न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुलाई महीने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन लिस्ट, बनाएं यहां घूमने का प्लान

जुलाई का महीना अर्थात मॉनसून के दिन जब बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो जाता हैं और घूमने का मजा दोगुना आता हैं। बादल और बारिश के बीच कई खूबसूरत जगहों की सुंदरता और भी निखर जाती है। हर कोई इस मौसम में घूमने के लिए निकल पड़ता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 11:09:44

जुलाई महीने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन लिस्ट, बनाएं यहां घूमने का प्लान

जुलाई का महीना अर्थात मॉनसून के दिन जब बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो जाता हैं और घूमने का मजा दोगुना आता हैं। बादल और बारिश के बीच कई खूबसूरत जगहों की सुंदरता और भी निखर जाती है। हर कोई इस मौसम में घूमने के लिए निकल पड़ता हैं फिर वह दोस्तों के साथ हो या परिवार संग। कोई पहाड़ों की तरफ जाना चाहता है तो कोई ऐसी जगह पर जहां वे अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकें। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको जुलाई महीने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन की जानकारी देने जा रहे हैं जहां की ट्रिप प्लान करके आप इन दिनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां जुलाई महीने में घूमने के लिए जाया जा सकता हैं...

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

चेरापूंजी

चेरापूंजी का नाम दुनिया के वेट प्लेस में शुमार है। खासकर जुलाई के महीने में चेरापूंजी घूमना बेस्ट होता है। चेरापूंजी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे, खूबसूरत झरने और यहां का शांत वातावरण हर कपल को लुभाता है। चेरापूंजी को सोहरा या फिर लैंड ऑफ ऑरेंज भी कहा जाता है। वहीं मेघालय की राजधानी शिलांग से महज 58 किलोमीटर पर दूर चेरापूंची लाइव ब्रिज के लिए खासा मशहूर है। यहां आप अपने पार्टनर संग नोहकलिकाइ जलप्रपात, सेवेन सिस्टर्स फॉल्स, नोकरेक नेशनल पार्क और इको पार्क जैसी अन्य जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

खज्जियार

अगर आप वादियों का लुत्फ उठाने के शौकीन हैं, तो हिमाचल प्रदेश की कुछ फेमस जगहों की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला और थोड़ी दूर पर स्थित मनाली पयर्टकों की पहली पसंद होती है। साथ ही हिमाचल में खज्जियार को भारत का स्विटरलैंड कहा जाता है। इसके अलावा धर्मशाला के मठों को भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र माना जाता है।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

नैनीताल

अगर आप उत्तराखंड में पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी रोमांटिक जगह सर्च कर रहे हैं तो नैनीताल आपके लिए बेस्ट है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकती है। नैनीताल में आप अपने पार्टनर के साथ नैनी झील, नैना पीक, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, टीफिन टॉप और मॉल रोड़ जैसी बेहतरीन जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से वीकेंड में जाने के लिए एक बेस्ट जगह हो सकती है।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

कौसानी

उत्तराखंड की हर एक जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसमें से एक है कौसानी। ये जगह जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेहद सही है। यहां से आप हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों को देख सकते हैं। यहां आप कौसानी टी एस्टेट और रूद्रधारी फॉल्स जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पार्टनर के अलावा आप अपने दोस्तों संग भी जा सकते हैं, और खूब एंजॉय कर सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

ऊटी

ऊटी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा ऊटी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां अगर आप जुलाई के महीने में आएंगे तो आपको हरे भरे घास के मैदान, सुंदर वातावरण, शांत मौसम, झील, झरने और यात्रा करने के लिए तमाम दर्शनीय स्थल मिलेंगे। जुलाई और अगस्त के मौसम में यहां देशभर से तमाम पर्यटक आते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

शिमला

जुलाई के महीने में आप शिमला भी जा सकते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है, और बीच-बीच में पड़ने वाली बारिश ठंड करने के लिए काफी होती है। यहां पार्टनर संग मॉल रोड की सैर करना अपने आप में अलग अनुभव देता है। यहां घूमने के लिए कुफरी, चैल, नारकंडा जैसी कई जगह हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

लोनावला

इस समय मानसून का सबसे खुशनुमा मौसम किसी राज्य में तो उस राज्य का नाम है महाराष्ट्र। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र या मुंबई के आसपास रहते हैं और अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको लोनावला जाना चाहिए। मानसून के मौसम में यहां का वातावरण इतना अद्भुत रहता है कि देश के लगभग हर हिस्से से कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप भुशी डैम, भजा गुफाएं, रायवुड झील और राजमाची फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

उदयपुर

मानसून के समय राजस्थान में किसी जगह घूमने की बात होती है सबसे पहले उदयपुर का ही नाम लिया जाता है। बारिश में मौसम में इस शहर चमक और भी अधिक बढ़ जाती है। सिटी ऑफ़ लेक के नाम से फेमस इस शहर में पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। सुंदर महल और शानडर झीलों से सुसजित यह शहर भारत की सबसे रोमांटिक जगह के रूप में भी फेमस है। यहां आप पिछोला झील, फ़तेह सागर झील, लेक पैलेस और सिटी पैलेस भी घूमने जा सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

दार्जलिंग

अगर दार्जलिंग की बात करें तो ये पश्चिम बंगाल के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में बसा एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है। ये जगह चाय के बागानों, हरे भरे पहाड़ों और अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। जुलाई के महीने में इस हिल स्टेशन पर घूमना बेहतरीन अनुभव है। आप परिवार और दोस्तों के साथ यहां बेहतरीन पल गुजार सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

केरल

मानसून का केरल का एक खास रिश्ता है, क्योंकि यहां सबसे अधिक सैलानी मानसून में भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले वीकेंड में पार्टनर के साथ बारिश का अद्भुत लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचा चाहिए। केरल में आप अल्लेप्पी, मुन्नार, वायनाड, थेक्कड़ी और कोच्चि जैसी अन्य कई जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां एक बार मानसून में घूमने बाद आप हर मानसून में पार्टनर के साथ जाना पसंद कर सकते हैं।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

महाबलेश्वर

बारिश के शौकीन लोगों के लिए महाराष्ट्र में मौजूद महाबलेश्वर की सैर करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आमतौर पर महाबलेश्वर में साल भर बारिश होती रहती है, लेकिन जुलाई के महीने में मानसून के कारण महाबलेश्वर में भारी बारिश देखने को मिलती है। साथ ही झीलों और चट्टानी पर्वतों का लुत्फ उठाने के लिए महाराष्ट्र में स्थित मालशेज घाट का सफर आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है।

best july vacation destinations in india,places to visit in july in india without rain,best places to visit in july-august in india,best places to visit in july for couples,india tourism places,india tourism news

माथेरान हिल

माथेरान हिल काफी खूबूसरत जगहों में से एक है। ये जगह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित है। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं और शहरों के शोर-शराबे से बहुत दूर सुकून के पल भी बिता सकते हैं। यहां आप माथेरान टॉय ट्रेन की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां प्रबलगढ़ किले के दीदार करना अपने में एक अलग अनुभव है, साथ ही आप चालोंट झील भी जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प

'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!