़ाई इसी जगह हुई थी, जिसे महाभारत के युद्ध के नाम से जाना जाता है। इतिहास प्रेमियों के लिए ये एक परफेक्ट जगह है, दुनिया भर से कई पर्यटक और पुरातत्वविद विभिन्न त्यौहारों और अध्ययन के लिए भी कुरुक्षेत्र घूमने आते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छा वीकेंड बिताने के लिए दिल्ली से एक या दो दिन घूमने की योजना बना सकते हैं। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays आगरा

ताजमहल का शहर आगरा, प्यार का शहर आगरा। आगरा देश की राजधानी दिल्ली से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर है। आगरा का ताजमहल देखने देश-दुनिया से लोग आते हैं, लेकिन ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी भी यहां की धरोहरों में शामिल एक दर्शनीय स्थल है। दिल्ली से नज़दीक होने के कारण पर्यटक आगरा एक दिन के ट्रिप पर जाना बेहद पसंद करते हैं। क्योंकि यहां जाना आसान, रहना आसान और घूमना भी आसान है। अपनी गाड़ी से अगर आप गए तो पूरा शहर घूमने के लिए आपको किसी और की सहायता की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां होटल भी आपको अपनी पाॅकेट के अनुसार ही अच्छे रेट्स में आसानी से मिल जाते हैं।
travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays नालदेहरा

अगर आप वीकेंड पर दिल्ली से ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां भीड़ भाड़ न हो, तो नालदेहरा एक बेहद ही शांत और रोमांटिक जगह मानी जाती है। नालदेहरा अपने हरे-भरे मैदानों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ भारत की ऑफबीट जगहों में भी आती है। नालदेहरा की ऊंचाई पर एक ब्रिटेन निर्मित, 19 होल्स वाला गोल्फ कोर्स है, जो अब दुनिया में इस ऊंचाई पर 18 वां सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स है। यहां आप कई सेब के बाग भी देख सकते हैं, जो देखने में बेहद ही लुभावने लगते हैं। travel destinations near delhi,delhi,delhi travel guide,holidays पंगोट

580 प्रजातियों के पक्षियों के लिए मशहूर, ये जगह बाघ, पक्षी निरीक्षक और ऑर्निथोलॉजिस्ट के लिए एक स्वर्ग है। पंगोट तक दिल्ली से लगभग 8 घंटे की ड्राइव में एनएच 9 के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम (52 किमी) है। उत्तराखंड के सुंदर कुमाऊं क्षेत्र में यह छोटा स्वर्ग उत्तर भारत के हिल स्टेशनों की लिस्ट में अक्सर भुला दिया जाता है। लेकिन ये जगह किसी भी पहाड़ी पर्यटक स्थल के कम नहीं है, और यहां आकर इसे देखेंगे तो आपको यकीन भी हो जाएगा। अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो नैना पीक या चाईना पीक पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका