न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन जगहों के साथ पूरा करें एक ही दिन में आगरा का ट्रिप, आइये जानें

घूमने के शौक़ीन लोग एक ना एक बार तो आगरा जरूर आते हैं जहां ताजमहल का दीदार किया जा सके। लेकिन आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं हैं बल्कि इसके अलावा भी कई जगहें हैं जो पर्यटन में अपना विशेष स्थान रखती हैं। इस शहर में जब घूमने के लिए निकलते हैं तो यह अपना सा लगने लगता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 1:17:13

इन जगहों के साथ पूरा करें एक ही दिन में आगरा का ट्रिप, आइये जानें

घूमने के शौक़ीन लोग एक ना एक बार तो आगरा जरूर आते हैं जहां ताजमहल का दीदार किया जा सके। लेकिन आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं हैं बल्कि इसके अलावा भी कई जगहें हैं जो पर्यटन में अपना विशेष स्थान रखती हैं। इस शहर में जब घूमने के लिए निकलते हैं तो यह अपना सा लगने लगता है। वैसे तो शहर में घूमने को कई जगहें हैं लेकिन आप अगर एक ही दिन के ट्रिप पर हैं तो आपको प्लानिंग करते हुए जगहों का चुनाव करने की जरूरत हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आगरा की उन जगहों के बारे में जहां आप एक दिन में अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं और घूमने का मजा उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस ट्रिप के बारे में...

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

सूरज का ऊगना और ढलना

दिन की शुरुआत ताजमहल से करें और अंत भी। इसके दो फायदे होंगे आप सूरज के उगने और ढलने की सबसे सुंदर तस्वीर देख सकेंगे। जी हां आगरा आकर ताज देखने की सलाह आपको जरूर मिली होगी लेकिन आप ताज किसी खास समय पर आएं तो अच्छा रहेगा। ये समय है सूरज ढलने और उगने का। दरअसल सूरज के ये दोनों रूप वैसे भी सुंदर होते हैं, फिर इसे ताजमहल पर देखा जाए तो कहने ही क्या। यकीन मानिए ये नजारा अब इस जिंदगी में तो आप नहीं ही भूल पाएंगी। फिल्मों में भी खास इस समय के ताज के रूप आपको जरूर नजर आ जाएंगे।

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

ताजमहल

ताज दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है और इसे बनने में पूरे 16 साल लग गए थे। 1648 में बनकर तैयार हुए इस मकबरे को पत्नी मुमताज के लिए शाहजहां ने बनवाया था। उस वक्त इस पर 32 मिलियन रुपए खर्च हुए थे। इस इमारत की सुंदरता पर ढेरों कारीगरों ने अपनी कला के नमूने बनाए हैं। इस वक्त हर साल आगरा आने वालों की तादाद 7 मिलियन है।

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

आगरा फोर्ट

भारत में आपको ऐसी कई इमारतें मिलेंगी जो आपको इतिहास की नुमाइंदगी करती हैं। आगरा शहर में भी ऐसी कई इमारते हैं। ताजमहल के साथ इस शहर का आगरा फोर्ट भी आपका दिल जरूर जीत लेगी। इस किले को युनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज माना हुआ है। ये पूरा किला लाल पत्थर से बना है। पहले ये एक मिलिट्री फोर्ट था, फिर उसके बाद इसे जेल भी बनाया गया। यहां सुबह के समय आना अच्छा लगेगा ही।

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

सदर बाजार

हर शहर की अपनी एक बाजार होती है, जो सबसे पहले अपनी रौनक के लिए मशहूर होती है। आगरा की ऐसी ही बाजार है सदर। यहां आपको कपड़े, जूते और दूसरी जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। साथ में भूख लगी हो तो खाने का भी पूरा इंतजाम यहां आपको मिल जाएगा। यहां आपको स्ट्रीट फूड से लाकर अच्छे रेस्टोरेन्ट तक मिलेंगे।

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

फतेहपुर सीकरी

आगरा से पश्चिम दिशा से 4 किलोमीटर पश्चिम में बना फतेहपुर सीकरी भी आपका दिल जरूर जीतेगा। 16 वीं शताब्दी में फतेहपुर सीकरी मुगल सल्तनत की राजधानी हुआ करता था। आगरा फोर्ट की तरह ये जगह भी लाल पत्थर से बनाई गई है। फोटोग्राफी के लिए इस जगह को बेस्ट माना जाता है।

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

बेबी ताजमहल

आगरा ताज के लिए जाना जाता है लेकिन यहां एक बेबी ताजमहल भी है। इतिमाद उद डौलद नाम के किले को ही बेबी ताज कहा जाता है। माना जाता है कि इस इमारत को ताजमहल से पहले ड्राफ्ट के तौर पर बनाया गया था। ताजमहल की तरह ही इस किले में टावर हैं और सामने की ओर लंबाई में बना पूल भी।

agra,agra travel destinations,travel destinations in agra,agra tourism,tourist places in agra,uttar pradesh

शीरोज हैंगआउट

आगरा में शीरोज हैंगआउट एक ऐसी जगह है, जो आपको प्रेरित भी करती है और सुकून भी खूब देती है। दरअसल ये जगह कुछ ऐसी लड़कियों ने बनाई है या कहें चलाती हैं, जिनके चेहरे देखकर आप डर भी सकती हैं। लेकिन यकीन मानिए इनके दिल में प्यार और हौसला कूट-कूट कर भरा है। ये जगह कुछ एसिड विक्टिम लड़कियां चलाती हैं। ये लड़कियां आपको स्वादिष्ट खाना, ड्रिंक तो सर्व करेंगी ही ये भी समझा देंगी कि ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आगरा आकर अगर इस जगह को नहीं देखा तो मानिए कि आपकी यात्रा अधूरी ही रह गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे