न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'फादर्स डे' पर अपने पिता को करवाएं स्‍पेशल फील, उत्तराखंड की इन 8 जगहों पर करें सेलिब्रेट

हर साल जून के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ मनाया जाता है। इस साल ये 19 जून 2022 को है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1910 में हुई थी। पिता अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्‍चों पर न्‍यौछावर कर देते हैं और बदले में कुछ भी नहीं मांगते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jun 2022 6:11:02

'फादर्स डे' पर अपने पिता को करवाएं स्‍पेशल फील, उत्तराखंड की इन 8 जगहों पर करें सेलिब्रेट

हर साल जून के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ मनाया जाता है। इस साल ये 19 जून 2022 को है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1910 में हुई थी। पिता अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्‍चों पर न्‍यौछावर कर देते हैं और बदले में कुछ भी नहीं मांगते। उनकी पूरी लाइफ अपने बच्‍चों के सपने और इच्‍छाएं पूरी करने में गुजर जाती है। इस नाते बच्‍चों की भी यह जिम्‍मेदारी बनती है कि वो अपने पिता को स्‍पेशल फील करवाएं और उन्‍हें बताएं कि उनके बच्‍चे भी उनके लिए कुछ कर सकते हैं। अगर आप भी इस स्पेशल डे को खास बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप उत्तराखंड के 8 डेस्टिनेशन में से किसी एक को ‘फादर्स डे’ सेलिब्रेशन के लिए चुन सकते हैं।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

हरिद्वार

भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है उत्तराखंड का शहर हरिद्वार। हरिद्वार को चार धामों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। हर की पौड़ी हरिद्वार की सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। प्रतिदिन सायंकाल में हर की पौड़ी पर गंगा आरती की जाती है जिसे देखना और आरती में शामिल होना अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कराता है। हरिद्वार गंगा स्नान, मुंडन संस्कार, अंतिम संस्कार आदि के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। आपको यहाँ गंगा नदी पर बानी गंगा मैया जी की खुबसूरत मूर्ति देखने को मिलेगी। हरिद्वार भारत के सबसे अलौकिक अनुभवों में से एक है। इस जगह पर ‘फादर्स डे’ मनाना एक यादगार अनुभव हो सकता है। दिल्ली से हरिद्वार के बीच की दूरी करीब 240 km है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

ऋषिकेश

उत्तराखंड की सबसे मशहूर जगह में से एक है ऋषिकेश। ऋषिकेश भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में बेशुमार है यह छोटा सा शहर अपने आश्रम, प्राचीन मंदिर और योग केंद्र के लिए दुनियाभर में प्रचलित है इसलिए यहाँ प्रतिवर्ष देश विदेश के विभिन्न प्रांतों से काफी संख्या में पर्यटक दस्तक देते हैं। यहां नेचुरल ब्यूटी के साथ रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज की जा सकती हैं। ऋषिकेश बेहद शांत और प्राकृतिक सुंदरता वाला स्थान है। यहां आप हरी-भरी झाड़ियों के बीच ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला काफी ज्यादा फेमस है जो गंगा नदी के ऊपर बनी ब्रिज है। इस ब्रिज से गंगा नदी और आस पास के विहंगम नज़ारो का लुफ्त उठा सकते है। ऋषिकेश के परामर्थ निकेतन से आप गंगा की संध्यारती का आनंद ले सकते है। हिमालय की तलहटी में बसा ऋषिकेश ‘फादर्स डे’ सेलिब्रेट करने के लिए बढ़िया डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। दिल्ली से ऋषिकेश के बीच की दूरी करीब 270 km है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

मसूरी

चाहे बर्फ से ढके पहाड़ों के सौंदर्य को निहारना हो या हरे भरे जंगलो के खुबसूरत वादियों में खो जाना हो, उत्तराखंड का मसूरी हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं। 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर मसूरी हिमालय की तलहटी में स्थित है। मसूरी में पर्यटकों के मौज मस्ती लिए वो सब कुछ है जो उनकी छुट्टियों को चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। यहां का मौसम हर पल सुहावना बना होता है। यहां आप हिमालय की ऊंची चोटियों का दीदार कर सकते हैं। यहां कुछ खूबसूरत झरने भी हैं, जो आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे। मसूरी की ठंडी और शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत ज्यादा लुभाती है। मसूरी अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है आप यहाँ boating, trekking, paraglaiding और cable car ride इत्यादि का आनंद ले सकते है। दिल्ली से मसूरी के बीच की दूरी करीब 300 km है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

नैनीताल

नैनीताल हिल स्टेशन भी उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल पर्यटकों के बीच इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ हरे-भरे पहाड़ियों से घिरे कई झील मौजूद हैं जिनमे से नैना झील सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है इसी झील के कारण इस जिले का नाम नैनीताल पड़ा इस झील में बोटिंग करते हुए आपको ऐसा एहसास होगा मानो आप किसी और ही दुनिया में आ गए हों जिसे आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं इसके अलावा नैनीताल में घूमने की जगह और भी बहुत से हैं जिसे आप अपने ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। नैनीताल में खाने-पीने की चीजों की भरपूर सुविधा है और यदि आप shopping के शौक़ीन हैं तो यहाँ का मॉल रोड आपके लिए बेस्ट साबित होगा। अगर हम नैनीताल में एडवेंचर एक्टिविटीज़ की बात करें तो Boating, Trekking, Camping, Rope way riding, Horse Riding एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल के बीच की दूरी करीब 315 km है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

देहरादून

जब आप पहली बार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की यात्रा करते हैं, तो मन मोह लेने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। अगर आप ऐतिहासिक स्थान देखने के शौकीन हैं, तो देहरादून में मिन्ड्रोलिंग मठ का दौरा जरूर करें। यहां आपको समृद्ध तिब्बती इतिहास, एक भव्य स्तूप और कुछ दिलचस्प तिब्बती कलाएं देखने को मिलेंगी। टोंस नाडी नदी के तट के पास एक गुफा में स्थित टपकेश्वर मंदिर, शहर के थोड़ा करीब है, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यदि आप शहर के केंद्र में हैं, तो क्लॉक टॉवर देखने के लिए जरूर जाएं। दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 280 किलोमीटर है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

रानीखेत

बेहतरीन प्राकृतिक दृश्यों और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है रानीखेत। रानीखेत को ‘रानी का मैदान’ के नाम से भी जाना जाता है, जहां के देवदार और बलूत के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। यहां आकर आपको भरपूर शांति का अनुभव होगा। रानीखेत कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर और नागा रेजिमेंट का घर है और अब भारतीय सेना द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है। रानीखेत का मुख्य शहर काफी भीड़भाड़ वाला है, लेकिन सैन्य क्षेत्र में काफी शांति है। उत्तराखंड राज्य की इस खूबसूरती को देखने का सबसे अच्छा तरीका रोड ट्रिप है। दिल्ली से रानीखेत आप ड्राइव करते हुए जा सकते हैं। दिल्ली से रानीखेत की दूरी करीब 383 किलोमीटर है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

औली

औली को भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। औली अपने स्की रिसोर्ट और Ice adventure के लिए काफी प्रसिद्ध है हर साल देश-विदेश से लोग Skking, Trekking, Camping, Ropeway ride का आनंद लेने यहाँ आते हैं। भारत की सबसे ऊंची चोटी का बेहतर नजारा देखने के लिए खूबसूरत क्षेत्र में केबल कार की सवारी कर सकते हैं। ये शहर यात्रा करने के लिए सुरक्षित है। गर्मी के मौसम में यहाँ की हरियालियों का मनोरम दृश्य किसी भी पर्यटकों के दिलों दिमाग में छाप छोड़ जाता हैं। वैसे तो औली की प्रकृति बेहद करीब से निहारने साल में कभी भी आ सकते है। औली आपको हर तरह से आनंद प्रदान करेगी। दिल्ली से औली की दूरी करीब 500 किलोमीटर है।

fathers day,fathers day celebration,uttarakhand,uttarakhand tourism,tourist places in uttarakhand,celebrate fathers day in uttarakhand,holidays,travel guide

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी शहर उत्तराखंड में स्थित है, और इसे हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। पूरा शहर दिव्य विरासत, लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और सुखदायक वातावरण से भरा हुआ है। इसे देवभूमि भी कहा जाता है, और इसे यमुनोत्री और गंगोत्री तीर्थयात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसमें प्रकृति के सबसे लुभावने नज़ारों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण ट्रैकिंग मार्ग भी हैं जो इसे प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों का पसंदीदा गंतव्य बनाता है। बर्फ से लदी पहाड़ियां, सुंदर घाटियां और हरे-भरे अल्पाइन जंगल इसे धरती पर स्वर्ग जैसा बनाते हैं। दिल्ली से औली की दूरी करीब 435 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती